गोमती नगर के मनीष ईटिंग प्वाइंट पर कब होगी कार्रवाई, सालों से कागजों पर है सील
गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के पास मनीष ईटिंग प्वाइंट में रविवार रात गोली चल गई। इसके बाद विनय खंड-4 की ओर लगभग एक दर्जन लड़कों ने उत्पात मचाया। दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़े, धारदार हथियार का भी उपयोग किया।
एक गाड़ी में मारी चार गोली। आवासीय भूखंड पर चल रहा रेस्टोरेंट. करीब 10 साल पहले इस भूखंड पर बने मनी स्टिंग पॉइंट को सील करने का आदेश हुआ था कुछ समय के लिए सील भी किया गया मगर उसके बाद एक बार फिर धड़ाधडल से संचालन किया जा रहा है। यहां सुबह शाम तंदूर जलता है। अपराध तो हो ही रहे हैं आग लगने की पूरी आशंका है। इसके बावजूद लखनऊ विकास प्राधिकरण यहां कोई कार्रवाई नहीं करता है। @myogiadityanath@Uppolice@lkopolice
*लखनऊ के 8 स्कूलों पर DM ने जुर्माना लगाया*
राजधानी में मनमानी फ़ीस वसूलने के मामले में कलेक्टर IAS विशाख जी ने 8 स्कूलों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया दोषी स्कूल मनमानी ढंग से फीस वसूलने, अपनी दुकान के किताब-कॉपी खरीदने, अपने ही दुकान से यूनिफार्म लेने का बच्चो पर दबाव बनाते थे
दोषी विद्यालय पर 5-5 लाख जुर्माना
1-एलन स्कूल ,पब्लिक स्कूल वृंदावन
2- के.के मॉडर्न पब्लिक स्कूल
3- सीलवती आइडियल स्कूल
4-आश्रम एकेडमी कृष्णा नगर
5- सेंड डोमनिक इंटर कॉलेज
6- सेठ एमआर जयपुरिया अयोध्या रोड
7- ब्राइटवे इंटर कॉलेज राजाजीपुरम
8- के जे मॉडर्न पब्लिक स्कूल
@myogiadityanath@AdminLKO
चिनहट के कोल्ड स्टोरेज में आग पर काबू पाने का दमकल विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। स्थानीय नागरिक और संस्थाएं भी इसमें मदद कर रही हैं। राज्य और केंद्रीय आपदा नियंत्रण के लोग भी पहुंच गए हैं। पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से यहां मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
@Uppolice@myogiadityanath
#AliganjLucknow #LucknowFire #YogiAdityanath #trendingnow #LucknowNews
लखनऊ के चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहशत
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर रिहायशी इलाके के बीच स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग के बीच लगातार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का आधिकारिक रूप से पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की भी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और कारणों का स्पष्ट आकलन हो सकेगा।
@Uppolice@myogiadityanath@lkopolice
#Lucknow #Chinhat #Fire #ColdStorageFire #BreakingNews #LucknowNews #UttarPradesh #FireIncident #Emergency #safetyfirst
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में खुलने जा रहा है नया हजरतगंज एक ऐसा complex जहां होगा बहुत कुछ खास साथ में लखनवी तहजीब और नजाकत की जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी। इमारत और आर्किटेक्ट के नाम पर अब तक जो कुछ अपने लखनऊ में देखा उसे बहुत हटकर होगा नया हजरतगंज एक नज़र इधर भी डालिए।
अलीगंज अग्निकांड: जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
दुखद हादसे के बाद एलडीए की 5 सदस्यों वाली जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
रिपोर्ट में क्या निकला:
🔴 पूरी बिल्डिंग अवैध थी
🔴 हर मंजिल पर नियम से ज्यादा निर्माण किया गया
🔴 आग से बचने के लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया, रास्ते बहुत संकरे थे
🔴 आवासीय नक्शे पर दुकान और कोचिंग चल रही थी
🔴 आग बुझाने या बचाव का कोई इंतजाम नहीं था
22 जून को हुए इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई थी।
अब क्या होगा:
