Official Account of Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar & Ajeevika Mission (Gramin) (VB-G RAM G),
Department of Rural Development,
Government of Jharkhand.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित VB-G RAM-G पंच सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं उत्तराखंड के लगभग 500 ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। सम्मेलन में ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और ग्राम पंचायतों की भूमिका पर विचार-विमर्श एवं अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ।
इस अवसर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री उत्तम चौबे, मुखिया, ग्राम पंचायत- बलियापुर, धनबाद ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य के अनुभव एवं नवाचार साझा किए।
#VBGRAMG #Varanasi_PanchSammelan #RuralDevelopment #ViksitBharat_G_RAM_G
#Jharkhand
📢 लाइव प्रसारण: पंच सम्मेलन, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) 📢
'पंच सम्मेलन' के सीधे प्रसारण से जुड़ें। इस मंच पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान 'विकसित भारत - ग्राम (G RAM G) अधिनियम, 2025' के मुख्य प्रावधानों, इसके प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण सशक्तिकरण में पंचायतों की भूमिका पर विस्तृत विचार-विमर्श किये जायेंगे।
🎥 लाइव प्रसारण देखने के लिए लिंक:👉 यूट्यूब लाइव: https://t.co/dHQ4g2JyUW
📅 दिनांक: 16 जुलाई 2026, 11:30 AM से.
#VBGRAMG #Varanasi_PanchSammelan #Jharkhand #ViksitBharat_G_RAM_G #RuralDevelopment
बिरसा हरित ग्राम योजना ने झारखंड की महिलाओं की मेहनत को वैश्विक पहचान दिलाई है। आज झारखंड के आम दुबई, इटली और लंदन तक पहुंच चुके हैं, जबकि दुबई के लुलु मॉल में उनकी बिक्री हो रही है।
अब सरकार जेएसएलपीएस और वीबी ग्राम जी (पूर्व मनरेगा) के समन्वय से राज्य में बांस प्लांटेशन को मिशन मोड में बढ़ावा देगी। महिला स्वयं सहायता समूह इसकी खेती और विपणन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिससे किसानों को बाज़ार की चिंता नहीं करनी होगी।
बिरसा हरित ग्राम योजना की सफलता को आधार बनाकर लक्ष्य है कि 2030-31 तक झारखंड देश के प्रमुख बांस उत्पादक और आपूर्तिकर्ता राज्यों में शामिल हो। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ��ी के नेतृत्व में राज्य सरकार इस विकासोन्मुख पहल को तेजी से आगे बढ़ा रही है।
आज रांची स्थित आवासीय कार्यालय में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा जी से भेंट हुई।
बैठक के दौरान राज्य में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, VB-GRAMG योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, झारखंड के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई।
हमारा निरंतर प्रयास है कि केंद्र एवं रा���्य के समन्वय से ग्रामीण विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचे और समावेशी विकास को नई गति मिले।
इस अवसर पर मनरेगा आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरनवाल जी एवं JSLPS के सीईओ श्री अनन्य मित्तल जी की उपस्थिति रही।
आज रांची स्थित आवासीय कार��यालय में APEDA की सहायक महाप्रबंधक सुश्री अंजलि नेहा लकड़ा, क्षेत्रीय प्रमुख (कोलकाता) श्री सीताकांत मंडल, झारखंड के निर्यातक श्री अब्दुल हमीद खान (ऑल सीज़न्स फार्म फ्रेश) ने मुलाकात की।
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आमों का झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला एवं देवघर सहित पाँच जिलों से JSLPS और APEDA द्वारा लंदन और दुबई तक निर्यात किया गया है।
इस अवसर पर आगामी वर्षों में न��र्यात का दायरा बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही झारखंड में JSLPS के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं, उत्पादक कंपनियों (FPCs) द्वारा उत्पादित विभिन्न फल, सब्जियों एवं अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देने पर भी विमर्श हुआ।
सभी जिलों के डीडीसी के साथ VC के माध्यम से मनरेगा अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी जिलों को स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करते हुए क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में ट्रांजिशन के दौरान किसी भी लाभुक को असुविधा न हो, इसके लिए e-KYC को प्राथमिकता देते हुए शीघ्��� पूर्ण कराने पर जोर दिया गया। आयुक्त द्वारा PD (Persondays) में वृद्धि सुनिश्चित करने तथा NMMS (Face Authentication) से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, विभिन्न प्रमुख योजनाओं की जिलावार प्रगति की भी समीक्षा की गई।
@JharkhandCMO @DipikaPS @MoRD_GoI
#Meeting #MGNREGA #RuralDevelopment #DDC #Ranchi #Jharkhand
ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज सभी राज्यों के साथ VB-G RAM G के क्रियान्वयन को लेकर VC बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन के रोलआउट की प्रगति की समीक्षा की गई तथा राज्यों के लिये वाराणसी में 16 जुलाई आयोजित पंच सम्मेलन पर चर्चा हुई।
आयोजित पंच सम्मेलन के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों को मिशन के उद्देश्यों एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्मुख किया जायेगा।
#RuralDevelopment #MGNREGA #Varanasi #Jharkhand
अपने झारखंड दौरे के दूसरे दिवस ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने गुमला जिले का दौरा कर ग्रामीण विकास, #MGNREGA व ग्रामीण आजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की ��िस्तृत समीक्षा की।
जिले में उच्च पदाधिकारियों से बैठक कर NRLM, SRLM, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, PMAY-G, अबुआ आवास योजना व जलदूत की प्रगति जांची एवं क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया गया।
@JharkhandCMO @DipikaPS
@MoRD_GoI @DCGumla @onlineJSLPS
#JSLPS #Gumla #Jharkhand #MoRD
ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव एवं झारखंड राज्य की क्षेत्रीय पदाधिकारी श्रीमती स्वाति शर्मा तीन दिवसीय राज्य भ्रमण पर झारखंड पहुँचीं। अपने भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम दिन उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सचिव से शिष्टाचार भेंट की।
इसके उपरांत विभागीय अध���कारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में राज्य में संचालित मनरेगा, VB-GRAMG एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों तथा भावी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत निगरानी एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक विषयों पर संयुक्त सचिव द्वारा निर्देश दिये गये। @JharkhandCMO @DipikaPS @onlineJSLPS @MoRD_GoI
#RuralDevelopment #Jharkhand #MoRD #JSLPS #Ranchi
बिरसा हरित ग्राम योजना #BHGY के तहत देवघर की 'मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी' #FPO और गुमला की SHG दीदियों द्वारा उपजाए गए 'आम्रपाली आम' को देवघर व गुमला जिला प्रशासन एवं #APEDA के सहयोग से दुबई निर्यात किया गया था जो अब दुबई पहुंच चुके हैं। महिला किसानों की कड़ी मेहनत का यह परिणाम अब दुबई के प्रसिद्ध Lulu Retail स्टोर्स की शोभा ब���़ा रहा है।
@JharkhandCMO @DipikaPS @DCDeoghar @DCGumla @MoRD_GoI
#Mango #Dubai #Export #Jharkhand #Deoghar #Gumla
शुक्रवार को झारखंड कैबिनेट बैठक में VB GRAM G को सैद्धांतिक सहमति मिलने के उपरांत आज सभी जिलों के डीडीसी के साथ महत्वपूर्ण VC संपन्न हुई। बैठक में कार्य समीक्षा और आगामी ट्रांजिशन से संबंधित रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
#Jharkhand#RuralDevelopment#Meeting
मातृभूमि, जल, जंगल और जमीन की रक्षा हेतु 1855 के ऐतिहासिक 'संथाल हूल' में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और हजारों वीर आदिवासी सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि।
#History#Jharkhand#FreedomFighters#Heros#Tribal#Tribute
नई दिल्ली में आयोजित 'राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन' में झारखंड की माननीय ग्रामीण विकास मंत्री, श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने विभागीय सचिव, मनरेगा आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में माननीय मंत्री ने ग्रामीण विकास के आगामी नीतिगत ढाँचे पर #झारखंड के भौगोल���क व सामाजिक परिप्रेक्ष्य को प्रमुखता से साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार वंचित वर्गों के #रोजगार और #आजीविका सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।
इस महत्वपूर्ण विमर्श में माननीय मंत्री ने झारखंड जैसे संवेदनशील राज्यों के लिए वित्तीय हिस्सेदारी के मुद्दे को मजबूती से उठाते हुए केंद्र सरकार से इस पर पुनर्विचार का आग्रह किया, ताकि वित्तीय भार के कारण स्थानीय स्तर पर ग्रामीण कल��याण की योजनाओं का निर्बाध संचालन प्रभावित न हो।
#Jharkhand #Delhi #MGNREGA #RuralDevelopment #MoRD
नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय 'राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन' के दौरान माननीय मंत्री महोदया @DipikaPS ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड एवं झारखंड ग्र���मीण विकास विभाग की टीम ने माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्य में ग्रामीण आजीविका संवर्धन, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, आवास योजनाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के सुचारू व प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।
#RuralDevelopment #Jharkhand