🚨 #BRAKING : दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर 5 बसों में लगी आग, दो लोगों की मौत
दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर अल सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद एक कई बसों में अचानक आग लग गई. मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीमें पहुंचीं. जिला अधिकारी ने हादसे में दो लोगों की मौत की बात कही है. साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे की माइलस्टोन-127 के पास हुआ. यहां अचानक5 बसे आग की चपेट में आ गईं. ये आग कैसे लगी इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है. इसकी जांच की जा रही है.
#BreakingNews
https://t.co/WAQHT1WM30
महिला ने जिम जाने के लिए बुक की रैपिडो, सुनसान इलाके में ले जाकर राइडर ने महिला से की छेड़छाड़
कल्याण में एक रैपिडो बाइक टैक्सी चालक ने महिला यात्री को सुनसान इलाके में ले जाकर कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसके पर्स से एक हजार लूट लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक बलिराम सिंह सिंगेशी ने बताया कि 26 वर्षीय महिला ने शनिवार शाम करीब 7 बजे चिकनघर इलाके से कल्याण रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने जिम जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी।
आरोपी चालक 19 वर्षीय सिद्धेश परदेशी, जो पिछले करीब डेढ़ महीने से रैपिडो से जुड़ा था, उसे तय स्थान पर ले जाने के बजाय सिंडिकेट इलाके में पुलिस कालोनी के पास एक अंधेरे और सुनसान रास्ते की ओर ले गया।
महिला के विरोध करने पर आरोपी ने वाहन रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और पर्स से एक हजार निकाल लिए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी ने महिला को सुनसान इलाके में ले जाकर लूटा
पुलिस ने आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद किया है। आरोपी को18 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं वह पहले भी इस तरह के अपराधों में शामिल तो नहीं रहा है।
घटना के बाद राज्य परिवहन विभाग ने रैपिडो, ओला और उबर जैसी एप-आधारित सेवाओं से जवाब तलब किया है। विभाग ने इन कंपनियों से पूछा है कि नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों का परिवहन करने के आरोप में उन्हें दी गई अस्थायी अनुमति क्यों न रद्द की जाए।
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस घटना और अन्य कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।
#news #RapidoRide #ola #Uber
Source: https://t.co/RSoZDX2rdL
"ऑपरेशन सिंदूर में ढेर हुआ था तुर्की का ड्रोन, सबूत के साथ भारतीय सेना ने खोला पाकिस्तान का कच्चा चिट्ठा"
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के हथियार भारतीय सेना के सामने खिलौना साबित हुए थे। इस बात का एक और सबूत अब सामने आया है। इस सबूत के सामने आने के बाद पाकिस्तान ही नहीं बल्कि उसके दोस्त तुर्की का भी नाक कट गई है। भारतीय सेना ने एक ऐसा ड्रोन सबके सामने रखा है, जिसे पाकिस्तान की ओर से उड़ाया जा रहा था और जिसे भारतीय जवानों ने समय रहते मार गिराया। भारतीय सेना ने सोमवार को एक खास कार्यक्रम में तुर्की निर्मित 'यीहा' ड्रोन को दिखाया।
भारतीय सेना ने दिखाया सबूत
तुर्की निर्मित 'यीहा' ड्रोन पाकिस्तान ने मई महीने में भारत पर हमले के लिए इस्तेमाल किया था, लेकिन भारतीय सेना ने इसे10 मई को मार गिराया था। यह ड्रोन तुर्की में बना बताया जा रहा है और इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पकड़ा गया था।
54वें विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना के अधिकारियों के मुताबिक, यह तुर्की का कामिकाज़े ड्रोन था, जिसे 10 मई को मार गिराया गया था। इस ड्रोन में करीब 10 किलो विस्फोटक लगा हुआ था और इसका निशाना पंजाब का जालंधर शहर था। बताया गया कि यह ड्रोन लाहौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाया गया था और करीब 2,000 मीटर की ऊंचाई पर जालंधर की ओर बढ़ रहा था। ड्रोन की मारक दूरी लगभग 190 किलोमीटर थी, इसका विंगस्पैन2 मीटर था और यह170cc टू-स्ट्रोक इंजन से चलता था। पीटीआई ने इस ड्रोन के वीडियो और तस्वीरें भी साझा की हैं। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। पाकिस्तान के कई रणनीतिक रूप से अहम हवाई अड्डे तबाह गए थे।
बता दें कि भारतीय सेना हर साल16 दिसंबर को विजय दिवस मनाती है। यह दिन1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत की याद दिलाता है। इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश के रूप में अस्तित्व में आया था।
#OperationSindoor #VijayDiwas
Source: https://t.co/HtcunNRx3G
"लश्कर कमांडर साजिद जट्ट था पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड, NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा"
पहलगाम आतंकी हमले के लगभग आठ महीने बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ा खुलासा करते हुए सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इनमें पांच संदिग्ध, दो आतंकी संगठन-पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) शामिल हैं.
पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. NIA की 1,597 पन्नों की चार्जशीट में पाकिस्तान की साजिश, आरोपियों की भूमिका और सहायक साक्ष्यों का जिक्र किया गया है.
चार्जशीट के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और द रेसिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम हमले की योजना बनाने, सुविधा प्रदान करने और उसे अंजाम देने में भूमिका निभाई थी.
मुख्य हैंडलर: साजिद जट्ट
LeT का शीर्ष कमांडर साजिद जट्ट इस हमले का मुख्य हैंडलर था. जट्ट, जिसे सैफुल्ला, नुमी, लंगड़ा जैसे कई उपनामों से भी जाना जाता है, को अक्टूबर 2022 में यूएपीए के तहत 'व्यक्तिगत आतंकवादी' घोषित किया गया था.
जांच एजेंसियों को संदेह है कि साजिद जट्ट पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लश्कर मुख्यालय से अपनी गतिविधियों को संचालित कर रहा है. वह TRF का ऑपरेशनल चीफ है और कश्मीर घाटी में भर्ती, फंडिंग और घुसपैठ के लिए जिम्मेदार है.
साजिद जट्ट ने जिन हमलों को अंजाम दिया उनमें 2023 का धंगरी हत्याकांड (वह मुख्य साजिशकर्ता था), मई 2024 में पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमला और जून 2024 में रियासी बस हमला शामिल है.
अन्य आरोपी
NIA ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों- सुलेमान शाह, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान और हमजा अफगानी को भी नामजद किया है, जिन्हें जुलाई में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया था. इसके अलावा, दो संदिग्धों-परवेज अहमद और बशीर अहमद को भी चार्जशीट किया गया है, जिन्हें इन आतंकवादियों को आश्रय देने के आरोप में 22 जून को गिरफ्तार किया गया था.
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023, शस्त्र अधिनियम, 1959, और गैरकानूनी गतिविधियां(रोकथाम) अधिनियम, 1967 की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, जिसमें भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का दंडात्मक प्रावधान भी शामिल है.
#NIA #PahalgamTerroristAttack #PahalgamTerrorAttack #PahalgamAttack
Source: https://t.co/zEJaerwGSV
"डोनाल्ड ट्रंप से पीएम मोदी की हुई बात, बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा"
प्रधानमंत्री #NarendraModi ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति #DonaldTrump से फोन पर लंबी बातचीत की. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Global Strategic Partnership) में हुई प्रगति की समीक्षा की और हर क्षेत्र में निरंतर मजबूत होते द्विपक्षीय सहयोग पर संतोष व्यक्त किया. इस बारे में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत ही गर्मजोशी और शानदारी बातचीत हुई. हमने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय, इंटरनेशनल घटनाक्रमों पर चर्चा की.
पीएम ने आगे बताया कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए साझा प्रयासों में गति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने 'COMPACT' (Catalyzing Opportunities for Military Partnership, Accelerated Commerce & Technology) को लागू करने के लिए क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा समेत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाई देने पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने इस बात पर संतुष्टि जताई कि हर क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है.
पीएम और ट्रंप ने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की. दोनों नेता साझा चुनौतियों को संबोधित करने और साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए करीब से काम करने पर सहमत हुए.
बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बाद पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की ये पहली बातचीत है.
