🫁 TB की समय पर पहचान और उपचार से जीवन बचाया जा सकता है।
दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में पसीना आना टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में जांच कराने में देरी न करें।
@ntep_UP@AmitGhoshIAS@CmoBaghpat@BagpatDm
आज पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय #बागपत के सभागार में आयोजित विशेष कार्यशाला में #लिंगानुपात कम करने हेतु जनपद के सभी पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों में एक्टिव ट्रेकर लगाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #Baghpat#PCPNDT@nhm_up
जिलाधिकारी महोदया की उपस्थिति में आज 02-06-2026 जिला संयुक्त चिकित्सालय, बागपत में PCPNDT अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु Active Tracker Device पर कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में ADM/समुचित प्राधिकारी,CMS, नोडल अधिकारी PCPNDT एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे #Baghpat#PCPNDT
जिला संयुक्त चिकित्सालय जनपद बागपत में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में #तंबाकू_निषेध_दिवस के अवसर पर पर समस्त स्टाफ व मरीज़ों को तम्बाकू का सेवन न करने के लिए शपथ दिलायी गई।
#TobaccoFreeIndia
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बागपत में #विश्व_तंबाकू_निषेध_दिवस के अवसर पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय जी ने स्टाफ व आम- जनमानस को तंबाकू का सेवन न करने तथा दूसरों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।
#TobaccoFreeIndia
मुख्य विकास अधिकारी महोदय जनपद बागपत द्वारा जारी पत्र के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय के आदेशानुसार आज दिनांक 31.05.2026 को जनपद के सभी ब्लॉकों में आशाओं के सहयोग से ग्रामवार फैमिली आईडी निर्माण हेतु विशेष कैंप आयोजित किए गए। #familyid@CDOBaghpat
आज 30/05/2026 जनपद #बागपत के ग्राम #मविकला, #शिकोपुर मै आयुष्मान कैंप का आयोजन कर पात्र lलाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड एवं 70+ वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदना कार्ड बनाए गए। साथ ही जिला स्तर से DPC डॉ कपिल सरोहा द्वारा शिकोपुर कैंप का निरिक्षण किया गया.
#Pmjay#Ayushman
DIU टीम से DGM अंकित उज्जवल, DISM नवनीत और DPC डॉ. कपिल ने Zoom मीटिंग के माध्यम से बिनौली ब्लॉक के CHO और ANM के साथ 'आयुष्मान कार्ड' की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। लक्ष्य- शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुँचे योजना का लाभ। #AyushmanBharat#DigitalHealth@CEOSachisUP
आज डिप्टी सीएमओ डॉ. रोबिन चौधरी एवं DIU टीम (DGM अंकित उज्जवल, DISM नवनीत और DPC डॉ. कपिल) द्वारा Zoom मीटिंग के माध्यम से सीएससी छपरौली के अधीन कार्यरत सीएचओ (CHO) और एएनएम (ANM) के साथ 'आयुष्मान कार्ड' की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।@BagpatDm@AyushmanNHA@CEOSachisUP
ईद उल अजहा की दिली मुबारकबाद।
आप सभी के जीवन में खुशियाँ, अमन, तरक्की एवं समृद्धि बनी रहे।
— मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद बागपत
#EidMübarek#Eid_Al_Adha_2026#baghpat#cmo
आज 26-05-2026 को नोडल अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार में DIU टीम द्वारा ब्लॉक बिनौली से चिकित्सा अधीक्षक महोदय , CHO व ANM की ज़ूम बैठक कर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक मे DPC डॉ कपिल सरोहा, DGM अंकित उज्ज्वल एवं DISM नवनीत कुमार भी उपस्थित रहे।
दिनाँक 22-05-2026 को सीएचसी बिनौली में परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत नसबंदी शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 30 महिला एवं 1 पुरुष नसबंदी ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
स्वस्थ परिवार एवं खुशहाल भविष्य हेतु स्वास्थ्य विभाग जनपद बागपत निरंतर प्रयासरत।
#FamilyPlanning#Baghpat
आज 19-05-2026 कों कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद बागपत सभागार कक्ष में CMO महोदय की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में समस्त नोडल अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, BPM, BCPM एवं ARO उपस्थित रहे।
आज 18-05-2026 को रटौल-खेकड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, दवाओं एवं जांच व्यवस्था का जायजा लिया गया। शिविर में आए मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया
#HealthCamp#Rataul#Khekra#Healthcare#PublicHealth#Baghpat