आज करौली में AICC के आह्वान पर आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर – गद्दी छोड़” महारैली एवं SIR प्रक्रिया अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी करौली द्वारा आयोजित बैठक मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ! एवं संगठनों के पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की गई।
सभी कांग्रेसजनों से 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली इस ऐतिहासिक महारैली में करौली जिले से भारी संख्या में पहुँचने का आह्वान किया!
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@Sukhjinder_INC
टोडाभीम विधायक एवं करौली जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम महर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, स्वस्थ एवं चिरायु जीवन की कामना करते है।
शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने संस��� के समक्ष मुख्य मुद्दों की बात करने के बजाय फ़िर से "ड्रामेबाज़ी की डिलीवरी" की है !
असलियत यह है कि संसदीय मर्यादा और संसदीय प्रणाली को पिछले 11 साल से सरकार ने लगातार कुचला है उसकी लंबी फेहरिस्त है ।
🔸 पिछले मानसून सत्र में ही कम से कम 12 BILLS जल्दबाजी में पारित कर दिए गए, कुछ 15 मिनट से भी कम समय में और कुछ बिना किसी चर्चा के।
🔸पूरे देश ने पहले भी देखा है किस तरह आपने किसान विरोधी काले क़ानून, GST, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता जैसे बिल संसद में आनन्-फानन में Bulldoze किये!
🔸इसी संसद म���ं जब मणिपुर का मुद्दा उठा, तो आप तब तक चुप रहे, जब तक विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया।
SIR प्रक्रिया में काम के बोझ के कारण BLOs लगातार जान दे रहे हैं।
विपक्ष, 'वोट चोरी' सहित अन्य मुद्दों को प्राथमिकता देना चाहता है और संसद में हम इसे लगातार उठाएंगे।
भाजपा को अब ध्यान भटकाने का ड्रामा ख़त्म करना चाहिए, और जनता के असली मुद्दों पर संसद में बहस करनी चाहिए।
सच्चाई यही है कि आम आदमी बेरोज़गारी, महँगाई, आर्थिक असमानता और देश के बहुमूल्य संसाधनों की लूट से झूझ रहा है और सत्ता में बैठे लोग, सत्ता के अहंकार में ड्रामेबाज़ी का खेल, खेल रहे हैं।
गुजरात में चल रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं के दौरान लोगों ने, खासकर महिलाओं ने, बार-बार कहा है कि राज्य में बढ़ते नशे, अवैध शराब और अपराध ने उनके जीवन में असुरक्षा को ग���रा दिया है।
गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की वह धरती है, जहां सत्य, नैतिकता और न्याय की परंपरा रही है, मगर पिछले कुछ सालों से प्रदेश के युवाओं का भविष्य ड्रग्स और अपराध की अंधेरी दुनिया की ओर धकेला जा रहा है।
महिलाएं बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर रही हैं, क्योंकि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है और उन्हें सिर्फ़ उपेक्षा मिल रही है।
गुजरात पूछ रहा है - BJP सरकार चुप क्यों है? वह कौन BJP मंत्री है जिसके संरक्षण में यह सब चल रहा है? गुजरात के गद्दारों को क्यों बचाया जा रहा है?
एक और बड़ा मुद्दा जो यात्रा के दौरान हर ब���ठक में सामने आया, वह किसानों का है। हाल की भीषण बाढ़ ने हजारों गुजराती परिवारों को तबाह कर दिया और किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो राहत पैकेज की बातों की रट रुकती नहीं थी।
आज गुजरात डूबा है, डबल इंजन सरकार है, वे प्रधानमंत्री हैं, और न पर्याप्त राहत दिख रही है, न संवेदना।
गुजरात में भयानक जनाक्रोश है - हर परिवार अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। ह�� परिवार पूछ रहा है - किसानों का कर्ज़ माफ़ क्यों नहीं किया, ड्रग्स का कारोबार साफ़ क्यों नहीं किया?
कांग्रेस जनता की बात सुनती रहेगी और BJP सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को लगातार उजागर करती रहेगी।
माननीय शिक्षा मंत्री जब शिक्षा को छोड़कर बाकी सभी ग़ैरज़रूरी चीजों, RSS के एजेंडों और अनर्गल बयानबाज़ी को प्राथमिकता देंगे..
