करौली जिले के मंडरायल और डांग क्षेत्र में गहराता जल संकट बेहद चिंताजनक है। आज भी महिलाएं 3-3 किलोमीटर दूर से सिर पर मटके रखकर पानी लाने को मजबूर हैं। यह सिर्फ पानी की समस्या नहीं, बल्कि सरकारों की विफलता और ग्रामीण-आदिवासी इलाकों की लगातार उपेक्षा का परिणाम है। जब शहरों में हर सुविधा उपलब्ध है, तब डांग क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष क्यों करें?
नादौती-सवाई माधोपुर लिफ्ट परियोजना से यदि नींदर बांध में पानी छोड़ा जाए तो हजारों लोगों को राहत मिल सकती है।
हम मांग करते हैं कि सरकार तत्काल स्थायी पेयजल समाधान सुनिश्चित करे, अन्यथा जनता सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।
#डांग_मांगे_चंबल_पानी
मेरे सपोटरा डांग क्षेत्र के 30 गाँव आज पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। महिलाएं और बच्चे कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार अब तक मौन बैठी है। यदि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो हम मजबूर होकर एक बड़ा जनआंदोलन करेंगे। #डांग_मांगे_चंबल_पानी