मैं तुमसे सिर्फ़ कलम और किताब चाहता हूँ,
ज़मीं पे बहते लहू का हिसाब चाहता हूँ।
मैं अब गुलाब नहीं, इंक़लाब चाहता हूँ।
आज नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी सत्ता की आँखों में आँख डालकर वही सवाल पूछ रहे हैं, जो आज देश का हर युवा पूछ रहा है।
👉छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?
👉बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया?
देश इन सवालों के जवाब का इं���ज़ार कर रहा है।
#ChhatronKiGoonj
गत दिवस जम्मू स्थित राजीव भवन (प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय) में जम्मू ग्रामीण जिले की संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री @RamanBhalla_ जी, कार्यालय प्रभारी श्री वेद महाजन जी एवं जम्मू ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री @Neerajkundan जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं अभियानों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।
📍 जम्मू
पहले टूट के बिखरे हम
साहिल साहिल जज़्बे और
दरिया दरिया पहुंचे हम।
देश को ऐसी शिक्षा प्रणाली की ज़रूरत है, जिसमें पारदर्शिता हो, जवाबदेही हो और हर छात्र को समान अवसर मिले। नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी इन्हीं मांगों को लेकर लगातार मजबूती से सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे हैं।
#jantarmantarprotest
आदरणीय श्री @RahulGandhi जी के मार्गदर्शन में चल रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के अंतर्गत चौमूं में छात्रों और युवाओं से सार्थक संवाद हुआ।
जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुआ बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और उसके विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से बैठे नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के साथ हुआ दुर्व्यवहार और पुलिसिया दमन बेहद निंदनीय है।
लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाने का यह प्रयास स्वीकार नहीं किया ज��� सकता। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना होगा।
#ChhatronKiGoonj
📍 छात्रों की गूंज, चौमूं
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 157 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर से घटकर लगभग 68.7 डॉलर प्रति बैरल तक आ चुकी है लेकिन आम जनता को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अब तक कोई राहत नहीं ��िली हैं।
दूसरी ओर, तेल कंपनियों का मुनाफा लगातार बढ़ रहा है। 2025-26 में इंडियन ऑयल का मुनाफा 80.7%, हिंदुस्तान पेट्रोलियम का 77.6% और भारत पेट्रोलियम का 28.1% बढ़ा। मौजूदा कीमतों पर कंपनियाँ प्रति लीटर पेट्रोल पर लगभग ₹10.5 और डीजल पर ₹11 तक का मार्जिन कमा रही हैं।
सवाल यह है कि जब कच्चा तेल महंगा होता है, तो कीमतें तुरंत बढ़ जाती हैं लेकिन जब वही कच्चा तेल सस्ता हो जाता है, तो उसका लाभ आम जनता तक क्यों नहीं प��ुँचता? जबकि महंगाई का सबसे बड़ा असर आम परिवारों, किसानों, छोटे व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र पर पड़ता है।
जब लागत कम हुई है, तो राहत भी जनता को मिलनी चाहिए।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हर नए खुलासे के साथ सवाल और गंभीर होते जा रहे हैं।
अब इंडियन एक्स���्रेस की रिपोर्ट के अनुसार महाकुंभ के दौरान संगठित तरीके से चढ़ावे की चोरी को अंजाम दिया गया। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर ट्रस्ट की सिफारिश से अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया, लेकिन जिन लोगों को करोड़ों रुपये का चढ़ावा गिनने की जिम्मेदारी दी गई, उन्हें न बैंकिंग का अनुभव था और न ही कैश काउंटिंग का। बताया गया कि वे पहले हाउसकीपिंग का काम करते थे।
अगर यह सब ट्रस्ट की जानकारी और सिफारिश से हुआ, तो जवाबदेही किसकी है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस मामले पर कब बोलेंगे? ट्रस्ट के जिम्मेदार लोगों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और आखिर दोषियों को कौन बचा रहा है?
