इस समय अपने घर पर रहना ही देशभक्ति है। अभी 18 दिन बचे है लॉकडाउन के। अगर आपको अच्छा लगे तो आप वो कर सकते हो जो मेरे परिवार ने शुरू किया है। गीता के 18 अध्याय है, रोज एक पढ़िए। सिर्फ आधा घंटा लगता है।
अगर दिल्ली में करोना के केस बहुत ज़्यादा बढ़ते हैं तो हमें क्या करना है - हमारी doctors की टीम ने उसका पूरा प्लान बना लिया है। हम किसी भी स्थिति का मुक़ाबला करने के लिए तैयार हैं। आज इस प्लान के मुख्य बिंदु आपके साथ साझा करूँगा। LIVE address https://t.co/rbZHGCRUXM
इस कठिन समय में जब पूरा शहर और देश लॉकडाउन में है हमने तय किया है की हम दिल्ली में construction का काम करनेवाले हर मजदूर को ₹5,000 देंगे ताकि वो अपना गुजारा कर सके।
आप सब से पुनः अपील है कि लॉकडाउन को गंभीरता से लें। घर के अंदर रहें, अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं।
सभी से अनुरोध है कि निर्देशों, नियमों और कानूनों का पालन करें और इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार के साथ मिल कर काम करें।
सतर्क रहें, जागरूक रहें।
मेरी सभी मकान मालिकों से अपील है-
लॉकडाउन के दौरान अगर आपके किराएदारों के पास तुरंत किराया देने के पैसे न हो तो अगले एक या दो महीने का किराया बाद में किश्तों में ले लें। इस महामारी के दौरान किसी गरीब को हम बेसहारा और भूखा नहीं छोड़ सकते। ये हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।
कोई कुछ भी कहे सच ये है कि प्रधानमंत्री @narendramodi ने घर के मुखिया की तरह एक आवाज़ लगाई और पूरा घर एकजुट हो गया। न धर्म दिखा, न ज़ात, न उम्र दिखी न औरत मर्द का भेद, न आम दिखा न ख़ास बस दिखा तो हिंदुस्तान। ये आवाज़ दूर तलक जाएगी... जय हिंद