पहले पेपर लिक और फिर सिस्टम की लापरवाही से तुम्हें निराश होना पड़ा है! पर बिटिया तुम निराश मत होना, हिम्मत बनाए रखना, खूब मेहनत करना, कल फिर सुनहरा होगा!
• विदिशा में Re-NEET परीक्षा देने पहुँचीं तीन बेटियाँ, लेकिन सिस्टम की लापरवाही ने उनके सपनों के दरवाज़े बंद कर दिए।
• प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने बेटी से चर्चा कर उसकी पीड़ा सुनी और पूरे मामले की जानकारी ली।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने इंदौर नगर निगम में श्रीमती सोनिया मिमरोट भाटिया जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह जी राहुल भैया ने देवास में कांग्रेस परिवारजनों को संबोधित किया तथा वरिष्ठ नेताओं के निवास पर पहुंचकर उनके परिवारजनों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों को लेकर सार्थक चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह चौहान जी, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री प्रयास गौतम जी, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्री मनीष चौधरी जी, पूर्व महापौर श्री जयसिंह दरबार जी, वरिष्ठ नेता श्री राजवीर सिंह बघेल जी सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
भाजपा की आदिवासी हितैषी राजनीति की असली तस्वीर देखिए!
सीधी की दिव्यांग आदिवासी बहन छोटी रावत जी वर्षों तक भाजपा विधायक से सिर्फ एक ट्राइसाइकिल की मांग करती रहीं। लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता ऐसी कि उन्हें अपने अधिकार के लिए BJP विधायक रीती पाठक के पैर तक पकड़ने पड़े।
एक परीक्षा छूटने का दर्द वही समझ सकता है जिसने किसी सपने के लिए वर्षों तक संघर्ष किया हो। बेटियों की आँखों में आए आँसू, इस व्यवस्था की सबसे बड़ी नाकामी हैं।
विदिशा में Re-NEET परीक्षा देने पहुँचीं तीन बेटियाँ, लेकिन सिस्टम की लापरवाही ने उनके सपनों के दरवाज़े बंद कर दिए।
जब मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं, तब पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री का गृह जिला उज्जैन एक बार फिर शर्मसार हुआ है!
बड़नगर में वहशी बदमाशों ने एक आदिवासी महिला को गैंगरेप का शिकार बनाया! पति को बंधक बनाकर बेटे के सामने यह घिनौना कृत्य किया गया! अपराधी अब फरार है और पुलिस जांच का राग अलाप रही है।
मोहन यादव से प्रदेश तो दूर अपना जिला भी नहीं संभल रहा है!
बदमाश बेखौफ है और जनता ख़ौफ़जदा!
यदि UCC इतना ही जरूरी है, तो बताइए आदिवासी समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा कैसे होगी?
प्रदेश जल रहा है, किसान परेशान हैं, युवा बेरोजगार हैं, आदिवासी असुरक्षित हैं और मुख्यमंत्री जी मुद्दों से भागकर नया राजनीतिक शिगूफा छोड़ रहे हैं।
: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @jitupatwari जी.