प्रकृति हमें हर साल बारिश के रूप में अनमोल उपहार देती है, आइए इसका सही उपयोग करें।
पानी को बचाना और समझदारी से इस्तेमाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करेंगे, तो जल संकट को कम कर सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी सुरक्षित रख सकते हैं।
प्रकृति हमें हर साल बारिश के रूप में अनमोल उपहार देती है, आइए इसका सही उपयोग करें।
पानी को बचाना और समझदारी से इस्तेमाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करेंगे, तो जल संकट को कम कर सकते हैं और आ���े वाली पीढ़ियों के लिए पानी सुरक्षित रख सकते हैं।
महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 15 अगस्त 2025 को देश भर से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)' के चुनिंदा चयनित हितग्राहियों के लिए ��पने गरिमामय आतिथ्य में भोज (At home reception ) का आयोजन किया गया है।
यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा जिला जशपुर से योजना में लाभान्वित हितग्राही- हमारी बहन श्रीमती सुमन तिर्की जी को राष्ट्रपति भवन से उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
राज्य द्वारा नामांकित नोडल अधिकारी के साथ कल दिनांक 14/08/2025 को श्रीमती सुमन तिर्की जी एवं उनके पति श्री आनंद तिर्की जी हवाई मार्ग से कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। आज मेरे निवास में बहन सुमन तिर्की जी मुझसे मिली और बताया कि कैसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी की प्रधानमंत्री आवास योजना में उन्हें घर मिला, उज्ज्वला योजना से गैस सिलिंडर मिला, हर माह मुफ्त में राशन और विष्णु सरकार की महतारी वंदन योजना की राशि से उनके जीवन में साकारात्मक परिवर्तन आया और उन्हें अपना स्वयं का आवास होने का गौरव प्राप्त हुआ। पेशे से राज मिस्त्री होने से दूसरों का घर बनाते-बनाते आदरणीय मोदी जी की जनहितकारी योजनाओं से उन्होंने कैसे अपना आवास बनाया इसकी भी जानकारी मुझे दी।
छत्तीसगढ़ राज्य की तरफ से इस गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीमती सुमन तिर्की जी एवं उनके परिवार का हार्दिक अभिनंदन करता हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
@rashtrapatibhvn
@PMAYUrban @MoHUAIndia @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
@UrbanCGOfficial
स्वक्षता परमो धर्म
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी मुहिम के तहत स्वच्छता लक्षित इकाइयों को स्व��्छ एवं रूपांतरित करने का कार्य निरंतर जारी है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्र. 25 स्थित मार्केट में मौजूद स्वच्छता लक्षित इकाई को स्वच्छता अभियान चलाकर रूपांतरित किया गया। इस पहल ने नागरिकों को शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागर��क किया है।
छत्तीसगढ़ “स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता” के इस जन आंदोलन में उच्चतम परिणाम देने हेतु प्रतिबद्ध है। आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
#ctutransformation
#SwabhavSwachhata #SanskarSwachhata #CMOChhattisgarh #arunsao #ArunSaoBJP #urbanchhattisgarh #CGURBAN #vishnudevshay #chhattisgarh #Dprchhattisgarh #ChhattisgarhCMO #UrbanIndia #MinistryofHousingandUrbanAffairs #SwachhSurvekshan2024 #SwachhBharat