We are happy to announce the appointment of @Akashsinghmoran as the National Chairperson, Social Media, National Students’ Union of India (NSUI), with immediate effect.
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
छात्रों के अधिकारों, लोकतंत्र, न्याय और समानता के लिए सदैव संघर्षरत NSUI ने देशभर के युवाओं को सशक्त नेतृत्व और नई दिशा देने का कार्य किया है।
छात्रों की आवाज़ बनकर आप देश के भविष्य को सशक्त और उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इसी ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहें। ✊
#NSUIFoundationDay
आज NSUI ने लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के मामले पर कुलपति महोदया और कुलसचिव को ज्ञापन के माध्यम से तमाम समस्याओं से अवगत कराया और 1 हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं को हल करने की मांग की अन्यथा NSUI एक बड़े आंदोलन को बाध्य होगी @lkouniv@KhannaManuka
📍 संसद भवन, नई दिल्ली
आज संसद में बाराबंकी के खरबूजा किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया—
✅ खरबूजा बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए ठोस और सख़्त कार्रवाई हो
✅ किसानों को बीज उचित मात्रा में, सही समय पर और उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएँ
✅ फ़्यूज़ेरियम विल्ट वायरस या किसी भी बीमारी से फसल खराब होने पर किसानों को फसल बीमा का पूरा लाभ मिले
किसानों की समस्या सिर्फ दस्तावेज़ों में नहीं, बल्कि संसद के हर मंच पर पूरी ताकत के साथ उठनी चाहिए—और मैं यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाता रहूँगा।
बाराबंकी के हर किसान के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए मेरी प्रतिबद्धता हमेशा अटूट है।
आप सभी को प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग एवं सकारात्मकता का संचार करे।
माँ लक्ष्मी जी और प्रभु गणेश जी से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और सौभाग्य से परिपूर्ण हो।🙏
#HappyDiwali
कल #लोकभावन में #सचिवालय संघ के वर्तमान अध्यक्ष एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव श्री अर्जुन देव भारती(अंकल)जी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया💐🎉 #lokbhawan#sachivalaya
14 सितंबर को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच.
अपने प्रधानमंत्री जी कुछ दिन पहले बोल रहे थे
~ खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता
~ टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकता
तब टेरर और क्रिकेट एक साथ कैसे हो सकता है.?
कोई राष्ट्रवादी इसे विस्तृत रूप से समझाए। क्या ये मैच होना चाहिए.?
अभिनय सर का अभिनय थोड़ा कमज़ोर है, सत्ता में बैठे सत्ताधारियों से सवाल करना चाहिए और कर राहुल गांधी से हैं जैसे प्रधानमंत्री वही हो, लगता है भाजपा ने ऑफर दे दिया है कोई बड़ा पद मिलने वाला है।
अभिनय सर के इस वीडियो से उनको जज नहीं किया जा सकता है। वो इस सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं। लेकिन यहां ये कह देना विपक्ष कहां है.? राहुल गांधी कहां हैं.? ये मेरे अनुसार उचित नहीं है। राहुल जी बड़े नेता हैं उनका अचानक से कहीं आगमन नहीं हो सकता है।
क्या किसी शिक्षक संघ ने उन्हें इस आंदोलन की जानकारी पहले से दी थी.? क्या किसी ने उन्हें आमंत्रित किया था..? शायद नहीं!
राहुल गांधी जी 6 दिन पहले ही अपने ट्वीट के माध्यम से SSC छात्रों के मुद्दे को उठाया था। रेलवे NTPC के समय भी राहुल जी मजबूती से छात्रों के साथ खड़े थे। अभी बिहार में चुनाव है उनकी अपनी व्यस्तता है। ऐसे में उनके ऊपर ऐसे टिप्पणी करना सही नहीं है।
इस देश में कई आंदोलन हुए विपक्ष के लोग बढ़ चढ़कर शामिल हुए लेकिन सरकार झुकी क्या.?
एक किसान आंदोलन हुआ सैकड़ों लोग जान गंवा दिए, यूपी का चुनाव निकट आ गया तब जाकर सरकार चुनाव के डर से झुकी। मीडिया भी आज पूरी तरीके से सरकार के चरणवंदना में व्यस्त है। जो कुछ स्वतंत्र यूट्यूबर हैं वहीं लोग इस देश की मुद्दा को दिखा रहे हैं।
ये भी सत्य है कि कई शिक्षक भाजपा के प्रबल समर्थक हैं। उनके साथ हमारी कोई हमदर्दी नहीं है।वो आंदोलन में भी सिर्फ इसलिए हैं ताकि उनके बच्चे उनसे सवाल न करें। वैसे भी ये कहा जाता है छात्र आंदोलन को राजनीति से दूर रखने पर ही उसके सफ़ल होने के ज्यादा उम्मीद रहती है।
चुकी मैं अभिनय सर को काफ़ी पहले से जानता हूं,वो किसी रूप में मुझे भाजपा के समर्थक नहीं लगते हैं। वो गुस्से में ये बात बोल गए हैं लेकिन विपक्ष और राहुल गांधी जी हमेशा बच्चों के साथ हैं और रहेंगे।
बाकी आप क्या सोचते हैं अपनी प्रतिक्रिया दीजिए।
बहुत जल्द वो दिन भी आयेगा जब इस देश के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी बनेंगे।
नफ़रत की राजनीति का अंत होगा ,
न्याय के लिए सड़क पर संघर्ष नहीं करना पड़ेगा
महिला सुरक्षा के नाम पर और कड़ा क़ानून बनेगा
शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार आयेगा
किसानों को उनका हक़ मिलेगा
बेरोजगारों युवाओं को रोजगार मिलेगा
शिक्षकों और छात्रों को अपने हक के लिए लड़ना नहीं पड़ेगा
हाँ वो दिन बहुत जल्द आयेगा जब सिर्फ़ बोलने वाला नहीं बल्कि काम करने वाला प्रधानमंत्री बनेगा।