Join us in celebrating CRPF@88 to Know glorious legacy of the @crpfindia and participate “Know your CRPF Online Quiz Competition”, Short Videos Contest on CRPF & Colours of Courage-Paint the spirit of CRPF contest.
https://t.co/KS85jPklt1
#Lest we forget.
Shri G. P. Singh, IPS, DG, joined by senior officials of, Army, J&K Police & CRPF, paid solemn tributes to the 40 martyrs of #Pulwama at #Pulwama, who made the ultimate sacrifice on this day in 2019. We lost our finest. We remain eternally indebted and stand in unwavering solidarity with their families.
#NationFirst
#Vandematram150
#PulwamaMartyrs
@gpsinghips@JKZONECRPF@KOSCRPF@CentralZoneCrpf@southzone_hyd@northeast_zone
आज प्रातः 14 फरवरी 2026 को धमतरी (रायपुर से लगभग 50 किमी पहले) में एक मार्ग दुर्घटना में 201 CoBRA के हमारे 3 जांबाज जवानों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई और 1 जवान घायल हो गया।
वैकुण्ठ लोक को प्रस्थान करने वाले जवानों का विवरण:
मुकेश कुमार (HC/GD)
राजकुमार गोंड (CT/GD)
उमेद सिंह (SI/M)
श्री @gpsinghips, महानिदेशक और #CRPF के सभी रैंक अपने बहादुर साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
#NationFirst
#Vandematram150
@cobrasectorhqr@201_cobra
With deepest gratitude for service to the Nation and the Supreme Sacrifice, laid wreath at Shahid Smarak, Lethpora, Pulwama on behalf of the entire CRPF family.
वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि!
10 फरवरी को 1996 को इंफाल में क्षेत्र वर्चस्व ड्यूटी के दौरान #CRPF की 36 बटालियन के जवानों पर विद्रोहियों ने हमला किया। अग्रिम पंक्ति में रहते हुए Ct/GD बालेन्द्र कुमार सिंह ने घायल अवस्था में भी मोर्चा संभाला और विद्रोहियों को पीछे हटने पर मजबूर किया। बाद में वे वीरगति को प्राप्त हुए। वीर बलिदानी को #CRPF का शत्-शत् नमन।
🇮🇳#भारत_के_वीर 🇮🇳
Lest we forget.
On 14 Feb 2019, 40 bravehearts of @crpfindia made the supreme sacrifice in #Pulwama. Their valour remains etched in our hearts forever.
DG Shri @gpsinghips & all Ranks pay solemn tributes to our martyrs. We stand firmly with their families.
#NationFirst
#Vandematram150
#PulwamaAttack
वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि!
13 फरवरी 1988 को पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव रनियावाला में सर्च ऑपरेशन के दौरान #CRPF की 86 बटालियन के Ct/GD मोहम्मद हनीफ पर आतंकवादियों ने फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया और वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी असाधारण वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया। वीर बलिदानी को #CRPF का शत्-शत् नमन।
🇮🇳#भारत_के_वीर 🇮🇳
वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि!
13 फरवरी 2019 को बिहार के औरंगाबाद जिले के पचरुखिया के जंगलों में प्राप्त खुफिया सूचना पर #CRPF की 205 CoBRA बटालियन ने माओवादी विरोधी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान घात लगाए माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। माओवादियों का पीछा करते समय हुए IED विस्फोट में हमले का नेतृत्व कर रहे SI/GD रौशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पटना के एक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वे वीरगति को प्राप्त हुए। वीर बलिदानी को #CRPF का शत्-शत् नमन।
🇮🇳#भारत_के_वीर 🇮🇳
Pulwama, J&K: Gyanendra Pratap Singh, Director General of CRPF, says, "Today is a deeply emotional moment for the CRPF and the entire nation. On this day in 2019, we lost 40 of our brave soldiers. We have gathered here near that very spot to pay tribute to them... The CRPF family and the CRPF Family Welfare Society stand fully with the families of the martyrs. We have provided various types of assistance to the families of these martyrs, including allotting them quarters in local group centres wherever they have expressed need. So far, 19 families have been allotted houses, and many have also received land allotment in collaboration with local governments. The CRPF and the CRPF Family Welfare Association are, and will continue to, cover the entire education expenses of all their dependent children. All children receive compassionate appointments as they reach adulthood. An average of Rs 2.25-3 crore has been allocated to these families by the government."
He adds, "To support all martyrs, we have also launched the Veer Parivar App within the CRPF to address their daily needs. The CRPF Welfare Directorate is fully engaged with the families of all martyrs, fulfilling their needs wherever they arise. In 2025, we also lost 8 colleagues in operations... The Director General of the CRPF personally visited the homes of all 8 of them and is fully committed to addressing their problems. On behalf of the CRPF, I want to make this commitment to all families: we will always stand with them and their dependents. Wherever anyone needs anything, we will always try to fulfil it... CRPF is committed to eradicating all forms of terrorism across the country."
वीर बलिदानियों श्रद्धांजलि!
12 फरवरी 2022 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा क्षेत्र में #CRPF की 168 बटालियन के जवान रोड ओपनिंग/सर्च ऑपरेशन पर तैनात थे। इस दौरान माओवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में Assistant Commandant श्री शांति भूषण तिर्की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए और कर्तव्य पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उनका साहस, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। वीर बलिदानी को #CRPF का शत्-शत् नमन।
🇮🇳#भारत_के_वीर 🇮🇳
वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि!
13 फरवरी 1989 को मणिपुर के बिष्णुपुर ज़िले के मोइरांग क्षेत्र में ऑपरेशन के लिए जाते समय #CRPF की 1 बटालियन की टुकड़ी पर विद्रोहियों ने घात लगाकर हमला किया। संकरी सड़क और दुश्मनों की सामरिक बढ़त के बावजूद जवानों ने साहसपूर्वक जवाबी कार्रवाई की। इस भीषण मुठभेड़ में अप्रतिम शौर्य का परिचय देते हुए LNk/GD पंच देव सिंह, LNk/GD राम परवेश राय, Ct/GD एन. जे. सपाटे, Ct/GD माखन लाल एवं Ct/GD केशव सिंह ने राष्ट्रसेवा में अपने प्राण न्योछावर किए। वीर बलिदानियों को #CRPF का शत्-शत् नमन।
🇮🇳#भारत_के_वीर 🇮🇳