आदरणीय हनुमान भाई साहब @HANUMANKISAN
आपने 4th ग्रेड भर्ती में शुरू से लेकर अंत तक हमारा साथ दिया हैं ✍️
राजस्थान Gk वेटेज बढ़वाने सम्बंधी मामले को आपने मुख्यमंत्री के घर तक पहुंचाकर ही दम लिया ✍️
आपकी मेहनत के दम पर शिक्षा विभाग में लगे हजारों 4th ग्रेड युवाओं से वहां साफ़ सफ़ाई का काम करवाया जा रहा हैं ✍️
भाई जी,, जब सफ़ाई ही करवानी थी तो इन्होंने Exam क्यों करवाई 🤔
नगरपालिका में सफ़ाई कर्मचारी भर्ती लॉटरी से आती हैं, तो यहां ये रवैया क्यों 🤔
ये सरकार हमको सहायक कर्मचारी का दर्ज़ा दे रही हैं और स्कूलों में सफाई कर्मचारी का काम करना पड़ रहा हैं 🤔
आदरणीय हनुमान जी भाई साहब, मेरी समझ में हजारों युवा आपके आह्नान पर जयपुर आने के लिए तैयार हैं,, कृपया आप छुट्टी का दिन देखकर 4th ग्रेड युवाओं का आह्वान करें और न्याय दिलाए✍️
सबसे ज्यादा परेशान स्कूलों में लगे 4th ग्रेड युवा हैं:–
1. सुबह जाते ही गेट खोलना
2. सभी कमरों में झाड़ू लगाना
3. पानी की टंकी भरना
4. घंटी लगाना
5. हर क्लास में जाकर स्टूडेंट हाजरी का डेटा लेना
6. हर आधे घंटे के बाद घंटी बजाना
7. सभी को पानी पिलाना
8. चाय बनाना और चाय पिलाना
9. Ldc की मदद के लिए कागजात ट्रांसफर करना
10. शौचालय की साफ़ सफ़ाई
अब आप ही बताओ इन सारे कामों को अकेला 4th ग्रेड शिक्षा विभाग यानी स्कूल में कैसे करेगा,, साफ़ सफ़ाई करवाकर इन्होंने स्कूल 4th ग्रेड को सफ़ाई कर्मचारी बना दिया हैं ✍️
संज्ञान लो भाई हनुमान जी और इस साफ़ सफ़ाई वाले काम को स्कूल 4th ग्रेड से हटवाओ, हमे आप पर पूरा भरोसा हैं 🙏🙏
शिक्षा निदेशालय को कम से कम एक बात का ध्यान तो रखना चाहिए कि जो कर्मचारी सफाई कार्य करेगा
फिर उसी कर्मचारी से कार्यालय कार्य करवाए जाएंगे , उसी व्यक्ति से स्कूल आने वालों की आवभगत करवाई जायेगी।
उसी से अन्य कार्य करवाएं जायेंगे ,क्या यह संभव है एक व्यक्ति सुपरमैन थोड़ी है..?
22549 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं शिक्षा विभाग को अलॉट हुए हैं उनमें से अगर 200 के साथ भी ज्यादती हो रही है तो शिक्षा विभाग के लोगों और शिक्षक संगठन का ये दायित्व बनता है कि वो उन बच्चों के साथ दें ।
क्या यही है आपका शिक्षा निदेशालय का परिवार जो एक पीड़ित का साथ नहीं दे सकता ।
कई बार मेने आपके लिए भला-बुरा बोला दिल से क्षमा चाहता हूं भाई ~ @HANUMANKISAN जी आज आपका साथ आना बहुत कुछ समझा गया !!
sorry Brother really 🥺 ❤️
आप साथ हैं तो हम ये लड़ाई अवश्य जीतेंगे !!
