आज CMO स्तर के अधिकारियों के साथ हमारी वार्ता हुई। अधिकारियों ने किसानों की खाद की समस्या के समाधान के लिए 4 दिन का आश्वासन दिया है।
मैं अभी गाँव के लिए रवाना हो रहा हूँ और मेरा आमरण अनशन गाँव में भी जारी रहेगा।
मैंने किसानों से वादा किया है कि जब तक कोई किसान मेरे पास आकर यह नहीं कहता कि हमारे खाद की समस्या दूर हो गई है, तब तक मेरा अनशन जारी रहेगा।
आज किसानों की इस लड़ाई में इतनी बड़ी संख्या में शामिल होकर साथ देने वाले तमाम किसान साथियों और सभी लोगों का दिल से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।
अतुल जी प्रधान एवं राजेंद्र जी गुढ़ा का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने किसानों की आवाज़ को मजबूती दी।
साथ ही उन सभी मीडिया साथियों का भी धन्यवाद, जिन्होंने किसान आंदोलन को लगातार कवरेज दी और किसानों की आवाज़ को जनता तक पहुँचाया।
जहाँ-जहाँ खाद मिलना शुरू हो गया है, वहाँ यदि इसके बाद भी कोई डीलर गड़बड़ी करता है तो उसकी वीडियो बनाकर जारी करें, ताकि संबंधित अधिकारियों तक मामला पहुँचाया जा सके।
किसानों की समस्या का समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
✊🌾
@Arjun_Mehar@VinodJakharIN रोनक खत्री, निर्मल चौधरी दोनों को #NSUI ने आगे बढ़ाया, लेकिन दोनों ने जाति मोह के कारण @nsui से गद्दारी की, @RahulGandhi राहुल गाँधी जी को अब इन दोनों को पार्टी से निकाल देना चाहिए!
DUSU चुनाव को लेकर कितनी ही बातें कर लो.! DU में @VinodJakharIN भाई और विजय शंकर मजबूत हो कर लड़े थे.! लेकिन कुछ रौनक खत्री जैसे भी थे, जो चुपचाप पीठ पर ख़ंजर चला रहे थे और ABVP के यश की मदद कर रहे थे.!
📢 प्रेस कॉन्फ़्रेंस आमंत्रण 📢
माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में पाँचना बांध की नहरों को खोलने एवं कमांड एरिया के गाँवों को पानी उपलब्ध कराने की मांग के समर्थन में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रेस कॉन्फ़्रेंस 📍 Pink City Press Club, जयपुर में आयोजित होगी।
इस प्रेस वार्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना, कमांड एरिया के 35 गाँवों के लिए नहरों में पानी एवं अन्य प्रभावित 39 गाँवों के लिए पानी की व्यवस्था, तथा सरकार की निष्क्रियता के संबंध में तथ्य एवं पक्ष स्पष्ट किए जाएंगे।
🗓 दिनांक: 20.05.2026
⏰ समय: 5 बजे
📍 स्थान: Pink City Press Club, जयपुर
सभी सम्मानित पत्रकार साथियों से निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर लोकतांत्रिक संवाद को सशक्त बनाएं।
OTR करते समय विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आलोक राज जी @alokrajRSSB
कृपया इन बिंदुओं पर ध्यान देवें।
1. OTP/साइट लोडिंग की समस्या जिससे login समस्या।
2. डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं हो रहा है।
3. डेटा गायब या नहीं दिख रहा
4. फेस ऑथेंटिकेशन /E-KYC /फेस वेरिफिकेशन फेल
5. एडिट/संशोधन में दिक्कत
6. हेल्पलाइन/ईमेल का कोई जवाब नहीं..
7. otr तो हो गया पर एग्जाम फॉर्म भरते समय डेटा का फेच न होना।
8. OTR में 10वीं कक्षा की मार्कशीट गलत अपलोड हो गई है।Digilocker में 10वीं का percentage 49.67 % दिया है जबकी मूल मार्कशीट में 87.33% अंक स्पष्ट रूप से दर्ज हैं।Digilocker की इस तकनीकी त्रुटि के कारण OTR में गलत डेटा चला गया हैं aisa mere alava bahut se students ke sath hua hai iska samadhan kre aur edit ka option de
9. सबसे बड़ी समस्या बिना rscit डिटेल्स फिल किए फॉर्म सबमिट हो गया। अब इसे कैसे अपलोड करे फॉर्म में।
10. मेरे LDC के फॉर्म में एजुकेशनल क्वालीफिकेशन में केवल 10th की मार्कशीट ही दिखा रहा है।जबकि मैं ने OTR में सभी मार्कशीट अपलोड़ कर रखी है। वो सभी अपलोड भी हो चुकी है और 12th सब्जेक्ट ग्रुप में NA आ रहा है।
11. बिना Rscit के फॉर्म सबमिट हो जाना
12. Basic डिटेल सारी भर रखी है फिर भी मैंडेटरी फील्ड cannot be blank यह वाला एरर आ रहा है। इसके कारण मैं आगे फॉर्म नहीं भर पा रहा हूं।
13. Educational Qualification edit/change करने की सुविधा दी जाए।
14.सभी डिटेल्स सही से फिल्ड होने के बावजूद भी स्टूडेंट फॉर्म अप्लाई नही कर पा रहा है। जब स्टूडेंट अप्लाई पे क्लिक करता है तो उसे OTR पे रेडिरेक्ट कर दिया जाता है।
15. Qualification details में Enrollment No. गलत भर गए हैं उसको भी एडिट करने का ऑप्शन दिया जाये। क्योंकि Marksheet में Enrollment no नहीं है।
16. 12th equivalent (polytechnic/Iti...)option nahi aa raha.
17. 12 th equivalent me(arts-mathmatics )option nahi aa rha
18. PG documents me msc physics ka option nhi aa rha
19.
20.
21.
Next Number
◾इस तरह की समस्याओं का समाधान हमारे पास नहीं है इसलिए @alokrajRSSB जी आपसे निवेदन कर रहे हैं।
रो तो आज हर वो इंसान रहा है जो दिल से नरेश भाई साहब को अपना मानता है। कोई अन्दर ही अन्दर रो रहा है कोई खुलकर रो रहा है। नरेश भाई साहब की नन्हीं सी समर्थक अपने आंसू नहीं रोक पाई #निधि#मीणा 👏