#India #America #TradeDeal
Source: https://t.co/OifMyAlJpM
#Welcome3 में नहीं दिखेंगी 'उदय शेट्टी और मजनू भाई' की जोड़ी
#Akshaykumar की आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल की चर्चा लंबे समय से चल रही है। इस मूवी में अक्षय के अलावा हिंदी सिनेमा के कई कलाकारों की भरमार है। हैरानी वाली बात ये है कि वेलकम-3 में #NanaPatekar और #AnilKapoor इसका हिस्सा नहीं हैं। इस पर अब फिल्म के निर्देशक ने खुलकर बात की है।
क्यों नजर नहीं आएंगे उदय और मजनू भाई
अपनी आगामी एडवेंचर कॉमेडी वेलकम टू द जंगल के लिए अहमद खान ने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी समेत कई सितारों को जोड़ा है, जो हाल के वर्षों में शायद सबसे बड़ी स्टारकास्ट है। हालांकि वेलकम फ्रेंचाइज के पहले दो भागों का अहम हिस्सा रहे अनिल कपूर (मजनू) और नाना पाटेकर (उदय) इसके तीसरे भाग में नजर नहीं आएंगे।
इस संदर्भ में एक साक्षात्कार में अहमद ने कहा कि इसमें दिक्कत क्या है? बागी4 मैंने नहीं बनाई, किसी और ने बनाई। मैं वेलकम 3 बना रहा हूं और वेलकम व वेलकम बैक के निर्देशक अनीस बज्मी ने भूल भुलैया 2 और 3 बनाई हैं। भूल भुलैया का पहला भाग प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। उनका मानना है कि कास्ट और निर्देशक में बदलाव से फ्रेंचाइजी में ताजगी आती है।
वह कहते हैं कि वेलकम में अक्षय कुमार थे, वेलकम बैक में जान अब्राहम थे। भूल भुलैया में अक्षय थे, अब भूल भुलैया 2 और3 में कार्तिक आर्यन हैं। वह आगे कहते हैं कि किसी चीज को आप एक हद तक ही खींच सकते हैं, उसके बाद वह टूट जाती है। हर फिल्म की अपनी सीमाएं होती हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी की नहीं। खिलाड़ी फिल्मों की कई कड़ियां आईं, पर किसी खिलाड़ी का दूसरे से सीधा संबंध नहीं था। इसी तरह वेलकम में सीक्वल में जान ने अक्षय की जगह ली, वहीं कहानी की कड़ी टूट गई। अब अक्षय फिर लौट आए हैं। तो यह
वेलकम है, लेकिन और भी बड़ी कास्ट के साथ।
कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल
वैसे तो वेलकम टू द जंगल को इसी साल क्रिसमस के आस-पास रिलीज किया जाना था। लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का एलान होना बाकी है। माना जा रहा है कि अगले साल मध्य में इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है।
Source: https://t.co/ojv5jpxKg7
#Bollywood #EntertainmentNews
#BigBoss19 : वो जो आपने नहीं देखा! #TanyaMital ने शेयर किया परिवार का वीडियो
बिग बॉस 19 के घर में जब तान्या मित्तल आई थीं तो उन्होंने अपने परिवार के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं की। फैमिली वीकेंड में उनका अपने परिवार के सदस्यों वाला जो वीडियो आया था उसे भी तान्या ने देखने से इनकार कर दिया था। अब तान्या मित्तल ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर दिवाली के लिए रिकॉर्ड किया गया वो वीडियो शेयर किया है।
तान्या ने शेयर किया दीवाली का वीडियो
तान्या ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "वो दिवाली के वीडियो जो आप सबने नहीं देखे।" तान्या ने इसे सबसे इमोशनलवीडियो बताया। क्लिप में, तान्या की बीना मौसी और मौसाजी अपने बच्चों के साथ उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। तान्या ने कैप्शन में लिखा, "बिग बॉस में एंट्री के दौरान मैंने जो साड़ी पहनी थी... वो उन्होंने मुझे प्यार से चुनकर तोहफे में दी थी।"
मौसी जी ने सिखाए कई सारे गुण
तान्या ने आगे बताया कि मौसी जी और मौसा जी उनके लिए कितने जरूरी हैं। तान्या ने बताया कि बीना मौसी ने उन्हें बिल्कुल अपनी बेटी की तरह पाला और भाई दूज पर बाटी बनाना भी सिखाया। इसके साथ ही उन्होंने तान्या को खाटू श्याम जी के भजन, अमृतवाणी, बसोड़ा की पूजा, गौरी-गणगौर के गीत भी सिखाए।
फैंस ने तान्या मित्तल को बताया भाग्यशाली
तान्या ने आगे बताया कि उनके मौसाजी ही वह शख्स हैं जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे, खासकर जब उन्होंने उन्हें फोन किया और कहा, "मौसाजी, मुझसे नहीं हो रहा...मुझे घर आना है।" तान्या ने कहा, "हर दिन मैं प्रार्थना करती हूं। अगले जन्म में, मैं फिर से आपकी बेटी बनना चाहती हूं। प्रशंसकों ने कमेंट्स में तान्या की तारीफ करते हुए लिखा, "आप सचमुच बहुत अमीर हैं क्योंकि आपका परिवार इतना खूबसूरत है।" दूसरे ने टिप्पणी की, "आप बहुत भाग्यशाली हैं कि आपका ऐसा परिवार है और आपका परिवार भी बहुत भाग्यशाली है कि उन्हें आप जैसा सदस्य मिला है।"
Source: https://t.co/vA6sNjIkAA
#Entertainment #EntertainmentNews
तान्या मित्तल का पकड़ा गया झूठ, किराए के कपड़ों को अपना बताया, पेमेंट भी नहीं दिया, स्टाइलिस्ट का दावा
#BigBoss19 के फिनाले के बाद फाइनलिस्ट #TanyaMittal एक विवाद में फंस गई हैं. उनकी स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने उन पर पेमेंट क्लियर न करने, कपड़े वापस न करने और डिजाइनर और स्टाइलिस्ट को नीचा दिखाने का आरोप लगाया है.
