RSSB का आगामी कैलेंडर और CET से जुड़ी भर्तियों की एग्जाम के बाद कैलेंडर जारी होने की सम्भावना हैं
फिलहाल स्थिति को देखते हुए 2027 के अंत या 2028 तक भर्ती के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
यह वर्तमान विभागीय जानकारी के आधार पर अपडेट है, कोई आधिकारिक घोषणा नहीं।
और भविष्य में कुल स्वीकृत पदों को जोड़कर नई भर्ती निकाले जाने की संभावना है।
लेकिन आज की स्थिति में विभाग की ओर से नई
सूचना सहायक,प्रोग्रामर भर्ती को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
Note 👉 सभी अभ्यर्थी प्रयास जारी रखें और सरकार तक भर्ती की मांग पहुँचाते रहें 1/2(Next)..
📢 सूचना सहायक, प्रोग्रामर भर्ती को लेकर अपडेट
पिछले कुछ दिनों से विभाग से लगातार जानकारी लेने की कोशिश कर रहा हूँ। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आने वाले समय में नए पदों के लिए वित्त विभाग को फाइल भेजे जाने की बात है। नए वित्त वर्ष में भी पद भेजे जा सकते हैं 1/1 (Next)..
अभी 2026-27 में कोई भी आईटी की वेकेंसी ( IA, RPSC प्रोग्रामर, सिस्टम असिस्टेंट, BCI/SCI ) आने की राजस्थान में ना कोई संभावना और ना कोई पाइपलाइन में भर्ती हैं !!
2028 के लिए आप अभी से तैयारी शुरू करे क्योंकि पेपर का लेवल देख कर आपको समझ जाना चाहिए कि तैयारी किस लेवल की चहिये 👍
पंचायती राज विभाग में आईटी कैडर के अंतर्गत
एसीपी–41
प्रोग्रामर–498
सहायक प्रोग्रामर–501
सूचना सहायक–957 पदों के सृजन संबंधी प्रकरण वर्तमान में वित्त विभाग के स्तर पर विचाराधीन है
नोट: उक्त पदों का सृजन अभी स्वीकृत नहीं हुआ है। प्रकरण पर वित्त विभाग द्वारा निर्णय लिया जाना शेष है
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की नवसृजित 94 पंचायत समितियों हेतु DoIT&C के 564 पदों के सृजन की स्वीकृति जारी:
प्रोग्रामर: 94 पद (L-12)
सहायक प्रोग्रामर: 188 पद (L-10)
सूचना सहायक: 282 पद (L-8)
कुल पद: 564