तो शिक्षा का यही हाल होगा!
आज हमने नियम 267 के तहत जो नोटिस दी है, सदन में उसका उद्देश्य बताया जाना चाहिए। ये परंपरा रही है।
मगर अचानक ऐसा हो गया है कि जो सदस्य नोटिस देते हैं, न उनका नाम पढ़ा जाता है और न ही नोटिस का विषय (Subject) पढ़ा जाता है।
हमारी अपील है कि SIR पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए। ये बहुत ही गंभीर मुद्दा है, क्योंकि देश में BLOs की जान जा रही है।
SIR पर चर्चा देश, नागरिक और लोकतंत्र के हित में है। हम सभी सरकार के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं।
These are urgent matters; more than 28 people have died due to the SIR work pressure.
I want the discussion to take place now, only in the interest of Democracy, citizens and our country.
I request that you allow the discussion. We will cooperate with you if you allow.
नरेंद्र मोदी सरकार और चुनाव आयोग मिलकर SIR के जरिये 'वोट चोरी' को अंजाम दे रहे हैं। यह हमारे करोड़ों दलित, पिछड़े, आदिवासी और वंचित भाई-बहनों से वोट का अधिकार छीनने का संगठित प्रयास है। जितने भी सवाल उठ रहे हैं, चुनाव आयोग किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहा है और सरकार खुलकर आयोग का बचाव कर रही है।
यह लोकतंत्र व संविधान को खत्म करने और तानाशाही स्थापित करने की साजिश है। हम यह कतई नहीं होने देंगे।
राजस्थान की बीजेपी सरकार विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त है, जबकि ज़मीनी हकीकत बदहाल है। बजट स��य पर न मिलने और मॉनिटरिंग की कमी के कारण बालिका छात्रावासों, स्कूलों और स्टेडियम जैसे महत्वपूर्ण निर्माण डेढ़ साल से अधूरे पड़े हैं।
बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार बुनियादी ढांचा तक पूरा नहीं करा पा रही। अधूरे भवन, रुके हुए काम और लापरवाही सरकार की नाकामी का साफ सबूत हैं।
भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में जनता नहीं, केवल प्रचार ही प्रमुख है।
हर बात में पिछले 70 साल पर सवाल करने वालों ने 10 साल में देश को 'घाटे के गर्त' में पहुंचा दिया।
जिस दौर में देश को '5 ट्रिलियन' इकॉनोमी और 'विश्वगुरु' बनाने के सपने बेचे गए, उसी दौर में रुपए की रिकॉर्ड गिरावट का ग्राफ देखिए।
जिला कांग्रेस कमेटी करौली जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम महर जी का जिलाध्यक्ष बनने के उपरान्त प्रथम बार क्षेत्रीय प्रवास कार्यक्रम सोमवार, दिनांक 24 नवंबर 2025 को निम्न प्रकार से रहेगा।
#DCCKarauli
कुशल संगठनकर्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं देश क�� प्रथम प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्व. श्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
देश की आज़ादी से लेकर आधुनिक भारत के नव निर्माण में आपके द्वारा दिया गया अहम योगदान सदैव प्रासंगिक रहेगा।
"भारत युवा राष्ट्र है। मेरा सपना है-21वीं सदी का भारत मजबूत, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बने। दुनिया में प्रथम रैंक पर आए।"-राजीव गांधी
अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और प्रगतिशील सोच से आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका समर्पण, साहस और आधुनिक भारत के प्रति दृष्टिकोण हमेशा राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा।
निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाले समस्त नर्सिंग कर्मियों को 'अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपक�� कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव के लिए हम सदैव आपके ऋणी रहेंगे।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए भगवान बुद्ध की शिक्ष���ओं को आत्मसात कर समाज में शांति, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाएं रखने का संकल्प लें।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरदारपुरा से विधायक श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
प्रदेश के विकास एवं उन्नति में आपका योगदान अतुलनीय रहा है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें यही कामना है।
#HBD