नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी का कोटा एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
राहुल गांधी जी आज कोटा में पेपर लीक के खिलाफ, बेरोज़गारी और छात्रों,युवाओं के अधिकारों पर संवाद करेंगे। ।
#ChhatronKiGoonj#RahulGandhi
राजनीति में कुछ लोग पदों से पहचाने जाते हैं, कुछ अपने संघर्ष से। राजेश पायलट जी उन नेताओं में थे जिनकी पहचान जनता के बीच, खेत-खलिहानों में और देश की मिट्टी से जुड़ी रही।
उनकी पुण्यतिथि "प्रेरणा दिवस" पर उन्हें कोटिशः नमन। जनसेवा, साहस और प्रतिबद्धता की उनकी विरासत सदैव जीवित रहेगी। @SachinPilot
पूर्व केंद्रीय मंत्री, जांबाज़ वायुसेना अधिकारी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
सादगी, साहस और जनसेवा उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। उन्होंने जीवनभर किसानों, वंचितों, श्रमिकों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा देशहित को अपने जीवन का सर्वोच्च धर्म माना।
जनहित, सामाजिक न्याय और जनसरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता जन-जन को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
@SachinPilot
किसानों के हितों एवं अधिकारों के लिए हमेशा अपनी आवाज़ बुलंद करने वाले किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
देश व प्रदेश के विकास में आपके द्वारा दिया गया महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
@SachinPilot
विनोद जाखड़ ने Cockroach Janta Party के चिन्ह के साथ सीकर की सड़कों पर भारी भीड़ के साथ पेपर लीक की वजह से आत्महत्या करने वाले छात्र के परिवार के साथ प्रदर्शन किया।
आज कोई मीडिया पेपर लीक की खबर को हाइलाइट नहीं करेगी।
दूसरी साइड RPSC SI, REET, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का पेपर लीक को अन्तरराष्ट्रीय खबर बनाकर अब तक प्रकाशित किया जा रहा है।
NEET पेपर लीक ने लाखों परिवारों की उम्मीदें तोड़ दी। राजस्थान के प्रदीप मेघवाल की दर्दनाक मृत्यु भाजपा इस इस भ्रष्ट व्यवस्था का सबसे दर्दनाक सच है।
NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष @VinodJakharIN जी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी बात नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी से कराई। राहुल जी ने परिवार का असहनीय दु:ख बांटते हुए हुए उन्हें हर संभव सहायता और न्याय का भरोसा दिया था।
राहुल गांधी जी के कहने पर @nsui के युवाओं द्वारा 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को जा रही है। परिवार ने राहुल जी को बताया था कि बेटे के सपनों के लिए कर्ज लेकर पढ़ाई करवाई थी, लेकिन पेपर लीक माफिया ने सब कुछ छीन लिया।
जब सरकार संवेदनहीन बनी रही, तब कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी जी और NSUI के युवा पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहे।
NEET घोटाले के जिम्मेदारों पर कार्रवाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
@INCIndia@INCRajasthan
दलित वर्ग के प्रदीप मेघवाल ने NEET परीक्षा में 720 नंबर में से 650 नंबर लाए।
पेपर लीक होने पर प्रदीप ने आत्महत्या कर ली।
घर वालों ने पढ़ाई हेतु खेत बेचा।
परिवार पर 11 लाख का कर्ज हो गया।
3 बहिनें है।
कच्चा घर है।
CJI एसी के कमरे में बैठकर कहते है यह नौजवान कॉकरोच है।
हम कॉकरोच हैं क्या?
हमारे मां बाप कॉकरोच हैं क्या?
