निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह जीवनरक्षक टीका निःशुल्क लगाया जाएगा।निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह जीवनरक्षक टीका निःशुल्क लगाया जाएगा।
अभिभावक आगे आएं, बेटियों को अवश्य लगवाएं एचपीवी टीका : उपायुक्त हेमराज बैरवा। एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की 12,903 बालिकाओं का किया गया पंजीकरण।निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह जीवनरक्षक टीका निःशुल्क लगाया जाएगा।
सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से होगा बचाव। एचपीवी टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के काॅन्फ्रेंस हाॅल में किया गया।
करेरी लेक, त्रिउंड व आदि हिमानी चामुंडा ट्रैकिंग रूट अब दिन में खुले — नाइट ट्रैकिंग पूरी तरह प्रतिबंधित।
डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही ट्रैकिंग की अनुमति दी गई है। मौसम अलर्ट पर गतिविधियां तुरंत निलंबित होंगी। #Dharamshala#Trekking
उन्होंने कहा कि सभी क्षतिग्रस्त स्थलों की शीघ्र बहाली प्राथमिकता है और अधिकांश रेस्टोरेशन कार्यों के एस्टीमेट तैयार हैं।
विशेष राहत पैकेज के अंतर्गत मंड क्षेत्र को भी शामिल किया गया है ताकि प्रभावित लोगों को समयबद्ध मुआवजा मिल सके।
उपायुक्त श्री हेमराज बैरवा ने आज इंदौरा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर बहाली कार्यों की समीक्षा की।
स्थानीय विधायक श्री मलेंद्र राजन के साथ उन्होंने ढांगू–माजरा रोड, जगत गिरी आश्रम रोड, तोकी पंचायत के प्रभावित स्थलों व मिनी सचिवालय निर्माण का निरीक्षण किया।
गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की सेवा रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य है — डीसी श्री हेमराज बैरवा
जिला रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक बैठक में उन्होंने कहा
स्थाई आय सृजन के नए प्रयास होंगे
784 जरूरतमंदों को ₹35.75 लाख की सहायता
1900 यूनिट रक्त संग्रह
1007 दिव्यांगों को सहायता उपकरण
धर्मशाला में 21 दिसंबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज़!
ड्रोन शो | फैशन शो | सांस्कृतिक संध्याएं | मैराथन | क्राफ्ट बाजार | मिलेट्स फेस्टिवल
📅 21 से 25 दिसंबर
📍 पुलिस मैदान, धर्मशाला
डीसी श्री हेमराज बैरवा ने बताया — “यह आयोजन पर्यटन को भी बढ़ावा देगा ”
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, जो तपोवन विधानसभा परिसर में पर्यटकों का मार्गदर्शन करेंगी।
स्मार्ट सिटी कार्यों, पार्किंग व वेंडिंग जोन को लेकर भी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
नामांकन व मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी अब एक कॉल पर!
जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि नागरिक राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर कॉल कर चुनाव संबंधी जानकारी व शिकायतों का त्वरित समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
📞 1800-11-1950 (8 AM–8 PM)
टीबी के खिलाफ निर्णायक जंग में कांगड़ा अव्वल, जिला कांगड़ा को टीबी उन्मूलन में 'सर्वश्रेष्ठ जिला' का सम्मान मिला
यह सम्मान स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने सीएमओ डॉ. विवेक करोल व डीएचओ डॉ. राजेश सूद को प्रदान किया।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आज बनेड़ खड्ड पर बन रहे बज्रेश्वरी घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया व अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में हिम ईरा शॉप का उद्घाटन किया और महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला में उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय गांवों में सड़क संपर्क, दूरसंचार संपर्क, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उप-केंद्र, पेयजल सुविधा, जल निकासी और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में प्रमुखता से कार्य किया जा रहा है।
कांगड़ा जिला को मिला राष्ट्रीय सम्मान!
धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के सफल संचालन व उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय द्वारा सम्मानित।
डीसी हेमराज बैरवा ने कहा —
“अगले 5 वर्षों में 25 योजनाओं पर रहेगा फोकस, ताकि जनजातीय गांव बनें आदर्श।”
#InServiceofNation
Swiftly responding to a landslide in #Kangra, the #IndianArmy’s Rising Star Corps, in coordination with civil administration, reached Bachwai (Thural) to rescue stranded people & provide medical aid.
@adgpi@WesternComd_IA
बावजूद इसके, बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।
उन्होंने ढांगू पीर पुलिस चौकी,माजरा, मिलवां, टोकी,भदरोआ,काठगढ़ चेकपोस्ट का निरीक्षण करने सहित सीमांत क्षेत्रों का भी दौरा किया।
उपायुक्त हेम राज बैरवा ने आज मंगलवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में पंजाब राज्य की सीमा से लगती पुलिस चेकपोस्ट तथा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस व प्रशासन द्वारा की गई चुनावी तैयारियों का भी जायजा लिया।
उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाना प्रशासन का दायित्व है जिसके लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के साथ पूरी तरह सतर्क है।