आज वजीरगंज विधानसभा अंतर्गत मिशन पब्लिक स्कूल, पूरा में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री सत्यनारायण प्रसाद सिंह जी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। स्वर्गीय सत्यनारायण प्रसाद सिंह जी का शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#श्रद्धांजलि
#नरेंद्र_मोदी #अमित_शाह #नितिन_नवीन #सम्राट_चौधरी #भाजपा_बिहार #भाजपा
जय माँ बाला त्रिपुर सुन्दरी
आज माँ बड़हिया धाम में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ की भव्य सजावट और दिव्य अनुभूति मन को शांति दे गई।
माँ से प्रार्थना है कि वजीरगंज की जनता पर अपनी कृपा बनाए रखें।
जय माता दी
#माँ_बाला_त्रिपुर_सुन्दरी#बड़हिया_धाम#वजीरगंज#गया
जहानाबाद के बनवरिया ग्राम निवासी भारतीय वायुसेना के वीर सपूत फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मातृभूमि की रक्षा करते हुए आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को गौरवान्वित करता रहेगा। आपकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
#श्रद्धांजलि #नमन
बिहार विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी आदरणीय श्री @drsanjaymayukh जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह सम्मान आपके संगठन के प्रति समर्पण, अथक परिश्रम एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के हित में निरंतर कार्य होते रहेंगे।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूं।
#नरेंद्र_मोदी #अमित_शाह #नितिन_नवीन #सम्राट_चौधरी #संजय_मयूख #भाजपा_बिहार #भाजपा
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर, आज नई दिल्ली के सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक श्रद्धेय श्री @NagendraNathBJP भाई साहब तथा बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री @mkrtiwari_bjp जी के साथ हवन व विशेष पूजा-अर्चना में सम्मिलित होने का अवसर मिला।
इस पावन और गौरवशाली अवसर पर हनुमान जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर देश सेवा के लिए मंगल कामना की।
#LongestServingElectedPMModi #नरेंद्र_मोदी #नितिन_नवीन #अमित_शाह #सम्राट_चौधरी #नागेन्द्र_नाथ_त्रिपाठी #मिथिलेश_कुमार_तिवारी #भाजपा_दिल्ली #भाजपा_बिहार
संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, संस्कृति रक्षा और संगठन को समर्पित रहा। उनकी पुण्यतिथि पर उनके विचारों को नमन करते हैं, जो आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं।
#माधवराव_सदाशिवराव_गोलवलकर
भाजपा के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) के महत्वपूर्ण दायित्व हेतु श्री @NagendraNathBJP भाई साहब से भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उत्तर प्रदेश में संगठन महामंत्री के रूप में उन्होंने वर्षों तक एक-एक कार्यकर्ता को जोड़कर भाजपा को मजबूत आधार प्रदान किया। बिहार और झारखंड में भी उनके नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूत हुआ।
श्री नागेंद्र भाई साहब उन विरले व्यक्तित्वों में हैं जिन्होंने बिना किसी व्यक्तिगत लाभ के हमेशा कार्यकर्ताओं को गढ़ने और उन्हें वैचारिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया है। उनके अनुभव, संगठन कौशल और कार्यकर्ताओं से संवाद करने की क्षमता का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा परिवार को मिलेगा।
नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
#BJP #NarendraModi #AmitShah #NitinNabin #NagendraNathTripathi #BJPBIHAR #SamratChoudhary #SanjaySaraogi
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री एवं नए भारत के निर्माण के लिए सदैव प्रयासरत श्री @nitin_gadkari जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप स्वस्थ और दीर्घायु हों, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना कर करता हूँ।
#जन्मदिन_की_शुभकामनाएं
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय श्री @NitinNabin जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। आपके नेतृत्व और अनुभव से समाज एवं राष्ट्र को निरंतर नई दिशा मिलती रहे।
#शुभकामनाएं #नितिन_नवीन
हिंदी भाषा और साहित्य को समृद्ध बनाने वाले, ज्ञान के समंदर, पद्मभूषण से सम्मानित आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ।
#आचार्य_हजारी_प्रसाद_द्विवेदी
बिहार के दीघा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश महामंत्री, माननीय श्री संजीव चौरसिया जी को मुख्य सचेतक बनाए जाने पर शिष्टाचार मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उनके संगठनात्मक अनुभव, राजनीतिक सक्रियता और नेतृत्व दीघा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के कद्दावर नेता श्री @schaurasiabjp जी को माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी द्वारा विधान सभा में “मुख्य सचेतक” बनाए जाने पर शिष्टाचार मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
उनके संगठनात्मक अनुभव, राजनीतिक सक्रियता और नेतृत्व क्षमता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी एवं सदन को मिलेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनसेवा के नए आयाम स्थापित करें।
आप सभी को विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं।
आज का युग सूचना और संचार का है, और इस युग की रीढ़ है - दूरसंचार तकनीक । इसकी बदौलत आज दुनियाभर के लोग पहले से कहीं अधिक जुड़ गए हैं। यह सिर्फ लोगों को जोड़ने का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय समृद्धि का सशक्त माध्यम भी बन चुका है।
#विश्व_दूरसंचार_दिवस
पद्मश्री श्रद्धेय डॉ. सी. पी. ठाकुर जी से उनके आवास पर स्नेहिल मुलाक़ात हुई। समाज के पितामह को सादर प्रणाम कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
साथ ही बड़े भाई, नवादा सांसद माननीय श्री विवेक ठाकुर जी से भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बिहार में माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
#बिहार_एनडीए #बिहार_सरकार #स्नेहिल_मुलाकात
आज बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री, बड़े भाई एवं परम आदरणीय श्री @mkrtiwari_bjp जी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
आपके नेतृत्व में बिहार की शिक्षा व्यवस्था नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे तथा प्रदेश के युवाओं का भविष्य और अधिक उज्ज्वल बने, यही कामना है। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।
वजीरगंज विधानसभा के चुनाव अब संपन्न हो चुके हैं।
इस पूरे लोकतांत्रिक पर्व को सफल बनाने में जिन-जिन लोगों का योगदान रहा — उन सभी के प्रति मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।
चुनाव आयोग, प्रशासन, पुलिस विभाग और इस प्रक्रिया से जुड़े हर अधिकारी-कर्मी ने दिन-रात मेहनत कर मतदान सुनिश्चित किया - आप सभी को सच्चे मन से धन्यवाद।
मेरे साथ इस पूरे सफर में कदम से कदम मिलाकर चलने वाले हमारे कार्यकर्ता, साथी और समर्थक - आपकी लगन और समर्पण ही इस यात्रा की सबसे बड़ी पूँजी है।
और सबसे बड़ा धन्यवाद — वजीरगंज की जनता को, जिन्होंने उत्साह और गरिमा के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लिया।
आपका स्नेह, विश्वास और सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
#wazirganj #gaya #bihar #election #voting #vote #voter #politics #Development