आज भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अवलोकन कर संस्थान की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा जी, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह जी एवं संस्थान के एडिशनल सीईओ श्री लोकेश शर्मा जी उपस्थित रहे।
@AIGGPA
हुकमचंद मिल के मजदूरों को मोहन यादव जी ने मुसीबतों से दिलाई मुक्ति... मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 ने मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी संभालने के बाद सबसे पहले हुकुमचंद मिल के मजदूरों की बकाया राशि भुगतान से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर अपनी स्वीकृति प्रदान की। #मजदूरों_को_समर्पित_MP
भाई का बहनों से रिश्ता अमर है...
हर पल एक-दूसरे के लिए जीना,
बहनों की प्रार्थनाओं में हमेशा भाई होता है
और भाई का भी वादा होता है,
बहना हर हाल में साथ निभाऊँगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्चुअली एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में #विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा का उज्जैन से शुभारंभ https://t.co/XL6pFjNp0P
शिव की नागरी उज्जैन में विकसित भारत संकल्प यात्रा का वर्चुअल माध्यम से भव्य शुभारंभ करेंगे माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी! मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav जी की गरिमामायी उपस्थिति में नए मध्यप्रदेश का निर्माण प्रारंभ! #महाकाल_के_मोहन
शिव की नागरी उज्जैन में विकसित भारत संकल्प यात्रा का वर्चुअल माध्यम से भव्य शुभारंभ करेंगे माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी! मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav जी की गरिमामायी उपस्थिति में नए मध्यप्रदेश का निर्माण प्रारंभ! #महाकाल_के_मोहन
आज भोपाल के करुणा धाम महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन व पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महालक्ष्मी मैया की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर अनवरत बरसती रहे, हर ओर सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, यही कामना करता हूं।
।।जय मां लक्ष्मी।।
मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है।
एक और संकल्प...
"संकल्प 29 कमल के फूलों की माला का"
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
लेकिन इस प्रचंड जीत के बाद एक और संकल्प अभी बाकी है...
हमारा संकल्प अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर 'कमल' खिलाना है।
इसके लिए हम सभी भाजपा के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता आगे भी पूरे समर्पण के साथ कड़ा परिश्रम कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए निश्चय ही '29 कमलों' की माला को हमारे प्रिय प्रधानमंत्री जी को समर्पित करेंगे।
मेरी लाड़ली बहनों, शत-शत प्रणाम...
आपने जो स्नेह और प्रेम दिया, वह अद्भुत है; बहनों मैं आभारी हूँ। भाई-बहन का पवित्र रिश्ता एक-दूसरे के प्रति कर्तव्य का भान कराता है। आपके भाई की सदैव यही कोशिश रहेगी कि आपकी जिंदगी में कोई कठिनाई या कांटे नहीं रहें।
बहनों फिर से 10 तारीख आ रही है, 'लाड़ली बहना योजना' की राशि फिर आपके खाते में डाली जाएगी।
जीवन में भागदौड़ बहुत है...
लेकिन जब भी वक्त मिले, तो परिवार के साथ कुछ लम्हों को, यादों को जरूर सहेजें।
ये वो अनमोल मोती हैं, जो जीवन को उजाले से भर देते हैं।
सफलता के पीछे बहुत सारी चीजें होती हैं, बहुत सारे लोग एक लक्ष्य के लिए काम करते हैं। कुछ पर्दे के आगे नजर आते हैं, तो कुछ पर्दे के पीछे अपनी भूमिका निभाते हैं।
जीत की पटकथा लिखने में कई हाथों का योगदान होता है, इस विजय यात्रा के सभी ध्येयशील सहयोगियों को हृदय से धन्यवाद।
इस अभूतपूर्व स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए मेरे पूरे परिवार मध्यप्रदेश की जनता का हृदय से आभार!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भाजपा की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों के लिए जनता ने अप्रतिम विजय का यह आशीर्वाद दिया है।
लाड़ली बहनों का प्रेम मिला, मेरे भांजे-भांजियों, युवाओं का जोश हमारे साथ था। किसानों, गरीबों और प्रदेश के हर वर्ग ने खुशहाल मध्यप्रदेश के लिए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में हिस्सा लिया। डबल इंजन की सरकार मध्यप्रदेश को विकास के इस पथ पर अग्रसर रखेगी, आपने जो विश्वास हम पर जताया है; हम उसे टूटने नहीं देंगे।
माननीय श्री @AmitShah जी की अचूक रणनीति, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी का मार्गदर्शन व प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp जी के अथक परिश्रम ने विजय की इस पटकथा को पूर्ण किया।
माननीय श्री @shivprakashbjp जी, श्री @HitanandSharma जी के साथ हमारे साथी कार्यकर्ता व पूरी टीम जुटी रही। साथ ही माननीय श्री @byadavbjp जी, श्री @AshwiniVaishnaw जी ने जो मार्गदर्शन दिया, उससे चुनाव अभियान को सही गति व दिशा मिली और जनता के साथ ने इतिहास रच दिया।
सोशल मीडिया के मेरे मित्रों,
पूरे कैंपेन के दौरान आपका जो प्यार, सहयोग और स्नेह मिला, वो अद्भुत व अभूतपूर्व था।
आपके प्यार और सहयोग के जरिये आज भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है।
आपका यह प्रेम और स्नेह बना रहे...
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी अपेक्षाओं पर हम खरा उतरेंगे और प्रदेश व प्रदेशवासियों की सेवा करते रहेंगे।
सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के अंतर्गत ₹115 करोड़ का भुगतान करके उनको ऊर्जा दाता भी बनाया है #MP_विकास_प्रदेश
आज मध्यप्रदेश बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj के नेतृत्व में प्रदेश की नवकरणीय ऊर्जा क्षमता मात्र 11 वर्षों में 6 हजार मेगावॉट तक पहुंच चुकी है #MP_विकास_प्रदेश
एमपी में एक समय था जब लागों को 2 से 3 घंटे ही बिजली मिलती थी लेकिन आज मामा @ChouhanShivraj के राज में 24 घंटे बिजली उलब्धता है व प्रदेश की कुल ऊर्जा क्षमता 5173 मेगावॉट से बढ़कर 28 हजार मेगावॉट हुई है #MP_विकास_प्रदेश