श्रीराम सत्य, न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं। उनके नाम पर जुटाई गई श्रद्धा और ��ढ़ावे में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा अधर्म है।
ओसियां में पेयजल संकट की समस्या को लेकर मैं पहले भी लगातार इस मुद्दे को उठाती रही हूँ, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार और जलदाय विभाग ने समय रहते कोई स्थायी समाधान नहीं किया।
आज हालात यह हैं कि पानी के लिए ग्रामीणों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है, हाईवे ज���म करना पड़ रहा है और भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कहीं कम दबाव से जलापूर्ति हो रही है, कहीं कई दिनों तक पानी नहीं पहुँच रहा और लोगों को महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
हर बार अवैध कनेक्शनों का बहाना बनाकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। यदि शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, तो कार्रवाई पहले क्यों नहीं हुई? और यदि अवैध कनेक्शन ही पूरी समस्या की जड़ हैं, तो फिर आज तक विभाग ���्या करता रहा?
पानी कोई सुविधा नहीं, लोगों का बुनियादी अधिकार है। सरकार को औसियां क्षेत्र के पेयजल संकट का स्थायी समाधान तत्काल करना चाहिए, ताकि लोगों को अपने हक़ के पानी के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न होना पड़े।
#Osian #WaterCrisis #Rajasthan #JalSankat
मोदी सरकार इंडिया को विश्वगुरु नहीं, कर्जदार बना रही हैं।
यह कर्ज अब देश की GDP का लगभग 20 प्रतिशत हो चुका है। यानी देश की कुल कमाई का पाँचवाँ हिस्सा कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है।
“ये सोचकर कि दरख़्तों में छाँव होती है,
यहाँ बबूल के साए में आ के बैठ गए…”
देश के करोड़ों छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था को अपने सपनों की छाँव समझा था, लेकिन आज वही व्यवस्था उनके लिए बबूल और काँटे बन चुकी है। देश में 21 छात्रों की आत्महत्या इस कड़वी सच्चाई को उजागर करती है कि हमारी शिक्षा व्यवस्था अब ICU में पहुँच चुकी है।
यह सरकार समस्या का समाधान नहीं करती, बल्कि उस पर पर्दा ड���लने का काम करती है।
👉कोरोना आया तो थाली बजाओ।
👉महंगाई बढ़ी तो कम खाओ।
👉बेरोजगारी बढ़ी तो पकौड़े तलो।
👉पेट्रोल महंगा हुआ तो साइकिल चलाओ।
👉रुपया गिरे तो विदेश मत जाओ।
👉विदेश नीति विफल तो सोना मत खरीदो
बीमारी कहीं और है, लेकिन सरकार इलाज कहीं और ढूंढ रही है। जब छात्रों क�� निष्पक्ष परीक्षा, सस्ती शिक्षा और सुरक्षित भविष्य चाहिए, तब उन्हें मिल रहे हैं पेपर लीक, रद्द होती परीक्षाएँ, बढ़ती फीस और अंतहीन तनाव। शिक्षा अब अधिकार नहीं, व्यापार बन चुकी है और ‘NEET, Cheat and Repeat’ इस व्यवस्था की पहचान बन गया है।
जिस संस्था का नाम National Testing Agency है, वह आज देश के करोड़ों छात्रों के लिए National Tension Agency बन चुकी है।
जब सरकार की प्राथमिकताओं में शिक्षा ही नहीं होगी, तो देश के युवाओं का भविष्य सुरक���षित कैसे होगा? कलम थामने वाले हाथों को कफ़न तक पहुँचाने वाली इस व्यवस्था को बदलना ही होगा।
#ChhatronKiGoonj
📍 प्रेस वार्ता, जम्मू
आज ऊधमपुर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से शिक्षा, रोजगार, परीक्षा व्यवस्था और भ���िष्य से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद एवं सहभागिता रही।
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी द्वारा शुरू की गई यह पहल देशभर के युवाओं की आवाज़ को एक मंच देने और उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस सफल कार्यक्रम का उत्कृष्ट आयोजन ऊधमपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री सुमित मंगोत्रा जी द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य ठाकुर बलबी�� सिंह जी सहित कांग्रेस परिवार के अनेक वरिष्ठ साथी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
