मेरे अपनों संग
आज बिरसा विकासखंड के बिठली, बोदॉरी, कोरका, कूडेकसा एवं सोनगुडा व अन्य ग्रामों का दौरा कर बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया, मरीजों से आत्मीयता से मुलाकात की और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की प्रत्यक्ष समीक्षा की।
जनता के बीच रहकर, समस्या को स्वयं समझना और समाधान तक निरंतर प्रयास करना - यही मेरी प्राथमिकता और जनप्रतिनिधि के रूप में मेरा संकल्प है।
हर प्रभावित परिवार को भरोसा दिलाया—आप अकेले नहीं हैं, आपकी सेवा और स्वास्थ्य के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से आपके साथ खड़े हैं।
#बालाघाट #बिरसा #जनसेवा #भारतीपारधी #सेवाभाव #जनप्रतिनिधि
देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...!
बाबा श्री कोटेश्वर महादेव अपने भक्तों पर अपनी असीम कृपा की अनवरत वर्षा करते रहें। सबके जीवन में सुख,समृद्धि एवं ऋद्धि-सिद्धि आए,सबका मंगल और कल्याण हो,शिव शम्भू के श्रीचरणों में यही प्रार्थना।
।।ॐ नमः शिवाय।।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सरकार पेपर लीक जैसे अपराधों पर और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट तथा कठोर दंड का प्रावधान लाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि इस संबंध में विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी के साथ जल्द ही संसद में लाकर पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
सर्गस्थितिविनाशानां जगतो यो जगन्मयः।
मूलभूतो नमस्तस्मै विष्णवे परमात्मने॥
भगवान श्री हरि के 'योगनिद्रा' में गमन की पावन तिथि देवशयनी एकादशी पर त्रिलोक स्वामी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर सर्वदा बनी रहे।
सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।
📍दिल्ली
मानसून सत्र के दौरान आज संसद भवन, नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके प्रेरणादायी विचार एवं अनुभव जनसेवा के दायित्वों के निर्वहन हेतु सदैव प्रेरित करते हैं।
@BJP4India@BJP4MP
हमारे प्रिय श्री नरेंद्र मोदी जी, भारत के माननीय प्रधानमंत्री
जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा, विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समर्पित कर दिया
आपका नेतृत्व, समर्पण और राष्ट्रप्रेम हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। आपके अथक प्रयासों से भारत आज विश्व मंच पर गर्व से खड़ा है
हम आपके समर्पण को नमन करते हैं।
@narendramodi@AmitShah@BJP4India
जन्मदिन के अवसर पर आप सभी की आत्मीय बधाइयों एवं शुभकामनाओं के लिए सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ।
आप सभी का अपार स्नेह, आशीष एवं अपनत्व ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। आपका यह प्रेम ही मुझे जनसेवा के ध्येय मंत्र को साकार करने के लिये ऊर्जा प्रदान करता है। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।
पुनः हार्दिक आभार, प्रणाम !
कटंगी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, युवा एवं कर्मठ जननेता मेरे प्रिय अनुज श्री गौरव सिंह परधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा कोटेश्वर महादेव की कृपा सदैव आप पर बनी रहे ।
@GauraavOffice@gauraavpardhi
माननीय श्री @himantabiswa जी को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके सशक्त नेतृत्व में असम सुशासन और अंत्योदय के नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेगा।
@BJP4India@BJP4Assam
#OathCeremony
#BJPAssamHattrick
आप सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी से आप सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करती हूं।
आज नई दिल्ली में माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश के सम्मानित सांसदगणों के साथ आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश के निरंतर सर्वांगीण विकास हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
उनका स्नेहिल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
किसानों के हित में भावांतर योजना के माध्यम से सोयाबीन पर एमएसपी का अंतर सीधे खातों में दिया गया, सरसों पर भी इसका लाभ मिलेगा और उड़द पर ₹𝟔𝟎𝟎 प्रति क्विंटल बोनस प्रदान किया जाएगा।
हमारी सरकार किसानों की समृद्धि के लिए पूरी तरह समर्पित है।
— डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
किसानों के हित में बड़ा निर्णय
---
✅गेहूं के 𝐌𝐒𝐏 पर ₹𝟒𝟎 प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा
✅अब किसानों को ₹𝟐𝟔𝟐𝟓 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का भुगतान
✅गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 𝟏𝟎 मार्च की गई
@DrMohanYadav51#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री मा. श्री @ChouhanShivraj जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती हूँ।
भारतीय टीम ने देशवासियों को लगाया ‘जीत’ का गुलाल!
भारतीय क्रिकेट टीम ने #T20WorldCup में इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया है।
इस ऐतिहासिक विजय पर भारतीय टीम के समस्त खिलाड़ियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं फाइनल मुकाबले के लिए अनंत शुभकामनाएं!
#INDvsENG