👉 #ECI द्वारा शुक्रवार को मीडिया व संचार अधिकारियों के लिए आयोजित एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन विभाग, राजस्थान से मीडिया नोडल अधिकारी, डॉ. रेणु पूनिया ने "राजस्थान में SIR तथा ईएलसी के माध्यम से युवा मतदाताओं की सहभागिता " पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
👉#IIIDEM, #नई_दिल्ली में आयोजित मीडिया सम्मेलन में देश भर से 350 मीडिया नोडल अधिकारियों, सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों एवं जनसंपर्क अधिकारियों ने भाग लिया ।
#ECI #Rajasthan #ELC #YouthPower #EveryVoteMatters #Media
@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉#ECI ने मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय सम्मेलन #IIIDEM (India International Institute of Democracy and Election Management) #नई_दिल्ली में 12 जून को आयोजित किया ।
👉सम्मेलन में सभी 36 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मीडिया नोडल अधिकारी (MNOs) और सोशल मीडिया नोडल अधिकारी (SMNOs) शामिल हुए। इसके साथ ही उन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के जिला मीडिया नोडल अधिकारी/जिला जनसंपर्क अधिकारी (District PROs) भी सम्मेलन में शामिल हुए, जहाँ विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के तृतीय चरण की प्रक्रिया चल रही है तथा जिन राज्यों में आगामी चुनाव होने वाले हैं।
👉सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा डॉ. विवेक जोशी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।
👉 राजस्थान से डॉ. रेणु पूनिया, MNO , डॉ. नीरू पोटलिया, SMNO तथा डॉ. बनवारी यादव, PRO ने सम्मेलन में भाग लिया ।
#ECI
@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉राज्य सभा निर्वाचन - 2026
👉तीनों प्रत्याशी निर्वाचित घोषित
👉भारतीय जनता पार्टी के डॉ. अलका सिंह व डॉ. सतीश पूनिया और इण्डियन नेशनल कांग्रेस के श्री नीरज डांगी निर्वाचित घोषित
👉नाम वापसी का समय निकलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर श्री भारत भूषण शर्मा ने तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए ।
#ECI #Rajasthan #Rajyasabha
@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉राज्य सभा निर्वाचन -2026
👉नामांकन पत्रों की जांच - सभी सही पाए गए
👉#राजस्थान से #राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों द्वारा भरे गये सभी नौ नामांकन पत्रों की मंगलवार को विधान सभा में जांच की गयी, जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए ।
👉नामांकन पत्रों की जांच पर्यवेक्षक एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी @CeoRajasthan श्री नवीन महाजन की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर श्री भारत भूषण शर्मा ने की।
👉राज्यसभा निवार्चन के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 जून है।
ECI #Rajasthan #Rajyasabha
@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव- नामांकन पत्रों की जांच आज
👉अब तक की स्थिति-
👉 कांग्रेस से श्री नीरज डांगी
👉भारतीय जनता पार्टी से श्री सतीश पूनिया व श्री मती अलका सिंह ने नामांकन भरा
👉 नाम वापस लेने की अंतिम दिनांक- 11 जून 2026
#ECI#Rajasthan#Rajyasabha@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026
👉 मुख्य निर्वाचन अधिकारी @CeoRajasthan श्री नवीन महाजन ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्र जमा करने की अवधि समाप्त होने तक तीन प्रत्याशियों द्वारा कुल 9 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। जिनकी संवीक्षा मंगलवार अपराह्न 1:30 से प्रारंभ होगी।
#ECI #Rajasthan #Rajyasabha
@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव- नामांकन दाखिल करने हेतु आज अंतिम दिन
👉 7 जून तक एक नामांकन भरा गया
👉 नामांकन पत्रों की जांच-09 जून 2026 (मंगलवार)
👉 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि-11 जून 2026 (गुरुवार)
