अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।
मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु रहें।
@kharge@SachinPilot
दौसा सांसद श्री मुरारी लाल मीना जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफलता प्रदान करें।
जन्मदिन की पुनः शुभकामनाएँ।
@SachinPilot@AapkaMurarilal
वर्षों तक वन में घूम-घूम,
बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,
सह धूप-घाम, पानी-पत्थर,
पांडव आये कुछ और निखर।
सौभाग्य न सब दिन सोता है,
देखें, आगे क्या होता है।
~ दिनकर
@SachinPilot
पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्थित तीर्थस्थल बेणेश्वर धाम में शीश नवाया।
तपस्या, आस्था और आध्यात्म के इस पावन स्थल पर प्रदेश की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।
भगवान बेणेश्वर महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे।
हर हर महादेव। 🙏
आज सुबह आदरणीय श्री सचिन पायलट साहब ने माँ त्रिपुरा सुंदरी के दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप के दर्शन-पूजन किया! 🙏
साथ ही, देश एवं प्रदेश की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना करी।
जय माँ त्रिपुरा सुंदरी।
📍बांसवाड़ा
कुशलगढ़ पहुँचने पर क्षेत्रवासियों से मिले अपार स्नेह के लिए हृदय से आभार।
यहाँ की वीर धरती और सांस्कृतिक विरासत को मैं दिल से नमन करता हूँ। इस क्षेत्र से मेरा हमेशा आत्मीय जुड़ाव रहा है और यहाँ के लोगों का अपनत्व सदैव अभिभूत करता है।
विधायक श्रीमती @Ramilahurting जी एवं उनके परिवार के आमंत्रण पर आज पूर्व प्रधान स्वर्गीय हुरतिंग खड़िया जी की पुण्यतिथि पर आयोजित सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम में सहभागी होऊँगा।
आज आगरा में श्री राम मंदिर चंदा चोरी पर प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित किया। श्री राम मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और हाल ही में भक्तों द्वारा चढ़ाये गए दान के रुपए और वस्तुओं की चोरी के गंभीर आरोप उजागर हुए हैं।
वित्तीय अनियमितताओं के आरोप जो लगे हैं वह नज़रअंदाज नहीं किए जा सकते हैं। सरकार की ज़िम्मेदारी है कि जनता को हकीकत बताए और कार्रवाई पूर्ण रूप से निष्पक्ष और पारदर्शिता से हो।
इसके लिए ज़रूरी है कि वर्तमान ट्रस्ट को भंग किया जाए और न्यायिक जाँच की प्रक्रिया को अपनाया जाए ताकि सत्य सामने आए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।