ग्राम पंचायत चिलूली, सिंहपुर, जनपद अमेठी के अंतर्गत आनेवाला लगभग 5 हजार की आबादी वाला गाँव है। यह तहसील तिलोई से लगभग 3.5 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी, राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की प्रार्थना है।
@MayankeshwarSh1
स्वागत! जीवन के नवल वर्ष
आओ, नूतन-निर्माण लिये,
इस महा जागरण के युग में
जाग्रत जीवन अभिमान लिये।
दीनों दुखियों का त्राण लिये
मानवता का कल्याण लिये,
स्वागत! नवयुग के नवल वर्ष!
तुम आओ स्वर्ण-विहान लिये।
~ सोहनलाल द्विवेदी
आप सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई। 🎉
#HappyNewYear
उत्तर प्रदेश सरकार के मा० मंत्री आदरणीय राजा मयंकेश्वर शरण सिंह जी के द्वारा राजा विश्वनाथ शरण इण्टर कॉलेज तिलोई, अमेठी में आयोजित अष्टम दिवस की श्रीराम कथा में सम्मिलित होकर परम पूज्य कथावाचक आचार्य शान्तनु महाराज जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का श्रवण करने एवं व्यासपीठ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
तिलोई विधायक एवं राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मयंकेश्वर शरण सिंह के संरक्षण में दिनांक २२ - ३० नवंबर, २०२४ तक भव्य रामकथा एवं भण्डारे का आयोजन। सभी भक्तजनों का नौ दिवसीय संगीतमयी रामकथा में स्वागत है। जय जय सियाराम। 🙏🚩
#JaiShreeRam#RamKatha#Tiloi#Amethi
नारी है साक्षी प्रकृति , नारी जगताधार ।
नारी सुख की खान है , नारी प्रेमाधार ।
नारी प्रेमाधार , भरी ममता से अतिशय ।
बाॅंट रही चहुॅं दिश , कोना बचा ना कतिपय।
'मधुरस' नहिं उद्धार , भला इनकी है करनी ।
करो नहीं अपमान , यही तो जग उद्धरिनी ।।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बदले गए यूपी में 8 रेलवे स्टेशनों के नाम
उत्तर प्रदेश के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदल गए हैं. जिनमें जायस, फुरसतगंज, निहालगढ़, मिश्रौली का नाम भी शामिल है. इन स्टेशनों का नाम स्वतंत्रता सेनानी, स्थानीय आश्रम और संतों के नाम पर रखा गया है. यह पहला मौका नहीं है जब स्टेशन के नाम बदले गए हैं. इससे पहले भी प्रदेश में स्टेशन ही नहीं जगहों के नाम में बदलाव किया जा चुका है.
👉कासिमपुर हॉल्ट - जायस सिटी
👉जायस स्टेशन - गुरु गोरखनाथ धाम
👉मिश्रौली स्टेशन - मां कालिकन धाम
👉बानी स्टेशन - स्वामी परमहंस स्टेशन
👉निहालगढ़ - महाराज बिजली पासी
👉अकबरगंज स्टेशन - मां अहोरवा भवानी धाम
👉वारिसगंज हॉल्ट - अमर शहीद भाले सुल्तान हॉल्ट
👉फुरसतगंज - तपेश्वरनाथ धाम
#YogiAdityanath #UttarPradesh #UPNews #IndianRailways #RailwayStationName
२५ अगस्त, २०२४, रविवार को अखिल भारतीय कन्हपुरिया क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रेवटेडीह, तिलोई में हुई सम्पन्न। #कन्हपुरिया समाज के सम्भ्रान्त जनों की उपस्थिति में आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा।
#RajaKanhDev#Kanhpuriya#Amethi#Kshatriya
#गुरु_पूर्णिमा पर गुरू की महिमा में कुछ शब्द। 🙏
गुरु बिन भव कैसे तरें, गुरु बिन मिटे न क्लेश।
गुरु बिन ज्ञान न ऊपजै, गुरु बिन मिटे न द्वेष। ।
गुरु की है महिमा अनत, 'कान्ह' बरन ना जाय।
कैसै लघु दीपक भला, सूरज के गुण गाय।
✍ कृष्ण कुमार सिंह 'कान्ह', चिलूली
#GuruPurnima
'बरखा बहार आई' वाक्यांश पर एक अवधी में मुक्तक। 🙏
बरखा बहार आई, हरेर भा जिव जहान
चेहरा पै खुशी छाई, दोहरा भा हर #किसान
रोपनी के बरे अमिला देवाय दिहिस झटपट
#बरखा भईं नदारद, सांसत म अब परान।
- ✍ कृष्ण कुमार सिंह 'कान्ह', चिलूली, अमेठी
#अवधी#हिंदी#काव्य#मुक्तक
२६ मई, २०२४, रविवार से हनुमान गढ़ी 🛕 #तिलोई, अमेठी प्रांगण में 5 दिवसीय "पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ" प्रारंभ। आप सभी पावन प्रज्ञा पुराण कथा श्रवण करके अपना जीवन सार्थक बनायें
सादर,
आयोजन समिति
प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ,
तिलोई, अमेठी