🙌 "योग भी – वोट भी"
🙌 योग से स्वस्थ तन-मन, मतदान से सशक्त लोकतंत्र
👉 जिला निर्वाचन अधिकारी,#राजसमन्द श्री अरुण कुमार हसीजा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को सभी निर्वाचनों में बिना किसी प्रलोभन,भय एवं भेदभाव के मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
🗓️ 21 जून 2026
#ECI #ELC #SVEEP #YogaForWellbeing
#योग_भी_वोट_भी
@ECISVEEP@SpokespersonECI@DDNational@airnews_jaipur@DmRajsamand
👉 मुख्य चुनाव आयुक्त माननीय श्री ज्ञानेश कुमार ने 20 जून को #BLOs के साथ संवाद में उनकी जिज्ञासाओं के जवाब में कहा कि-
➡️ लोक सभा चुनाव के समय निर्वाचन आयोग 1.80 करोड़ अधिकारियों के साथ विश्व की सबसे बड़ी संस्था बन जाता है और बीएलओ उस संस्था का सबसे आधारभूत स्तंभ है
➡️ हाल के चुनावों में मतदान प्रतिशत में बढ़ी हुई भागीदारी बताती है कि देश के नागरिकों का विश्वास भारतीय निर्वाचन संस्था एवं इसकी प्रक्रिया में लगातार बढ़ता जा रहा है।
#ECI @SpokespersonECI@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur@rajeduofficial@ccerajasthan
➡️ मुख्य निर्वाचन आयुक्त माननीय श्री ज्ञानेश कुमार शनिवार को प्रदेशभर के बीएलओ से करेंगे संवाद
➡️ भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त माननीय श्री ज्ञानेश कुमार शनिवार को आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 700 बूथ लेवल अधिकारियों (#BLO) एवं सुपरवाइजरों से संवाद करेंगे।
➡️मुख्य निर्वाचन अधिकारी@CeoRajasthan श्री नवीन महाजन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाले बीएलओ के अनुभवों, सुझावों एवं जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों को समझना तथा निर्वाचन कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उनका मार्गदर्शन करना है।
#ECI
@ECISVEEP@SpokespersonECI@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
➡️IIIDEM का 15वाँ स्थापना दिवस समारोह
➡️भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) आज अपना 15वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए #IIIDEM ने 16-17 जून, 2026 को नई दिल्ली में “क्षमता निर्माण एवं रणनीतिक रोडमैप” विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया।
➡️इस कार्यक्रम में 450 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 250 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक, शैक्षणिक साझेदार, IIIDEM के 80 प्रतिभागी, निर्वाचन आयोग (ECI) के 30 अधिकारी तथा दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO Delhi) कार्यालय के 100 बीएलओ पर्यवेक्षक शामिल थे।
➡️सम्मेलन का उद्देश्य उपलब्धियों की समीक्षा करना, उभरती प्राथमिकताओं पर चर्चा करना तथा निर्वाचन क्षमता निर्माण की भावी दिशा निर्धारित करना था।
➡️Plenary Session के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने IIIDEM टीम को निर्वाचन प्रशिक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में 15 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान संस्थान लगभग 1.8 करोड़ अधिकारियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी निभाता है, ताकि वे संविधान, कानूनों तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कार्य कर सकें।
#ECI
@ECISVEEP@SpokespersonECI@DIPRRajasthan
🙌"कोई मतदाता ना छूटे "
👉#BLO / BLO सुपरवाईजर "कोई मतदाता ना छूटे" के उद्देश्य से विद्यालय के ईएलसी प्रभारी से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक अर्हता दिनांक को 17+ आयु वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन/ऑफलाइन अग्रिम मतदाता पंजीकरण अनिवार्यतः करेंगे- @CeoRajasthan
✍️मततदाता पंजीकरण के लिए अब वर्ष में चार अर्हता तिथिया- 1 जनवरी,1 अप्रेल, 1जुलाई, 1 अक्टुबर है
☝️युवा मतदाता पंजीकरण हेतु वोटर हेल्पलाईन एप के माध्यम से अग्रिम आवेदन कर सकते है।
#ECI
#ElectoralLiteracy
#GenZ
#Democracy
#Everyvotematters
@ECISVEEP@SpokespersonECI@DIPRRajasthan@DDNational
@Air_newsjaipur
@rajeduofficial@ccerajasthan