उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। मैं दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलजनों को शीघ्र स्वस्थ करें।
ॐ शांति!
#बिहार में टिकाऊ कृषि पद्धतियों को नई दिशा देने वाले प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी को पद्म श्री 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
उनका लीची उत्पादन में कैनोपी प्रबंधन तथा मखाना व सिंघाड़ा की खेती में भी उल्लेखनीय योगदान रहा है।
#PeoplesPadma#Bihar#PadmaAwards2026
क्या आपको नहीं लगता Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए?
बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं।
पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाई। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL debut करने वाले खिलाड़ी बने। और गोपालगंज के साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरी दुनिया की नज़रें हैं।
लेकिन एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं।
मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले, हमारे खिलाड़ियों को भी world class infrastructure और support बिहार में ही मिलना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी।
और मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा हूँ। बिहार की क्रिकेट टीम और यहाँ के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से unconditional support दूंगा।
बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक emotion है।
और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का talent मैदान पर दिखे।
आज पटना में बिहार के लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से हुई सार्थक मुलाकात ने राज्य के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारे विश्वास को और मजबूत किया।
अदाणी समूह बिहार के विकास को नई दिशा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा के क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग के साथ रोजगार सृजन और सामाजिक सेवा के कार्यों हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
आज बिहार की पवित्र धरती मस्तीचक आकर मन गर्व, भावनाओं और आत्मीयता से भर गया।
गायत्री शक्तिपीठ पहुँचकर एक अलग ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा का अनुभव हुआ।
किसी व्यक्ति की आँखों की रोशनी लौटाना केवल इलाज नहीं होता…
यह उसके जीवन में फिर से उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मान लौटाने का पुण्य काम है।
गायत्री परिवार, अखंड ज्योति और आदरणीय मृत्युंजय जी जिस सेवा-भाव से समाज को नई दिशा दे रहे हैं, उसने मुझे भीतर तक प्रभावित किया है। उनके इस असाधारण कार्य के लिए उन्हें हृदय से साधुवाद एवं शुभकामनाएँ।
हमारे लिए “सेवा ही साधना है” कोई नारा नहीं, बल्कि करुणा को कर्म में बदलने की प्रेरणा है।
अखंड ज्योति फाउंडेशन भी इसी विचार को समाज सेवा के माध्यम से जीवंत कर रहा है।
इसी भावना के साथ अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति अस्पताल के साथ मिलकर “ACE - Adani Centre for Eye Diseases” की शुरुआत करने जा रहे हैं, जो जरूरतमंद लोगों तक सुलभ और किफायती नेत्र चिकित्सा पहुँचाने का एक बड़ा प्रयास होगा।
साथ ही “ATOM - Adani Training Centre for Ophthalmic Medicine” के माध्यम से नई पीढ़ी के नेत्र विशेषज्ञों और महिला स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार किया जाएगा।
हमने बिहार की इस पावन धरती से प्रारंभ हुई सेवा की इस ज्योति को आने वाले वर्षों में देश के हर जरूरतमंद तक पहुँचाने का प्रण लिया है।
इसी भावना के साथ “अदाणी अखंड ज्योति ट्रस्ट” पूर्ण समर्पण, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा। सेवा और मानवता के इन पावन कार्यों हेतु हमने आने वाले वर्षों में 700 करोड़ रुपये से अधिक के सहयोग का संकल्प लिया है।
बिहार हमेशा से राष्ट्र को नई चेतना देने वाली धरती रही है। यह पुनीत मुहिम उसी सेवा भावना, संस्कार और समर्पण के माध्यम से देश को नई रोशनी देने का प्रयास है।
बिहार की जनता के स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार।
#SevaHiSaadhnaHai
@TripathiiPankaj@maithilithakur@RajivPratapRudy@msdhoni@ishankishan51@BajpayeeManoj@ppandya2011@DrChinmayP@AdaniFoundation@AdaniPriti
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने डीजल, पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील की है। इसे लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं।
• मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या कम अथवा न्यूनतम करने का निर्णय लिया है।
• माननीय मंत्री गण, निगम बोर्ड के माननीय अध्यक्ष गण एवं सदस्य गण, सभी पदाधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि गण से बिना अतिरिक्त वाहन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने की अपील की गई है।
• राज्य की जनता से मेट्रो, बस, ऑटो अथवा अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग पर जोर देने का आग्रह किया गया है।
• राज्य सरकार के सभी विभागों को सभी प्रकार के कॉन्फ्रेंस अथवा सरकारी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
• प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में संचालित होने वाले कैंटीन में पाम ऑयल के कम से कम प्रयोग का निर्देश दिया गया है।
• सरकारी तथा निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है।
• सप्ताह में एक दिन सभी लोगों से 'नो व्हीकल डे' के आयोजन का आग्रह किया गया है।