आज स्मार्ट पार्क में "बुक वाला संस्था" के सदस्य श्री अमितेश मिश्रा, श्री चंदन मिश्रा और सुश्री सोनाली पांडेय एवं निमाड़ क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय श्री हर्ष सिंह के साथ कचनार और गुलमोहर का पौधा रोपा। #OnePlantADay
बुक वाला संस्था किताबें खरीदने में अक्षम बच्चों व उनके अभिभावकों तथा सक्षम एवं अपने बच्चों की किताबे रद्दी में बेचने वाले अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर जरूरतमंद बच्चों को किताबें उपलब्ध कराने का महती प्रयास कर रही है।
संस्था को इस अमूल्य प्रयास के लिए शुभकामनाएं! #OnePlantADay