📍 ऊधमपुर, जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @TariqKarra जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ।
'मेहनत की लूट सबसे ख़तरनाक नहीं होती,
पुलिस की मार सबसे ख़तरनाक नहीं होती,
सबसे खतरनाक होता है,
हमारे सपनों का मर जाना।'
और आदरणीय श्री @RahulGandhi जी इस देश के युवाओं के सपनों को किसी भी कीमत पर मरने नहीं देंगे।
करोड़ों नौजवानों के सपनों को बचाने, उनके हक की आवाज बुलंद करने और धर्मेंद्र प्रधान जी द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्ट व ठप शिक्षा मंत्रालय को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस पार्टी 30 जून, 2026 से एक बड़ा छात्र आंदोलन शुरू करने जा रही है। यह आंदोलन देश के 28 प्रमुख शहरों में एक साथ चलाया जाएगा।
📍प्रेस वार्ता
राजीव भवन, जम्मू
आदरणीय श्री @RahulGandhi जी ने कोटा में बिल्कुल सही कहा कि आज का सिस्टम Selection का नहीं, Rejection का सिस्टम बन चुका है।
पिछले दस वर्षों में 90 पेपर लीक हुए...
90 बार युवाओं के भविष्य की हत्या हुई...
90 बार मेहनत पर प्रहार हुआ...
90 बार उम्मीदों का कत्ल हुआ...
लेकिन एक भी बड़ा अधिकारी जेल नहीं गया। एक भी मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। उल्टा कल मोदीजी शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी के तारीफ में कसीद�� पढ़ कर जन्मदिन की बधाई दे रहे थे।
📍प्रेस वार्ता
राजीव भवन, जम्मू
Seeds are more than an agricultural input. They are the foundation of India's food sovereignty.
As the Draft Seeds Bill redraws the rules of seed governance - the questions of farmer autonomy, corporate concentration, and food sovereignty, deserve far greater attention.
I write ✍️ @DeccanHerald
वोटर आईडी ❌
आधार ❌
पैन कार्ड ❌
पासपोर्ट ❌
अगर वोटर आईडी नागरिकता का प्रमाण नहीं है, आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है, पैन कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है और अब पासपोर्ट भी नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जा रहा है, तो फिर एक सामान्य भारतीय अपनी नागरिकता कैसे साबित करेगा?
पासपोर्ट किसी भी संप्रभु देश द्वारा अपने नागरिकों को जारी किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण ��स्तावेज़ माना जाता है। यदि वही नागरिकता का प्रमाण नहीं है, तो कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
क्या सरकार यह कहना चाहती है कि गैर-भारतीय नागरिकों को भी भारतीय पासपोर्ट जारी किए गए हैं? पासपोर्ट जारी करने से पहले पुलिस और अन्य एजेंसियाँ आखिर किस बात का सत्यापन करती हैं? और यदि भारतीय पासपोर्ट ही नागरिकता का प्रमाण नहीं है, तो दुनिया के दूसरे देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को किस आधार पर भारतीय नागर��क मानेंगे?
सरकार को इस भ्रम की स्थिति दूर करते हुए देशवासियों को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि यदि ये सभी दस्तावेज़ नागरिकता का प्रमाण नहीं हैं, तो एक सामान्य भारतीय अपनी नागरिकता आखिर किस आधार पर साबित करेगा?
The battle over India's future won't begin in Parliament. It will begin with a seed.
As the Draft Seeds Bill reshapes India's seed governance - the fight over farmer autonomy, corporate concentration and food sovereignty becomes impossible to ignore.
I write ✍️
https://t.co/uptbpEqdr2
@Jairam_Ramesh@visually_kei@shemin_joy