दरअसल बुधवार को स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने तान्या मित्तल पर अपने पैसे न देने का आरोप लगाया. अपने नोट में उन्होंने दावा किया कि तान्या की टीम ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया. रिद्धिमा ने इसे लेकर वीडियो और स्टोरी शेयर की. जिसमें तान्या को लेकर उनसे सवाल पूछे जा रहे थे.
स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने क्या कहा?
रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, 'मैंने हमेशा हर इंटरव्यू में तान्या को सपोर्ट किया है. आप मेरे सभी इंटरव्यू मेरे रिकॉर्ड किए गए बाइट्स, सेलिब्रिटी वोटिंग वीडियो, सपोर्टिंग वीडियो देख सकते हैं. यहां तक कि उनके अपने इंटरव्यू में भी मैं उन्हें सपोर्ट कर रही थी. मेरे से ही कपड़े सोर्स करवाके हमें ही एटीट्यूड दिखा रहे हैं.
रिद्धिमा ने आगे लिखा, 'मैं एक बात बहुत साफ कर दूं, एक डिज़ाइनर और एक स्टाइलिस्ट में बहुत बड़ा फर्क होता है. मैं स्टाइलिस्ट हूं. पूरे एक हफ्ते तक हर साड़ी और लहंगा मेरे द्वारा भेजा गया था और वे सभी महंगे थे. आप खुद ब्रांड चेक कर सकते हैं. अब तक कुछ भी वापस नहीं किया गया है. उन्हें कपड़े पसंद आए, लेकिन एक बार भी उन्होंने तारीफ नहीं की और अब वह मुंह बना रही है और टेलर और डिजाइनर के बारे में बात कर रही है? क्या एटीट्यूड है. बहुत बढ़िया. क्या इज्जत ऐसी होती है?'
Source: https://t.co/ggnvE1dZAE
#ECI का नया अपडेट: अब वोटर ID सिर्फ 15 दिन में! चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मिलेगी रियल-टाइम ट्रैकिंग
भारतीय चुनाव आयोग देशभर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण #SIR के बीच लगातार सुधारों को आगे बढ़ा रहा है. इसी क्रम में आयोग ने मतदाताओं के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है. अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने या किसी भी बदलाव के बाद केवल15 दिनों के भीतर चुनावी फोटो पहचान पत्र (EPIC) सीधे मतदाता के दर्ज पते पर पहुंचा दिया जाएगा.
पहले यह प्रक्रिया लगभग एक महीने या उससे भी अधिक समय लेती थी, जिससे कई बार मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब यह सेवा तेज, आसान और आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी.
EPIC क्या है?
#EPIC यानी (Electoral Photo Identity Card), जिसे आम भाषा में वोटर आईडी कार्ड कहा जाता है. यह एक आधिकारिक पहचान पत्र है, जो नागरिकों को मतदान का अधिकार देता है. अब तक EPIC बनकर आने में लंबा समय लगता था, पर नए सिस्टम में इसकी प्रक्रिया काफी सरल और पारदर्शी हो गई है.
नया अपडेट क्या है?
चुनाव आयोग ने मतदाताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए कई तकनीकी सुधार लागू किए हैं. नए अपडेट के तहत 15 दिनों के भीतर EPIC डिलीवरी अनिवार्य की गई है. पूरे प्रक्रिया की रीयल-टाइम ट्रैकिंग उपलब्ध होगी, जिससे मतदाता हर चरण की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे. पंजीकरण की स्थिति और EPIC भेजे जाने से जुड़ी सूचनाएं एसएमएस (SMS) के माध्यम से लगातार मिलती रहेंगी. ECINet पर नया आईटी मॉड्यूल जोड़ा गया है, जिससे राज्यों के निर्वाचन कार्यालय तेज और व्यवस्थित तरीके से काम कर पाएंगे. EPIC की डिलीवरी अब डाक सेवा के माध्यम से की जाएगी, ताकि कार्ड सुरक्षित और समय पर मतदाता तक पहुंच सके.