NEET पेपर लीक में पीड़ितों की सबसे बड़ी आवाज विनोद जाखड़ बने है। दिल्ली जयपुर से लेकर सीकर की सड़कों पर विनोद जाखड़ पीड़ितों की लड़ाई लड़ रहे है।
@RahulGandhi@VinodJakharIN
पिछले दिनों NEET पेपर लीक से उपजे मानसिक दबाव और टूटते विश्वास के बीच राजस्थान के युवा प्रदीप मेघवाल ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना हर संवेदनशील व्यक्ति को भीतर तक झकझोर देने वाली है। एक मेहनती छात्र का यूँ हार मान लेना हमारे शिक्षा तंत्र और व्यवस्था के सामने गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
ऐसे कठिन समय में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने पीड़ित परिवार से बात कर उनका दुख साझा किया और उन्हें ढांढस बंधाया। श्री राहुल गांधी जी ने भरोसा दिलाया कि परिवार की आवाज़ दबने नहीं दी जाएगी और न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे।
प्रदीप मेघवाल को न्याय मिलना चाहिए। देश के हर युवा को यह भरोसा हो कि उसकी मेहनत, सपने और भविष्य सुरक्षित है।
NEET पेपर लीक ने लाखों मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ा है।
सीकर के छात्र प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या इसी भ्रष्ट व्यवस्था की दर्दनाक तस्वीर है।
नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने पीड़ित परिवार से बात कर हरसंभव मदद और न्याय का भरोसा दिया है।
प्रदीप के परिवार ने उसकी पढ़ाई के लिए लाखों रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन पेपर लीक माफियाओं ने उसकी मेहनत और भविष्य दोनों छीन लिए।
परिवार की मांग है कि दोषियों को सख्त सजा मिले, ताकि किसी और छात्र का सपना इस तरह न टूटे।
बड़ी खबर
राजस्थान हाईकोर्ट फैसले से दस हजार सीनियर टीचरों के प्रमोशन का रास्ता साफ हुआ
शिक्षा विभाग संशोधन नियम 2024 को हाईकोर्ट ने पूरी तरह वैध माना, अलग विषय पीजी शिक्षकों की 28 याचिकाएं खारिज, राहत नहीं मिली, सीनियर टीचर जनरल वर्गीकरण को कोर्ट ने तार्किक और उचित ठहराया, प्रमोशन मौलिक अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट नजीरों का हवाला दिया गया, कटऑफ डेट 3 अगस्त 2021 को अदालत ने सही माना पूरी तरह, अतिरिक्त डिग्री हासिल करने से प्रमोशन का अधिकार नहीं बनता
नीट (NEET) परीक्षा की अनियमितताओं और पेपर लीक से आहत होकर अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल द्वारा आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाना बेहद हृदयविदारक व दुखद है। यह घटना देश के लाखों युवाओं की अंतहीन पीड़ा और हमारी शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को दर्शाती है।
@nsui राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN ने पीड़ित परिवार के निवास स्थान पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi से उनकी बात करवाई। श्री राहुल गांधी ने परिवार को ढांढस बंधाया।
देश के होनहार छात्रों के भविष्य और उनकी उम्मीदों को इस तरह प्रशासनिक नाकामियों की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता। हमारी मांग है कि परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। श्री राहुल गांधी लगातार छात्रहित में आवाज उठा रहे हैं।
दुःख की इस घड़ी में हम पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
कुछ इंसान ऐसे होते हैं जो अपने व्यवहार, सादगी और भाषा शैली से दिलों में हमेशा के लिए जगह बना लेते है❣️
श्री @withabhinsui एक नाम नहीं विचारधारा है जो अपने विरोधियों से भी हमेशा सम्मान के साथ जी लगाकर बात करते हैं, बोलने की उत्कृष्ट शैली इनके जैसी राजस्थान में नहीं है।
नीट परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर पहले दिन से ही युवाओं की आवाज मजबूती से उठाने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने सीकर के होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के दुखद निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष @VinodJakharIN जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, तब उन्होंने राहुल गांधी जी से परिवार की फोन पर बात कराई। इस दौरान राहुल गांधी जी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई में हम पूरी मजबूती से परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग करेंगे।
एक प्रतिभाशाली छात्र का इस तरह व्यवस्था की विफलता का शिकार होना बेहद दुखद और चिंताजनक है। देश के युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हम नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं वो नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ पहले दिन से छात्रो के साथ खड़े हैं !
नीट पेपर लीक के कारण जिन परिवारों ने अपने बच्चे खोए हैं वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ में हैं।
हम विश्वास दिलाते हैं @nsui पूरे देश में पेपर लीक के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।
#NEETPaperLeak #JusticeForNeetStudents #SackDharmendraPradhan
आज हुई बोर्ड मीटिंग में बोर्ड ने NHM की निम्नलिखित 6 भर्तियों के फाइनल result का अनुमोदन किया
1. सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर
2. सोशल वर्कर
3. ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर
4. हॉस्पिटल ऐडमिनिस्ट्रेटर
5. अकाउंट्स असिस्टेंट
6. डाटा एंट्री ऑपरेटर
सभी को हार्दिक बधाई!