ये खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूँ।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया। इसके पूर्व भारत के सभी प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया जाता था।
सिख समाज से आने वाले, पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त, 10 वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज़ जमीन भी न दे सकी?
https://t.co/DuRhvJZeRw
भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।
एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।
आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए।
डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था ।
शीतल देवी को पेरिस पैरालिंपिक्स में नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए बहुत-बहुत बधाई।
उन्होंने दुनिया को ये दिखा दिया कि हौसला और जज़्बा हो तो बाधाएं आपके हुनर की सीमा नहीं तय कर सकती।
मेरी शुभकामना है, आप इसी प्रकार सफलता और रिकॉर्ड्स की नई ऊंचाईयां छूती रहें।
मध्यप्रदेश के कटनी में दलित परिवार के 15 साल के एक नाबालिग युवक और उसकी मां के साथ थाना प्रभारी व पुलिस की ये क्रूरता मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। क्या ये एक लोकतांत्रिक देश का दृश्य है?
So happy that under the NYAY scheme, women will be the ones who receive the annual amount of Rs. 72,000 directly into their accounts. 👍 Empower a woman, empower a family.