"कोतवाली सर्किल" "कश्मीरी गेट थाना" "दिल्ली नगर निगम"मामले को संज्ञान में लेना को कृपा करे।
दिल्ली के मोरी गेट स्थित मंदिर वाली पार्किंग में निगम के नियम हुए जीरो पार्किंग माफिया अवैध धंधा करके बना हीरो। पार्किंग नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। यह पार्किंग केवल वाहनों की पार्किंग हेतु आवंटित की गई है, किन्तु यहां इसका उपयोग अवैध बस अड्डे और माल ढुलाई केंद्र के रूप में किया जा रहा है।पार्किंग परिसर के भीतर निजी बसें खड़ी कर सवारियां बैठाई एवं उतारी जा रही हैं। साथ ही बसों की डिग्गियों एवं छतों पर बड़े पैमाने पर माल लोड कर दिल्ली से अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह गतिविधियां जीएसटी एवं अन्य करों की चोरी से भी जुड़ी प्रतीत होती हैं, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है।अवैध गतिविधियों की जिम्मेदारी पार्किंग माफिया ने ले रखी है।जानकारी के अनुसार, पार्किंग संचालकों द्वारा बस ऑपरेटरों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त अत्यधिक धनराशि वसूली जा रही है। जहां निगम द्वारा निर्धारित पार्किंग शुल्क सीमित है, वहीं कथित रूप से बस संचालकों से 5000 रुपये प्रतिमाह वसूले जा रहे हैं।इससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि पार्किंग स्थल का व्यावसायिक दोहन कर अवैध लाभ कमाया जा रहा है।इतना ही नहीं, पार्किंग परिसर में अवैध निर्माण कर छोटी-छोटी दुकानों का निर्माण कर उन्हें किराये पर दिया गया है। निगम की शर्तों के अनुसार पार्किंग स्थल पर किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण या अन्य व्यावसायिक गतिविधि मान्य नहीं है। इसके बावजूद यह सब खुलेआम संचालित हो रहा है।यह स्थिति संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है। यदि पार्किंग परिसर से निजी बसें नियमित रूप से सवारियां एवं माल लेकर संचालित हो रही हैं, तो यह कैसे संभव है कि न तो यातायात नियमों के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई हो रही है और न ही अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि मोरी गेट स्थित उक्त पार्किंग की तत्काल संयुक्त जांच कराई जाए, पार्किंग अनुबंध की शर्तों की समीक्षा की जाए, अवैध निर्माण हटाया जाए, अवैध वसूली एवं कर चोरी के आरोपों की जांच की जाए तथा दोषी व्यक्तियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जनहित एवं सरकारी राजस्व की सुरक्षा हेतु इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप अत्यंत आवश्यक है।
@DelhiPolice@dtptraffic@MCD_Delhi@CPDelhi@LtGovDelhi@DelhiGovDigital@askGST_GoI@dcptcr@CitySpzone@praveshwahi@CVCIndia #gst #rpcell #sanjeevkhirwar #tikotwali #kashmirigatethana @DcpNorthDelhi #nitingadkari