बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस कठिन समय में संबल दें।
ॐ शांति। 🙏
#UmaShankarSingh#BSP
लखनऊ में मौलाना सुफियान निज़ामी ने मदरसा अधिनियम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार केवल पुराने अधिनियम को निरस्त करने तक सीमित न रहे, बल्कि मदरसों के बच्चों, शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर अधिनियम भी लेकर आए।
दिल्ली में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता तनुज पुनिया ने BJP सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को रोकने की कोशिश इसलिए की जा रही है क्योंकि भाजपा युवाओं की आवाज़ और उनके बढ़ते समर्थन से डर गई है।
#chhatronkigoonj#indiannationalcongress
"91 KM सड़क पर ₹7300 करोड़, गंगा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोप लगाए तथा कहा कि सपा सरकार बनने पर सबसे पहले बलिया को एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम किया जाएगा।
"जनेश्वर मिश्र जी केवल समाजवादी चिंतक ही नहीं, बल्कि ऐसे जननेता थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने और जनहित के संघर्षों को आगे बढ़ाने मे समर्पित कर दिया।" — राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव
#akhileshyadav#Janeshwarmishra#samajwadiparty#Viralnews
झाँसी के थाना पूँछ क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रयागराज से आ रही एक क्रेटा कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। @jhansipolice@rangejhansi@bbgtsmurthyips
"छात्रों की आवाज़ लोकतंत्र की सबसे मज़बूत ताकत होती है। किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं के सवालों को सुना जाना चाहिए, दबाया नहीं जाना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि वह छात्रों के अधिकारों और उनकी आवाज़ के साथ खड़ी रहेगी।
#commonvichar#Democracy#Youthvoice#StudentVoice
6 और 9 अगस्त 1945 की तिथियाँ विश्व इतिहास की सबसे दर्दनाक और भयावह त्रासदियों में से हैं। इन दिनों जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए गए, जिनकी विभीषिका में लाखों निर्दोष लोगों ने अपने प्राण गंवाए और असंख्य लोग जीवनभर शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा से जूझते रहे।
"दतिया की जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यह ऐसा ऋण है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। इस विश्वास और प्रेम का कर्ज़ चुकाने के लिए मेरा खून का एक-एक कतरा जनता की सेवा और दतिया के विकास के लिए समर्पित रहेगा।"
#Datiya#Jansewa#Jantakavishwas#congressparty#commonvichar
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिवंगत रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह को उनके गोमती नगर स्थित आवास पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम दर्शन के दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि बहुजन समाज पार्टी इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
"बांकीपुर उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने BJP पर तीखा हमला बोलते हुए कहा- 'ये बांकीपुर का चुनाव इसलिए हारे कि ये जनता को चेक करना चाहते थे कि बिना बेईमानी के चुनाव जीत सकते हैं कि नहीं।' इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।
मायावती ने दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत नेता के योगदान को याद किय
#Mayawati#UmaShankarSingh#Tribute#Lucknow#commonvichar
"राहुल गांधी ने वर्षों पहले जो चेतावनी दी थी, आज वही देश की हकीकत बनती दिख रही है। रोजगार के मुद्दे पर छात्रों की आवाज़ अब पूरे देश की आवाज़ बन चुकी है। 'छात्रों की गूंज' बदलाव का बिगुल है, जिसका असर जल्द दिखेगा।"— रोहित जाखड़ जी
#RahulGandhi#StudentsKiGoonj#CommonVicharNews
केजीबीवी अतरौली (अलीगढ़) की छात्राओं ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और सदन की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से संवाद कर शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया।
'Vaiko In Parliament' के विमोचन समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंग्रेज़ी में प्रभावशाली संबोधन दिया। उनके भाषण ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।
#AkhileshYadav#SamajwadiParty
"संसद में E20 नीति के विरोध में गन्ना लेकर पहुँचीं डिम्पल यादव। क्या E20 किसानों और देश के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताइए।