राहुल गांधी के आगे BJP बेबस नज़र आ रही है. राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देने की बजाय उनकी बातो को राष्ट्रवाद की चासनी में तब्दील करने का प्रयास कर रही है BJP.
और कुछ लोग कहते हैं
"आजादी चरखे से नही आई थी"
●●
यह देश आज भी गांधी का है।
साहस का है
न्याय, सत्य और अहिंसा का है।
इस बेटी की तनी हुई मुट्ठी
गांधी की विरासत है।
ये बच्चे गांधी की विरासत हैं।
ये देश गांधी का रंगमंच है।
ये जिगरा, ये ये मुस्कान, ये आत्मविश्वास -
इनके फेफड़ों में भरी हुई..
गांधी की सांसों ने पैदा किया है।
●●
ये बेफिक्री, ये निर्भयता-
मौत और जेल के डर को कुचल कर,
एक आजाद पीढ़ी ने हासिल किया था।
इसे थाती बनाकर हमने अपने बच्चो को सौंपा है।
इसकी रचना मुट्ठी भर नमक, पाव भर कपास से हुई थी।जो चरखे की तीलियों के घूर्णन से बुनी गयी थी। आज प्रमाण सामने है। देखे, जिन्हें भी संशय हो.
कि आजादी चरखे से नही आई थी?
❤️
सनातन तो सदियों से सुरक्षित है और रहेगा. आपको सनातन से ज़्यादा कुर्सी की चिंता है वरना बीजेपी को बार बार धर्म की चादर ना ओढ़नी पड़ती.
अगर इतनी ही धर्म की चिंता होती तो अयोध्या में विश्वास ना डगमगाता महाराज