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एकता जिंदाबाद ✊✊
@saten_08 भाई भी साथ हैं कुछ तो हल निकलेगा
मेरा X के बड़े बड़े नाम वाले भाई जिनकी रिच सरकार तक पहुंचती है उन सब से निवेदन है कि 4th ग्रेड चयनित कैंडिडेट्स के साथ हो रहे दुराचरण और अधिकारी की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाएं और जल्दी इसका समाधान करवाने का प्रयास करें 🙏✅✅✅
@JATbera1@Radhemahwa
ओर भी सभी साथी
📢 सहायक कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा 🚩
कल सचिवालय सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री नरपत सिंह बरनेल जी द्वारा सहायक कर्मचारियों के साथ किए जा रहे अन्यायपूर्ण कार्यों एवं विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री महोदय एवं शिक्षा मंत्री जी को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया।
इसके साथ ही इन समस्याओं को समस्त मीडिया प्लेटफॉर्म एवं समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रमुखता से प्रसारित करवाया जा रहा है, ताकि सरकार और प्रशासन तक सहायक कर्मचारियों की आवाज मजबूती से पहुंच सके।
हमें विश्वास है कि सरकार द्वारा जल्द ही हमारी मांगों एवं समस्याओं को लेकर संज्ञान लिया जाएगा और उचित समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
लेकिन यदि सरकार द्वारा शीघ्र हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो सहायक कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सचिवालय पहुंचकर शिक्षा सचिव श्री राजेश कुमार यादव जी से मुलाकात करेगा और अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग रखेगा।
✊ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हमारा अधिकार है।
🤝 सभी सहायक कर्मचारी एकजुट रहें।
🚩 संघर्ष जारी रहेगा, अधिकार लेकर रहेंगे।
सहायक कर्मचारी एकता जिंदाबाद 🚩
सहायक कर्मचारी कि नियुक्ति कार्यालय अध्यक्ष(राजपत्रित )का ऑफिस के लिए होती, उसका मैन काम कार्यालय अध्यक्ष के प्रोटोकॉल का पालन करना और उनके ऑफिस सम्बंधित काम मे सहायता करना ...ना कि पुरे स्कूल कैम्पस कि सफाई करना. @HANUMANKISAN@educationnagari@rajeduofficial@sharatjpr
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सम्मानजनक सेवा शर्तों के हकदार हैं। सफाई और चौकीदारी जैसे अलग-अलग कार्यों का अतिरिक्त बोझ हटाकर स्पष्ट जॉब चार्ट लागू किया जाए।
#4t_grade_में_सफ़ाई_और_चौकीदारी_हटाओ
राजस्थान सरकार @RajCMO से निवेदन हैं कि कृपया स्थिति स्पष्ट करें कि आपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 किस लिए निकाली हैं:–
1. स्कूलों में साफ़ सफ़ाई करवाने के लिए
2. या फ़िर स्कूल स्टाफ़ के कार्यों में मदद करने के लिए
या तो सफ़ाई करवा लो या अन्य काम करवा लो🤔🤔
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से सफाई और चौकीदारी का काम करवाना बंद किया जाए। कर्मचारियों को उनके पद एवं निर्धारित जॉब चार्ट के अनुसार ही कार्य दिया जाए।
#4t_grade_में_सफ़ाई_और_चौकीदारी_हटाओ
मुझे नहीं लगता इन बातों को इतना घुमाया जाना चाहिए।
सीधी सी बात है जो पद आपको मिला है उस से संबंधित कार्य करना आपका कर्तव्य है अब इसमें काम कम या ज्यादा या क्या है कैसा है का कोई सवाल बनता ही नहीं है दूसरी बात यहां ये सिर्फ आपको कर्तव्य बोध से अवगत करवाने हेतु लिखा गया है।
अभी जानकारी मिली कि ये सब काम स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के होते है जिसमे चौकीदारी भी शामिल है ।
कुछ लोगों इनकी उच्च शिक्षा की दुहाई देकर बोल रहे है कि इनसे ऐसे काम न करवा कर पढ़ाई संबधित कार्य करवाने चाहिए ।
ऐसा कैसे हो सकता है जिस काम के लिए आपका चयन किया गया है वो काम तो करना ही पड़ेगा। बाकी समय में आप हेल्प कर सकते है ।
काम पसंद नहीं आ रहा है तो ज्वाइन ही मत कीजिए
हम शासन से मांग करते हैं जल्द से जल्द सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए सुव्यवस्थित एवं अधिकारिक रूप से जॉब चार्ट जारी किया जाए।
@saten_08 जी भाई साहब