👉वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा लिए तीन पद रिक्त हो रहें हैं यदि आज सायं 3 बजे तक तीन ही नामांकन पत्र प्राप्त होते हैं तो उस स्थिति में निर्वाचन मतदान की आवश्यकता नहीं रहेगी
👉 नाम वापस लेने की समय समाप्त होने के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी एवं नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा
👉किंतु अगर तीन से अधिक नामांकन पत्र प्राप्त होते हैं तो ऐसी स्थिति 18 जून को मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी
#ECI #Rajasthan #Rajyasabha
@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉 राज्यसभा सदस्य निर्वाचन के लिए आज 5 जून को एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया
👉नामांकन हेतु अंतिम दिनांक 8 जून है ।
👉आइए जाने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रियागत जानकारी-
👉निर्वाचन प्रणाली-
➡️ एकल संक्रमणीय मत (Single transferable vote ) के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत निर्वाचन।
➡️ विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है।
👉खुला मतपत्र मतदान -
➡️ जो मतदाता किसी राजनीतिक दल का सदस्य है, उसे सत्यापन के लिए अपना मतपत्र उस राजनीतिक दल के अधिकृत अभिकर्ता को दिखाना आवश्यक होता है
➡️ निर्दलीय विधायक को अपना अंकित मतपत्र किसी भी अभिकर्ता को नहीं दिखाना होता है
➡️ मतदाता को उम्मीदवारों के नाम के सामने 1, 2, 3 आदि के रूप में अपनी प्राथमिकताएँ अंकित करनी होती हैं।
➡️ मतदाता अधिकतम उतनी ही प्राथमिकताएँ अंकित कर सकता है, जितनी उम्मीदवारों की संख्या हो। यदि 4 उम्मीदवार हैं, तो मतदाता 4 तक प्राथमिकताएँ अंकित कर सकता है।
➡️ मतपत्र को वैध माने जाने के लिए प्राथमिकता '1' अंकित करना अनिवार्य है। इसके बाद की प्राथमिकताएँ वैकल्पिक होती हैं।
➡️नोटा का विकल्प नहीं होता है।
➡️अमिट स्याही का प्रयोग नहीं किया जाता है।
➡️ मतदाता द्वारा बैलेट पेपर पर RO द्वारा दिए गए वॉयलेट पेन से ही प्राथमिकताएं अंकित की जाती हैं।
#ECI #Rajasthan #Rajyasabha
@ECISVEEP@SpokespersonECI@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
✅#लोकतंत्र_का_पेड़ : Tree of Democracy 2026 🌴
✅विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर स्वीप गतिविधि "#एक_पेड़_लोकतंत्र_के_नाम " का आयोजन सभी राजकीय/ निजी विभागों, कार्यालयों, संस्थाओं और प्रतिष्ठानों में किया जाए- @CeoRajasthan श्री नवीन महाजन
✅ मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को किया निर्देशित -
👉 पर्यावरण संरक्षण के साथ ही वोट देने के संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूकता के लिए छायादार/ फलदार स्थानीय पौधा/ पेड़ लगाएं ।
👉 लगाए गए पेड़ को "#लोकतंत्र_का_पेड़ " नाम देते हुए एक छोटी पट्टिका पर पेड़ लगाने वाले व्यक्ति का नाम , दिनांक इत्यादि सूक्ष्म विवरण अंकित करें ।
👉 इस अवसर पर आमजन को मतदाता पंजीकरण, वोट के महत्व, #ECI और निर्वाचन विभाग, राजस्थान द्वारा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल सुविधाओं की जानकारी देकर नैतिक मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाए ।☝️
✅"Inspired by Nature : For Climate : For Future "
#ECI #WorldEnvironmentday
#Savetrees #Democracy #Rajasthan
@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
♐️मीडिया में चुनावी अभियानों हेतु वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
♐️#ECI 3–4 जून 2026 को भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM), नई दिल्ली में “चुनावी प्रक्रियाओं और अभियानों में मीडिया के लिए वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं एवं नवाचारों” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।
♐️ सम्मेलन का उद्देश्य ऐसे व्यावहारिक वैश्विक ज्ञान संसाधनों का विकास करना है जो चुनाव प्रबंधन के विभिन्न आयामों से संबंधित अंतरराष्ट्रीय अनुभवों, आदर्श मानकों तथा सर्वोत्तम प्रथाओं का दस्तावेजीकरण करें।
♐️ सम्मेलन में राजस्थान से, डॉ. प्रशांत भादु, सहायक प्रोफेसर, #NLU #Jodhpur , विषय विशेषज्ञ के रूप में भाग ले रहे हैं।
