हम सबसे पहले खबर पहुँचने का कोई दावा तो नहीं करते लेकिन हम जो भी देंगे जबरजस्त होगा। आपसे केवल एक गुजारिश है.आप हमें देखे और दूसरों को देखने के लिए प्रेरित करे.
कुशीनगर में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित हुआ। पराली प्रबंधन, खाद-बीज की उपलब्धता, फसल क्षतिपूर्ति और केले की लंबित बीमा राशि के भुगतान पर चर्चा हुई।
@dm_kushinagar@dio_kushinagar
https://t.co/h5SWzFUIny
कुशीनगर के खड्डा में एसडीएम की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी बैठक हुई। 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार और नाम विलोपन के लिए फॉर्म भरवाए जाएंगे।
https://t.co/zsJdODUTPh
देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में देर रात झोपड़ी में आग लगने से जितेन्द्र, बालकिशन और 3 वर्षीय बच्ची शनि की मौत हो गई। हादसे में लीला गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें रेफर किया गया है।
https://t.co/s6dYGXj0Lf
देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास वकील यादव और विनय यादव के शव मिले। हत्या की आशंका के बीच पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए 3 टीमें गठित कीं।
https://t.co/bTzS2umqPn
कुशीनगर पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी केशव कुमार और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। पुलिसकर्मियों ने जनसेवा और सुरक्षा का संकल्प लिया।
https://t.co/sKBwlcRESd
कुशीनगर के खड्डा ब्लॉक परिसर में शौचालय बदहाल है। दरवाजा टूटा है और जगह-जगह झाड़ियां उगी हैं। 75 ग्राम पंचायतों से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
@dm_kushinagar@CdoKushinagar@dio_kushinagar
https://t.co/2DMNFeIZgI
कुशीनगर के पडरौना में पुलिस नकी बङी कार्रवाई, हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बंकुआ भी बरामद किया है।
https://t.co/KCKjwHgBUx
कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 90 अदद 8 PM फ्रूटीपैक अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में सुनील कुशवाहा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
https://t.co/Wjeayir3TW
कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र में चोरी की लगातार दो घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। चोरों ने घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और बाइक पर हाथ साफ कर दिया। घटनाओं के करीब एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस दोनों मामलों का खुलासा नहीं कर सकी है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर सर्विलांस की मदद से जांच की जा रही है।
https://t.co/RSjHkfskw4