एलडीए ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस भेजा है। 15 दिन में जवाब न मिला तो बिल्डिंग गिराई जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने वाले 23 अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश शासन को भेजी गई है।
नियम तोड़कर बने ऐसे निर्माण कई जिंदगियां छीन लेते हैं। उम्मीद है दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
#लखनऊ #अलीगंज_अग्निकांड #LDA #UPNews @LkoDevAuthority@myogiadityanath
अलीगंज सेक्टर H पूरनिया स्थित अवैध निर्माण कर के बनाए गए रेस्टोरेंट मुगल जायका को लखनऊ प्रवर्तन जोन 4 की टीम द्वारा सील किया गया। यहां पर काफी समय से बेसमेंट में अवैध रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था। @myogiadityanath@Uppolice@lkopolice
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के टांडखेड़ा गाँव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राजू यादव नाम का एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया और धमकी देने लगा।
युवक का कहना है कि “जब तक मेरे गाँव की सड़क नहीं बनेगी, तब तक मैं टंकी से नीचे नहीं उतरूँगा।” सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब उत्तर प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकियों, मोबाइल टावरों और ऊंची इमारतों पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने की घटनाएं लगातार चर्चा में रही हैं। कई मामलों में लोगों ने सड़क, मुआवजा, बिजली, नौकरी और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर इसी तरह का कदम उठाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टांडखेड़ा की सड़क लंबे समय से खराब है और कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ। अब राजू यादव के इस कदम ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है। प्रशासन का कहना है कि उसकी मांगों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।
@Uppolice@lkopolice
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के टांडखेड़ा गाँव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राजू यादव नाम का एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया और धमकी देने लगा।
युवक का कहना है कि “जब तक मेरे गाँव की सड़क नहीं बनेगी, तब तक मैं टंकी से नीचे नहीं उतरूँगा।” सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब उत्तर प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकियों, मोबाइल टावरों और ऊंची इमारतों पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने की घटनाएं लगातार चर्चा में रही हैं। कई मामलों में लोगों ने सड़क, मुआवजा, बिजली, नौकरी और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर इसी तरह का कदम उठाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टांडखेड़ा की सड़क लंबे समय से खराब है और कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ। अब राजू यादव के इस कदम ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है। प्रशासन का कहना है कि उसकी मांगों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।
@Uppolice@lkopolice
लखनऊ में कानून व्यवस्था का मज़ाक?
थाना वजीरगंज की हाता चौकी क्षेत्र, कैसरबाग बस अड्डा अब अपराधियों का सुरक्षित अड्डा बन चुका है। 'बादशाह कैफे' हो या 'अप्सरा कैंटीन', रात के अंधेरे में यहाँ जो हो रहा है, वो आम लोगों के लिए दहशत से कम नहीं।
सवाल ये है कि हाता चौकी इंचार्ज गहरी नींद में हैं या किसी बड़ी अनहोनी का इंतज़ार कर रहे हैं? बार-बार शिकायतों के बाद भी इन अड्डों पर ताला क्यों नहीं लगा? क्या चौकी इंचार्ज की 'मौन सहमति' और 'सुविधा शुल्क' ही इन अपराधियों का सुरक्षा कवच है?
कानून सिर्फ गरीब और आम जनता के लिए है? या इन अवैध अड्डों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है? अगर कल कोई बड़ी वारदात हो गई तो जिम्मेदार कौन होगा?
लखनऊ पुलिस, जवाब दो! जनता अब चुप नहीं बैठेगी। इन अड्डों को तुरंत सील करो, वरना समझा जाएगा कि वर्दी के पीछे अपराध पल रहा है।
#लखनऊ_पुलिस_जागो #हाता_चौकी #कानून_व्यवस्था @Uppolice@lkopolice@myogiadityanath
पीजीआई थाना क्षेत्र के चर्चित संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को STF मुठभेड़ में हुआ घायल, लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर और ₹1 लाख के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ और बदमाश के बीच मुठभेड़ के दौरान संजय उर्फ संजीव घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।संजय उर्फ संजीव पर हत्या समेत कई जघन्य अपराध दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था।संदीप सिंह हत्याकांड में उसकी भूमिका मुख्य शूटर के रूप में सामने आई थी। आरोपी की मौत के बाद पुलिस अब उसके अन्य साथियों और पूरे गैंग के नेटवर्क की जांच में जुट गई है। @Uppolice@lkopolice
मानक नगर में शुक्रवार की देर रात युवती पर चाकू से जानलेवा हमला।घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी मौके से फरार है।
यह वीडियो केवल घटना की जानकारी और जागरूकता के लिए साझा किया जा रहा है। हम किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते। पुलिस जांच कर रही है। किसी भी जानकारी के लिए पुलिस को सूचित करें।
#News #Lucknow #Crime #Awareness @Uppolice@lkopolice
पुलिस कमिश्नर कार्यालय से थोड़ी ही दूर पर कुकरैल नदी के ऊपर बनाए गए दूसरे नए पुल पर जो पुलिस बूथ बनाया गया है वहां से वन वे रास्ता है। अकबरनगर की ओर से आने वाला ट्रैफिक यहां से नीचे उतर कर जा सकता है मगर महानगर की ओर से आने वाला ट्रैफिक इस पुल को चढ़कर मुख्य मार्ग पर नहीं आ सकता। यहां के ट्रैफिक बूथ पर खड़े सिपाही रोजाना लापरवाही करते हैं इस वजह से इस मुख्य मार्ग पर पीक टाइम में लंबा जाम लगता है इसके अलावा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। शुक्रवार की शाम ऐसे ही जाम लगा हुआ था जहां हमने देखा कि यातायात पुलिस का सिपाही बूथ के पीछे आराम पर मारा है। जैसे ही उसने वीडियो बनते देखा वह सड़क पर उतर आया मगर लंबे जाम को संभालने में असमर्थ रहा आदर्श तौर पर इस सड़क पर दो तरफ ट्रैफिक सिपाही की ड्यूटी होनी चाहिए ताकि दोनों ओर से अपोजिट साइड से आ रहा है। यातायात रोका जा सके और वन वे सुचारू चल सके इसके बावजूद पुलिस कमिश्नर ऑफिस से थोड़ी ही दूर पर रोज अराजकता और जाम होता है।
#UPPolice
अलीगंज अग्निकांड के बाद लखनऊ में बड़ा एक्शन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजधानी में चला सीलिंग अभियान
आकाश, नारायण, एलन समेत कई कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई
फायर एनओसी और सुरक्षा मानकों में मिलीं गंभीर खामियां
जांच के दौरान बड़ी संख्या में छात्र संस्थानों में मौजूद मिले
अभिभावकों को बुलाकर छात्रों को वापस घर भेजा गया
फायर सेफ्टी एरिया में पैंट्री और किचन चलाने का खुलासा
नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर प्रशासन सख्त
लखनऊ के साथ पूरे प्रदेश में जारी है विशेष जांच अभियान
@lkopolice@LkoDevAuthority
निलम्बित अफसर का विद्रोह
लखनऊ अग्निकांड मामले में निलंबित FSSO कमलेंद्र सिंह ने CM योगी को लिखा पत्र-
छोटे स्तर के अधिकारी पर कार्रवाई की गई यह अन्यायपूर्ण है ,मेरा कार्यक्षेत्र सीमित है ,
CFO के पास सारे अधिकार हैं , उनकी जिम्मेदारी तय की जाये ,NOC, CFO देते हैं , दमकल देर से पहुंची , इसके लिए CFO जिम्मेदार हैं,
कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाये !!
अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में भयानक आग लग गई है। अनेक बच्चों के फंसे होने की आशंका है। अलीगंज सेक्टर डी में यह आग लगी है। आप लोग अगर आसपास हैं तो मदद करें। @Uppolice@lkopolice@myogiadityanath