♐️ इस सम्मेलन में 480 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (EROs), विषय विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, शोधार्थी तथा निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के सदस्य शामिल हैं।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव- तीसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं भरा गया
👉आइए जाने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रियागत जानकारी-
➡️ संसद के दो सदनों में राज्यसभा उच्च सदन है।
➡️ राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।
➡️ प्रति 2 वर्ष में इस सदन के एक तिहाई सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो जाता है।
➡️ राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है।
➡️ राजस्थान से राज्यसभा के लिए 10 सदस्य चुने जाते है, जिनमें से तीन का कार्यकाल 20 जून 2026 को समाप्त हो रहा है।
➡️ संविधान के अनुच्छेद 84 के अनुसार राज्यसभा सदस्य चुने जाने हेतु -
✅न्यूनतम आयु 30 वर्ष, भारतीय नागरिकता, संवैधानिक निष्ठा की शपथ तथा संसद द्वारा निर्धारित अन्य कानूनी योग्यताओं का होना अनिवार्य है।
➡️ भारत के संविधान का अनुच्छेद 102 उन परिस्थितियों को बताता है जिसके तहत कोई व्यक्ति इस चुनाव में भाग लेने के अयोग्य होगा। इन परिस्थितियों में लाभ का पद, अस्वस्थ मन, दिवालियापन, नागरिकता, वैधानिक कानून, राजनीतिक दलबदल सम्मिलित है।
➡️ राज्यसभा के संगठन एवं संरचना के लिए देखें संविधान का अनुच्छेद 80
#ECI
#Rajyasabha #Rajasthan
@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
✅#ECIInitiatives: ECINET एप
➡️नागरिकों को कभी भी, कहीं भी सहज, पारदर्शी और सुलभ चुनावी सेवाएँ प्रदान करके सशक्त बनाना। ✨
➡️ #ECINET के माध्यम से 40 से अधिक मतदाता एवं चुनाव-संबंधी सेवाओं का लाभ अपनी उंगलियों पर प्राप्त करें। 📱
✅ #ECINET – आपकी चुनावी सेवाओं का एकीकृत डिजिटल मंच।
#ECI @ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया अनवरत जारी है
✅ 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा पंजीकरण के लिए अग्रिम आवेदन करें
👉 18 + के युवा मतदाताओं के लिए अब वर्ष में 4 अर्हता तिथियां- 1 जनवरी, 1अप्रैल, 1जुलाई व 1अक्टूबर
✅ वोटर हेल्पलाईन एप के माध्यम से पंजीकरण सुनिश्चित कर जागरूक युवा मतदाता लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएँ 🙌
#ECI #Voterawarness #ElctoralLiteracy #ELC #GenZ #EveryVoteCounts
@ECISVEEP@SpokespersonECI@DIPRRajasthan@rajeduofficial@DDNational@airnews_jaipur
👉राजस्थान से 3 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 20 जून 2026 को हो रहा है समाप्त... राज्यसभा सदस्यों का होगा चुनाव
👉आइए जाने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रियागत जानकारी के बारे में-
➡️ राज्यों में राज्यसभा के सदस्यों की रिक्त हो रही सीटों के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सर्वप्रथम अधिसूचना जारी की जाती है जिसमें राज्यों में भरे जाने वाली सीटों की संख्या, कार्यकाल समाप्ति की अवधि, निर्वाचन कार्यक्रम तथा राज्यों में इस चुनाव हेतु रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नियुक्त किये जाने का विवरण दिया जाता है।
➡️अधिसूचना जारी होने के तुरंत पश्चात आयोग द्वारा अधिसूचित रिटर्निंग अधिकारी प्रारूप-1 में निर्वाचन की सूचना जारी करता है,जिसमें राज्य विशेष में निर्वाचित होने वाले सदस्यों की संख्या, नामांकन - स्थान, दिनांक व समय का विवरण होता है। साथ ही नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा एवं अभ्यर्थता वापस लिए जाने की दिनांक व समय का विवरण दिया जाता है।
निर्वाचन लड़े जाने की स्थिति में मतदान दिनांक व समय की सूचना भी प्रारूप 1 में निहित होती है।
➡️ राजस्थान के संदर्भ में विशेष-
➡️रिटर्निंग अधिकारी- श्री भारत भूषण शर्मा
➡️ रिक्त होने वाले पदों की संख्या-03
👉अधिक जानकारी के लिए देखें प्रारूप 1
#ECI
#Rajasthan
@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur