इन निर्लज्जों की बेशर्मी देखिए... इनका पाखंड, बेईमानी और गुमराह करने की नीति कानूनी दस्तावेज़ों में दर्ज है।
रीट-2021 पेपर लीक पर BJP की छात्रसंघ ईकाई ABVP हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करके CBI जांच की मांग करती है। लेकिन इनकी ही भाजपा सरकार जवाब में कहती है कि SOG की जांच पूरी तरह निष्पक्ष है, प्रभावी है और CBI जांच की जरूरत नहीं है। बल्कि भाजपा सरकार ABVP की CBI जांच की मांग को भटकाने की कोशिश बताती है।
युवाओं को भटकाकर और भड़काकर सत्ता लूटने वाले भाजपा के भ्रष्टाचारियों का ये असली चेहरा है। हाईकोर्ट में अलग बात, जनता के बीच अनर्गल बात, और चिट्ठियां में मनगढ़ंत बात..यही इनका असली चरित्र है।
हिम्मत है तो CBI जांच कराओ, 12 साल के सभी पेपरों की जांच कराओ, OMR शीट बदलकर नौकरियां लूटने की ���ी जांच कराओ, और कृषि विभाग में छापेमारी की आड़ में 500 करोड़ के घोटाले की भी जांच कराओ।
"मैं मूर्तियों में नहीं, किताबों में हूँ, मुझे पूजने की नहीं, प���़ने की जरूरत है।"
समता, सामाजिक न्याय व मानव अधिकारों के ध्वजवाहक भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन।
आपके द्वारा रचित विश्व का वृहत्तम लिखित संविधान आज गरिमापूर्ण मानवीय जीवन के आधार रूप में स्थापित है।
थल, जल, आसमान
सशस्त्र सेना को प्रणाम
सेना के कल्याण, सहयोग व सम्मान को समर्पित सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सेनाओं को सादर अभिवादन।
थल, नभ, जल में आपकी अदम्य वीरता, कर्तव्यपरायणता व समर्पण का सम्पूर्ण राष्ट्र कृतज्ञ है।
#ArmedForcesFlagDay
पराक्रमो विजयते !
आज निज निवास में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर वीर सेनानियों के सम्मान में अनुदान दिया।
जल, थल व नभ में हमारी सेना का अदम्य साहस, निष्ठा व समर्पण हम सभी को गौरवान्वित करता है।
जय हिंद !
#ArmedForcesFlagDay
Congratulations to Telangana's new Chief Minister Shri Revanth Reddy Garu and all Cabinet Ministers on taking oath today.
I am confident that you all shall set new standards of good governance in Telangana, and fulfill Smt. Sonia Gandhi ji's dream and vision of bringing unprecedented prosperity to the people and the region.
'अभय हस्तम' की शपथ!
तेलंगाना के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी व मंत्रिमंडल को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में तेलंगाना कांग्रेस सरकार अभय हस्तम की गारंटियों को अक्षरशः पूर्ण करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी जी के 'बंगारू तेलंगाना' का स्वप्न पूर्ण करेगी।
@revanth_anumula
Congratulations to Telangana’s CM Designate, @revanth_anumula.
Under his leadership, the Congress govt will fulfill all its Guarantees to the people of Telangana and build a Prajala Sarkar.
जो बात मैंने चुनाव परिणाम आने के बाद रखी उसे अशोक गहलोत जी के पुत्र श्री वैभव गहलोत 'कथित लाल डायरी' के श्री राजेंद्र गुढ़ा द्वारा चुनाव से पूर्व उजागर इस वायरल पन्ने के अनुसार पहले ही मान चुके हैं कि-
"पापा इसलिए वापिस सरकार नहीं बना पाते हैं.. हर बार… इस बार भी, मैं लिखके दे सकता हूं सरकार बुरी तरह हारेगी, इसका कारण वे स्वयं हैं. अधिकारियों से ऐसे घिर जाते हैं उन्हें राजनैतिक व्यक्ति बहुत बुरा लगने लग जाता है."
यही बात मैंने कही तो इतना हंगामा क्यों बरपा...??
मैंने कोई नई बात तो कही नहीं...
देश की रक्षा का कर्तव्य निभाने वाले भारतीय सेना के सभी वीर जवानों को #सशस्त्र_सेना_झंडा_दिवस की शुभकामनाएं। आइये हम सभी देश सेवा में सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर करने वाले हमारे सैनिकों, कर्मठ पूर्व ��ैनिक एवं उनके परिवार के कल्याण के लिए सहयोग हेतु आगे आएं। #ArmedForcesFlagDay
Congress party is determined to provide a transparent, welfare-oriented, people-centric Government in Telangana.
Many Congratulations to Chief Minister, Shri @revanth_anumula and Deputy Chief Minister, Shri @BhattiCLP and the entire team.
Prajala Telangana shall be ushered by fulfilling our 6 Guarantees and working for the people.
Once again, our gratitude to the people of Telangana for electing the Congress party.
राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे।
मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका म���लब ये नहीं कि वो सरकार में आने के बाद काम ही ना करें। OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान को हमने दी है वो इसे आगे बढ़ाएं।
मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में पूरी मेहनत की एवं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने ��मारे ऊपर विश्वास किया।
आज राजस्थान की जनता के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी से भेंट कर उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।
@KalrajMishra
राजस्थान विधानसभा चुनाव में विजयी हुए सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।
आशा है कि आप सभी कांग्रेस पार्टी की नीति, विचारधारा एवं सिद्धांत को आगे बढ़ाने का काम बखूबी करेंगे एवं राजस्थान की जनता के हितों की रक्षा के लिए एक सशक्त विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करेंगे।
तेलंग���ना के डिंडीगुल स्थित एयर फोर्स एकेडमी से उड़ान भरने वाले ट्रेनर विमान की दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
इस हादसे में मृत हुए दोनों पायलटों के परिजनों के साथ हमारी गहन ��ंवेदनाएं हैं।
ईश्वर दिवगतों की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें।