जिला अस्पताल में कोविड टीकाकरण फेज़ 3 का शुभारंभ जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन एवं सी एम ओ डॉ सुधाकर पांडेय की उपस्थिति में महापौर श्री सीताराम जायसवाल द्वारा किया गया।
@Dm_Gorakhpur@CmoGkp@nhm_up
आज से हेल्पलाइन नंबर- 1800-180-5145 के जरिए टेलीकंसल्टेशन की सुविधा आरम्भ कर दी गई है। कई लोगों ने काॅल करके डाॅक्टर्स से कंसल्टेशन भी किया है: प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्री अमित मोहन प्रसाद जी
@ShishirGoUP
मुख्यमंत्री जी चाहते हैं कि जो लोग घर पर हैं, हाॅस्पिटल नहीं आ सकते, उनको टेलीमेडिसिन के माध्यम से डाॅक्टर्स से परामर्श का अवसर प्राप्त हो, इसके लिए हमने शासनादेश भी जारी किया था: प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्री अमित मोहन प्रसाद जी
#योगी_मॉडल@ShishirGoUP
भारत सरकार ने सिटिजन फ्रेंडली एप शुरू किया है, जिसका नाम आरोग्य सेतु है। यह निःशुल्क एप है, जो एंड्राॅइड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इससे आप अपनी माॅनिटरिंग कर सकते हैं: ACS, गृह व सूचना, श्री @AwasthiAwanishK जी
@ShishirGoUP
प्रदेश में जहां भी ‘क्वारंटाइन केंद्र’ हैं वहां यदि लोग 14 दिन का ‘क्वारंटाइन’ पूरा कर चुके हैं तो उस जनपद के व्यक्तियों को अपने गांव जाकर ‘क्वारंटाइन’ में ही रहना होगा ये निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दे दिए गए हैं: ACS, गृह व सूचना, श्री @AwasthiAwanishK जी
@ShishirGoUP
सभी को एक बार फिर से अवगत कराना है कि एपिडेमिक्स एक्ट के अंतर्गत बने रेगुलेशन्स के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर मुंह को कवर करके रखना प्रदेश में अनिवार्य कर दिया गया है इसलिए मास्क जरूर पहनें: प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्री अमित मोहन प्रसाद जी
हम सबको साथ मिलकर कोरोना वायरस को हराना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
खुद रहें सुरक्षित, दूसरों को रखें सुरक्षित।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने कृषकों को निर्देशित किया है कि जो भी लोग कृषि कार्यों से जा रहे हैं, वे मास्क जरूर पहनें, गमछा या कपड़े का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि कोविड से बचाव हो सके: ACS, गृह व सूचना, श्री @AwasthiAwanishK जी
हम सबको साथ मिलकर कोरोना वायरस को हराना है। यदि आप को खांसी और बुखार का अनुभव हो रहा हो, तो किसी के साथ संपर्क में न आएं।
खुद रहें सुरक्षित, दूसरों को रखें सुरक्षित।
हम सबको साथ मिलकर कोरोना वायरस को हराना है। अगर आप को बुखार, सांस लेने में कठिनाई है तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
खुद रहें सुरक्षित, दूसरों को रखें सुरक्षित।