यह पूरा सुधार अभियान चुनाव आयोग की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को आधुनिक, सहज और समय पर सेवाएं प्रदान करना है. नए सिस्टम से लोगों को न सिर्फ तेज सुविधा मिलेगी, बल्कि मतदाता पंजीकरण की पारदर्शिता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी.
#Awareness #ECIInitiatives
Source: https://t.co/HcSoZa8Zv0
बिहार के सीतामढ़ी में HIV का बढ़ता खतरा, 7400 मामले सामने आए, 400 से ज्यादा बच्चे संक्रमित
बिहार के सीतामढ़ी जिले में HIV संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताओं को गहरा कर दिया है. जिले के एआरटी सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 7,400 से अधिक लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें 400 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं. यह स्थिति न सिर्फ भयावह है, बल्कि यह बताती है कि जागरूकता की कमी कैसे एक पूरे समुदाय को संकट में डाल सकती है.
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, संक्रमित बच्चों में ज्यादातर वे हैं जिन्होंने यह वायरस अपने माता-पिता से जन्म के दौरान पाया. यानी संक्रमण गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान ट्रांसफर हुआ. एआरटी सेंटर के डॉक्टरों का कहना है कि परिवारों में एचआईवी परीक्षण की अनदेखी और जागरूकता की भारी कमी इस संकट का मुख्य कारण है.
डॉ. हसीन अख्तर ने बताया कि हर महीने 40 से 60 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं और फिलहाल 5,000 से अधिक मरीज नियमित दवाएं ले रहे हैं. उन्होंने कहा, “सीतामढ़ी अब हाई-लोड एचआईवी सेंटर बन चुका है, जो बेहद चिंताजनक है.”
क्या है कारण?
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण के तेजी से फैलने के पीछे कई सामाजिक कारण हैं
* बिना स्वास्थ्य जांच के शादियां
* दूसरे राज्यों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर
* एचआईवी के बारे में बहुत कम जागरूकता
* सामाजिक बदनामी के डर से जांच कराने में हिचकिचाहट
* असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित सुई-ब्लेड का इस्तेमाल
इन कारकों ने मिलकर सीतामढ़ी को एचआईवी का हॉटस्पॉट बना दिया है.
प्रशासन अलर्ट: गांव-गांव चलेगी जागरूकता मुहिम
स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन हरकत में आ गया है और जिले में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान शुरू किए जा रहे हैं. एआरटी सेंटर जल्द ही कम्युनिटी आउटरिच कार्यक्रम शुरू करेगा. स्वास्थ्य टीमें गांवों में एचआईवी टेस्टिंग कैंप्स लगाएंगी. लोगों को सुरक्षित यौन संबंध, HIV के खतरे और नियमित टेस्टिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी.
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते जागरूकता नहीं बढ़ाई गई और लगातार जांच नहीं की गई, तो आने वाले महीनों में मामला और बिगड़ सकता है.
क्यों बढ़ रहा है खतरा? विशेषज्ञों की नजर में सबसे जरूरी कदम
स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि सीतामढ़ी की स्थिति पूरे बिहार के लिए खतरे की घंटी है. उनका कहना है कि सुरक्षित यौन व्यवहार की जानकारी देना, संक्रमित सुई और ब्लेड से बचाव और समय पर एचआईवी जांच कराना, एचआईवी के फैलाव को रोकने के लिए बेहद जरूरी है.
