कलेक्टर महोदय के निर्देशन में जिला चिकित्सालय में कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। स्वयंसेवी संस्थाओं व समाजसेवियों के सहयोग से स्वच्छता रैली, पर्यावरण जागरूकता, नुक्कड़ नाटक, पौधारोपण, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, पॉलीथिन उपयोग निषेध का संदेश दिया गया।
शासकीय नर्सिंग कॉलेज, दतिया की छात्राओं द्वारा जिला चिकित्सालय दतिया में पर्यावरण से होने वाले दुष्परिणामों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी गई, जिससे मरीजों के परिजन एवं चिकित्सालय स्टाफ जागरूक हुए।
जिला चिकित्सालय दतिया में उपचार उपरांत नवजात बालिका को नया जीवन मिला। SNCU के शिशु रोग विशेषज्ञों और चिकित्सा टीम के त्वरित उपचार व समर्पण से बच्ची को सफलतापूर्वक बचाया गया।
जिला चिकित्सालय दतिया में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनमानस को मधुमेह से बचाव, नियंत्रण एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
जिला चिकित्सालय दतिया में ऑक्सीजन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें नर्सिंग ऑफिसर को ऑक्सीजन के सुरक्षित, प्रभावी और न्यायसंगत उपयोग पर प्रशिक्षण दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. के. सी. राठौर ने कहा कि ऑक्सीजन का सही और समय पर उपयोग मरीजों के जीवन को बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय दतिया में स्थापित 5 अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों की निःशुल्क डायलिसिस की जा रही है। अब तक 11,500 से अधिक सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और जीवनरक्षक उपचार प्रदान किया गया है।
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती श्रुति अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय दतिया की IPHL लैब का औचक निरीक्षण किया। निःशुल्क जाँचों, उपकरण व सेवाओं की समीक्षा की और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिला चिकित्सालय में स्वच्छता उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर ने सफाई मित्रों को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है, सफाई मित्र हमारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं।
जिला चिकित्सालय दतिया में 01 अक्टूबर 2025 को वृद्धजन दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श व उपचार प्रदान किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया।
जिला चिकित्सालय दतिया परिसर के बाहर लगे अतिक्रमण को सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर के नेतृत्व में पुलिस और अस्पताल स्टाफ की मदद से हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय दतिया में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन एवं संक्रमण नियंत्रण पर प्रशिक्षण आयोजित।
सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर ने BMW प्रबंधन व हैंड हाइजीन को संक्रमण रोकथाम की कुंजी बताया।
माननीय सेवड़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने स्वच्छता उत्सव पखवाड़ा के तहत जिला चिकित्सालय दतिया में स्वच्छता रैली का नेतृत्व किया और सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई।
कलेक्टर महोदय श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सूरज कुमार वर्मा ने जिला चिकित्सालय दतिया परिसर में श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जिला चिकित्सालय दतिया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 122 मरीजों ने निःशुल्क परामर्श, दवा व फिजियोथेरेपी उपचार का लाभ लिया। वृद्धजन स्वास्थ्य पर व्याख्यान एवं पुस्तिका वितरण भी किया गया।
01 अगस्त 2025 को जिला चिकित्सालय दतिया स्थित SNCU प्रांगण में विश्व स्तनपान सप्ताह (01–07 अगस्त) का शुभारंभ एक सजीव व भावनात्मक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से हुआ। प्रस्तुति में “केवल माँ के दूध” के महत्व को सहज, संवेदनशील और प्रभावशाली ढंग से जनमानस के समक्ष रखा गया।
जिला चिकित्सालय दतिया ने NQAS व मुस्कान कार्यक्रम में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। 23 जून 2025 को स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम भोपाल में माननीय उप मुख्यमंत्री, माननीय राज्य मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, द्वारा टीम को सम्मानित किया गया।
🌿🧘 जिला चिकित्सालय दतिया के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के अवसर पर स्वस्थ शरीर और सकारात्मक मन के लिए एकजुट होकर सामूहिक योगाभ्यास किया गया।