जय कन्हैया लाल की 🙏🏻🚩
कुरुक्षेत्र की पावन धरा और गीता स्थली ज्योतिसर वह पुण्यभूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अपने श्रीमुख से अर्जुन को गीता का अमर संदेश दिया।
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ज्योतिसर में पूजा-अर्चना कर प्रभु से हरियाणा के मेरे परिवारजनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP आज कुरुक्षेत्र पहुंचे और ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं संचालन का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि इस महाभारत अनुभव केंद्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था।
#Haryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 30 सितंबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है।
आवेदन ऑनलाइन अथवा संबंधित ERO/AERO कार्यालय में जमा करवाया जा सकता है।
#Haryana#SIR2026#ElectionCommission
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी श्री जगदीश मित्तल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री आज जगाधरी पहुंचे और स्वर्गीय जगदीश मित्तल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
#Haryana#HaryanaCM#NayabSinghSaini
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सिरसा के ग्राम कुत्ताबढ निवासी जवान सरदार सुखचैन सिंह जी को मैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
हरियाणा के वीर सपूत ने कर्तव्य के पथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और अदम्य साहस का परिचय दिया है।
मैं परमपिता परमात्मा से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
भारत ने अंतरिक्ष की नई ऊँचाइयों को छूते हुए रचा एक और इतिहास! 🚀
टीम ISRO के सभी वैज्ञानिकों को इस शानदार मिशन की सफलता पर हार्दिक बधाई! 👏
GSLV-F17 ने शानदार उड़ान भरते हुए EOS-05 को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में पहुँचा कर भारत की अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय दर्ज किया। EOS-05 की अत्याधुनिक इमेजिंग क्षमताएँ भारत की पृथ्वी अवलोकन क्षमता को और सशक्त बनाएँगी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ, भारत अंतरिक्ष की नई सीमाएँ गढ़ते हुए विश्व की अग्रणी अंतरिक्ष शक्तियों में अपनी पहचान और मजबूत कर रहा है।
@isro
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं।
“जन्माष्टमी का पर्व ऐसा पवित्र अवसर है, जब हम भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को श्रद्धा और आस्था के साथ याद करते हैं। हरियाणा की पावन धरती भी भगवान श्रीकृष्ण के चरणों से पवित्र हुई। उन्होंने महाभारत के युद्ध में सच्चाई और न्याय का साथ देकर न्याय को विजय बनाया तथा कुरुक्षेत्र में मानवमात्र को गीता का अमर संदेश दिया।”
#Janmashtami #Haryana
नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरण!
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पंचकूला के सेक्टर-5 में आयोजित समारोह में नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रिकेट में भी हाथ आजमाया।
मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं और कलाकारों को सम्मानस्वरूप क्रिकेट बैट और बॉल भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज पंजाब के चमकौर साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका और गुरु चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा हरियाणा-पंजाब में आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए अरदास की।
उन्होंने अमर शहीद बीबी शरण कौर के नाम से ऐतिहासिक द्वार बनाने के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
ड्रोन टेक्नोलॉजी में हरियाणा की नई पहल!
हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, स्टार्टअप हरियाणा तथा ड्रोन टेक मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने “ड्रोनोथॉन – हरियाणा ड्रोन इनोवेशन चैलेंज” की शुरुआत की।
ड्रोनोथॉन का मुख्य उद्देश्य उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं को हरियाणा के विश्वविद्यालयों की प्रतिभा और इनोवेशन क्षमता से सीधे जोड़ना है।
इसके अंतर्गत ड्रोन निर्माता एवं अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियां अपनी वास्तविक औद्योगिक समस्याएं और टेक्नोलॉजी चैलेंज – प्रोबल्म स्टेटमेंटस प्रस्तुत करेंगी।
इन प्रोबल्म स्टेटमेंटस को हरियाणा के विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, शोधकर्ताओं, फैकल्टी, विद्यार्थियों और युवा इनोवेटर्स के सामने रखा जाएगा। युवा टीमें इन चुनौतियों के लिए व्यावहारिक, स्केलेबल और व्यावसायिक रूप से उपयोगी समाधान विकसित करेंगी।
#Haryana #DIPRHaryana
उपायुक्त ने कहा कि एग्री स्टैक सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य कृषि एवं राजस्व संबंधी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाना है। इसलिए योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्य की नियमित निगरानी करने तथा लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।