#Bihar #HIV #BREAKING
Source: https://t.co/pxQdf4J60I
#BiggBoss19 की ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे गौरव खन्ना, भगवान का जताया आभार
#SalmanKhan के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19’ के विनर बनकर #GauravKhanna की खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। चमचमाती ट्रॉफी के साथ उन्हें 50 लाख का नकद पुरस्कार भी मिला है। इस जीत के लिए उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, बिग बॉस के विनर बनने के बाद हाल ही में गौरव खन्ना मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, आज गौरव खन्ना का बर्थडे भी है। ऐसे में उनके लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका है। तो इस खास मौके पर गौरव एक तो बिग बॉस 19 के विजेता बनने पर भगवान का आभार जताने मंदिर पहुंचे और दूसरा जन्मदिन पर आशीर्वाद पाने के लिए भी उन्होंने मंदिर का दौरा किया।
"ICC रैंकिंग में रोहित-कोहली का दबदबा"
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बुधवार को ताजा रैकिंग सामने आई. जिसमें 38 साल के #RohitSharma और 37 साल के #ViratKohli क्रमश: नंबर 1 और नंबर 2 बल्लेबाज बने हुए हैं. वहीं मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 गेंदबाज बन गए हैं. एशेज के दो शुरुआती टेस्ट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज #JaspritBumrah हैं. विराट कोहली अप्रैल 2021 से ODI बल्लेबाजों की नंबर 1 रैंकिंग पर नहीं हैं, तब उनको पाकिस्तान के बाबर आजम ने उन्हें पीछे छोड़ा था. लेकिन अब कोहली फिर से टॉप स्थान के बेहद करीब पहुंच गए हैं, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुई तीन मैचों की ODI सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया.
#RoKo #ICCRankings #ICC
Source: https://t.co/0ho3VMvqbt
"बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का बोलबाला, फिल्म के कायल हुए ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार ने भी मूवी को बताया दिलचस्प"
#RanveerSingh स्टारर फिल्म 'धुरंधर' को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. रिलीज के 5 दिनों में फिल्म में 150 करोड़ी क्लब में एंट्री कर ली है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी अच्छी कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म को लेकर #AkshayKumar और #HrithikRoshan ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. दोनों ही एक्टर्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की है. चलिए जानते हैं दोनों सितारों ने अपनी पोस्ट में फिल्म 'धुरंधर' को लेकर क्या लिखा.
अक्षय कुमार ने फिल्म को बताया दिलचस्प
बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वे रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की काफी सराहना कर रहे है. अक्षय ने अपनी पोस्ट में लिखा 'मैंने 'धुरंधर' देखी और हैरान रह गया. क्या दिलचस्प कहानी है. डायरेक्टर #AdityaDhar आपने इसे बहुत अच्छे से बनाया है. हमें अपनी कहानियों को असरदार तरीके से बताने की जरूरत है. मुझे बहुत खुशी है कि दर्शक भी इस फिल्म को बहुत सारा प्यार दे रहे हैं, जिसकी वह हकदार है.'
‘धुरंधर’ के कायल हुए ऋतिक
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की. स्टोरी पर ऋतिक ने लिखा 'मुझे सिनेमा पसंद है, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो किसी भंवर में फंस जाते हैं और कहानी को कंट्रोल करने देते हैं, उन्हें तब तक घुमाते हैं, हिलाते हैं जब तक कि वे जो कहना चाहते हैं, वहां से निकालकर स्क्रीन पर न आ जाए. धुरंधर इसका एक उदाहरण है. कहानी कहने का तरीका बहुत पसंद आया. यह सिनेमा है, हो सकता है मैं इसकी पॉलिटिक्स से सहमत न होऊं और इस बात पर बहस करूं कि दुनिया के नागरिक होने के नाते हम फिल्म बनाने वालों की क्या जिम्मेदारियां होनी चाहिए. फिर भी मैं इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता कि सिनेमा के एक स्टूडेंट के तौर पर मुझे यह कितना पसंद आया और इससे मैंने क्या सीखा कमाल है.'
#Bollywood #BollywoodNews #Dhurandhar #DhurandharReview
https://t.co/mZh3a8Q5L2
🚨#BREAKING | NEWS
"घुसपैठियों के खिलाफ अमित शाह ने बताई '3D (डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट)' पॉलिसी, कहा- वे लोग देश का PM-CM तय नहीं करेंगे"
लोकसभा में दो दिन चली चुनाव सुधारों की चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करने के आरोपों पर बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधा और साफ कहा कि कहा,'ये लोग तय नहीं करेंगे कि देश का प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री कौन बनेगा.' उन्होंने सरकार की '3D' पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा कि हम एक-एक घुसपैठिए को डिटेक्ट करेंगे, डिलीट करेंगे और डिपोर्ट करेंगे.
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, 'हम चर्चा नहीं चाहते, ऐसा भ्रम फैलाने की कोशिश की गई. हम बीजेपी और एनडीए के लोग डिबेट से कभी नहीं भागे. संसद सबसे बड़ी पंचायत है. चर्चा के लिए हमने ना कहा, इसके पीछे भी कारण थे.' गृह मंत्री अमित शाह ने ना कहने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि विपक्ष की डिमांड थी एसआईआर पर चर्चा की. यह चुनाव आयोग का काम है. इस पर चर्चा होगी तो जवाब कौन देगा.
#SIR #AmitShah #AmitShahInLokSabha
Source: https://t.co/MCrmFmRniT
अनिल अंबानी की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने रिलायंस इंफ्रा के 13 बैंक अकाउंट किए सीज, ₹55 करोड़ जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर(R-Infra) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके 13 बैंक खातों को सीज कर दिया. इन खातों में कुल ₹54.82 करोड़ की जमा राशि पड़ी हुई थी. यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत चल रही जांच के तहत की गई है.जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि R-Infra ने अपनी विभिन्न स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPVs) के जरिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से मिले हाईवे निर्माण प्रोजेक्ट फंड्स को गलत तरीके से विदेश भेजा. ईडी के मुताबिक, ये फंड झूठे सब-कॉन्ट्रैक्ट और शेल कंपनियों के जरिए मुंबई में डायवर्ट किए गए.
ईडी ने क्या बताया
प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा किED की जांच में सामने आया कि रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने अपने स्पेशल पर्पज व्हीकल्स (SPVs) के माध्यम सेNHAI द्वारा आवंटित हाईवे निर्माण परियोजनाओं से प्राप्त सार्वजनिक धन को अवैध रूप से डायवर्ट किया. यह फंड मुंबई की शेल कंपनियों को फर्जी सब-कॉन्ट्रैक्टिंग समझौतों के जरिए स्थानांतरित किया गया. इन शेल कंपनियों को डमी निदेशकों के माध्यम से और मुंबई के विशिष्ट बैंक शाखाओं में संगठित तरीके से संचालित किया गया था. इसके बाद इन फंड्स को कई अन्य शेल कंपनियों के नेटवर्क के माध्यम से लेयर किया गया और भारत सेUAE भेजा गया, जहां इन लेनदेन को पॉलिश्ड और अनपॉलिश्ड डायमंड्स के आयात के नाम पर दिखाया गया, हालांकि किसी प्रकार का सामान या डॉक्यूमेंटेशन उपलब्ध नहीं था. UAE की जिन कंपनियों को पैसा भेजा गया, उनके बैंक खाते UAE और हांगकांग दोनों में पाए गए.
ईडी के मुताबिक, ये कंपनियां अवैध अंतरराष्ट्रीय हवाला गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित थीं. जिन शेल कंपनियों के माध्यम से यह धन डायवर्ट किया गया, वे ₹600 करोड़ से अधिक के अंतरराष्ट्रीय हवाला लेनदेन में भी शामिल पाई गईं. परियोजना फंड्स के इस तरह डायवर्जन से संबंधित SPVs में गंभीर वित्तीय तनाव उत्पन्न हुआ, जिससे कई बैंक ऋण NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) में बदल गए. इससे ऋणदाताओं को भारी नुकसान हुआ और सार्वजनिक वित्तीय हितों को गंभीर खतरा पहुंचा. आगे की जांच जारी है.
ईडी ने अनिल अंबानी को भी पूछताछ के लिए भेजा था समन
इस मामले में ED ने पिछले महीने अनिल अंबानी को भी पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए. मामले पर फिलहाल रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ED की इस कार्रवाई के बाद FEMA उल्लंघन और प्रोजेक्ट फंड डायवर्जन को लेकर कंपनी पर जांच का दायरा और गहरा होने की संभावना है. सरकारी हाईवे प्रोजेक्ट्स से जुड़े फंड के कथित दुरुपयोग पर एजेंसी का फोकस बढ़ता दिख रहा है.
जय अनमोल भी मुश्किल में
इससे पहले बैंकिंग फ्रॉड मामले में CBI ने अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी का नाम भी आरोपियों में शामिल कर लिया था. CBI की तरफ से दर्ज शिकायत में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आपराधिक कृत्य की वजह से बैंक को 228.06 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप लगाया गया है.
#relinfra #anilambani
Source: https://t.co/xdcqQ74uV2
दिल्ली में खुली जलाने और तंदूर में कोयला उपयोग पर सख्त प्रतिबंध, AQI अब भी ‘poor’ श्रेणी में
दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को रोकने के लिए सरकार ने सख़्त रुख अपनाया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी में खुली जगहों पर कचरा या किसी भी प्रकार का दहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। मौजूद जानकारी के अनुसार, अब खुली जलाने की गतिविधि पकड़े जाने पर जिला प्रशासन और एमसीडी द्वारा 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
बता दें कि प्रदूषण नियंत्रण के मद्देनज़र होटल, ढाबों और खुले रेस्तरां में तंदूर के लिए कोयला व लकड़ी के उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एयर (प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन) एक्ट 1981 की धारा 31 (A) के तहत आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि कोयले आधारित पकवान स्थानीय स्तर पर धुएं और कण प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बने हुए हैं। गौरतलब है कि यह कदम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-I प्रावधानों के तहत उठाया गया है, जिसके अनुसार वायु गुणवत्ता बिगड़ने पर तत्काल उत्सर्जन को कम करने वाली कार्रवाइयाँ अनिवार्य हो जाती हैं।
वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार दर्ज ज़रूर हुआ, लेकिन हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का कुल AQI 291 दर्ज किया गया, जो ‘poor’ श्रेणी में आता है। बुधवार सुबह भी बवाना में 283, अलीपुर में 264, जहांगीरपुरी में 313, बुराड़ी क्रॉसिंग में 272, पंजाबी बाग में 280 और आनंद विहार में 298 का स्तर दर्ज किया गया, जो अभी भी स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण बताया जा रहा है। शहरी निकायों को तत्काल निरीक्षण और कोयला-आधारित उपयोग बंद कराने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा या सूखी पत्तियों को जलाने से बचें और प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासनिक सहयोग बनाएं। अधिकारियों का मानना है कि जनभागीदारी और नियमों के सख़्त अनुपालन से ही राजधानी की हवा की गुणवत्ता में वास्तविक सुधार देखा जा सकता है, क्योंकि वर्तमान स्तर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है और इसी कारण प्रदूषण विरोधी उपाय तेज़ी से लागू किए जा रहे हैं।
#Delhi #AirPollution
Source: https://t.co/OpSDyGgsHk
कौशांबी मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों से रैगिंग, 97 सीनियर किए गए सस्पेंड; 5000 का जुर्माना भी लगाया
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग के गंभीर मामले में कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. एंटी रैगिंग कमेटी की शुरुआती जांच के आधार पर, द्वितीय वर्ष के सभी97 छात्रों को एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया है और उन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. प्रिंसिपल की इस कार्रवाई से पूरे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है.
मामला जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशांबी (Kaushambi Medical College) का है. यहां लगभग एक माह पहले हुई रैगिंग की इस घटना की शिकायत प्रथम वर्ष के छात्रों ने सीधे एंटी रैगिंग सेल, दिल्ली से की थी. सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कॉलेज में गठित एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दी. जांच में कमेटी ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की और उनके बयान दर्ज किए. साथ ही यह भी पता लगाया कि रैगिंग कहां हुई, कैसे हुई.
97 स्टूडेंट निलंबित
एंटी रैगिंग सेल की गंभीरता और कमेटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने द्वितीय वर्ष के सभी 97 छात्रों को तत्काल प्रभाव से एक महीने के लिए मेडिकल कॉलेज से निलंबित करने का आदेश दिया और सभी पर 5,000 का जुर्माना लगाया.
प्रिंसिपल ने क्या कहा?
प्रिंसिपल डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें एंटी रैगिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत मिली थी कि कॉलेज में कुछ छात्रों की रैगिंग हुई है. इस पर, प्रारंभिक जांच एंटी रैगिंग टीम से कराई गई. जांच में रिकमेंडेशन मिलने के बाद, एक विस्तृत कमेटी का गठन किया गया, जो मामले की पूरी और सही जांच करेगी, जिसकी फाइनल रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और सरकार की मंशा के अनुरूप, यह सुनिश्चित करने के लिए कि कॉलेज में रैगिंग-मुक्त माहौल रहे और छात्र बिना किसी दबाव के अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, तत्काल कदम उठाया गया है. इसीलिए, फिलहाल उन छात्रों को एक महीने के लिए निलंबित और 5,000 का जुर्माना लगाया गया है.
दोषियों के खिलाफ होगी शख्त कार्रवाई
हालांकि, प्रिंसिपल ने स्पष्ट किया कि जांच कमेटी की फाइनल रिपोर्ट एक से दो दिन में आ जाएगी, जिससे यह पता चलेगा कि रैगिंग में वास्तव में कौन से छात्र शामिल थे. उन्होंने कहा कि मामले में पूरा बैच शामिल नहीं होता है, इसलिए जो एक या दो बच्चे दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी. जबकि, अन्य छात्रों की क्लासेस जल्द ही फिर से शुरू कर दी जाएंगी, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे.
#UP #Kaushambi
Source: https://t.co/Iez0EUmS7r