यह दुखद और निंदनीय है कि गोरखपुर एक्सीडेंट मामले में पीडीए समाज के शिवांग निषाद, नरसिंह यादव, राहुल यादव, वीरेंद्र यादव को झूठे आरोपों में निरुद्ध व गिरफ़्तार किये जाने का समाचार मिला है।
इस मामले में वीडियो साक्ष्य उपलब्ध हैं फिर भी ये अन्याय-अत्याचार किया जा रहा है, ये घोर निंदनीय है।
हम माननीय न्यायालय से माँग करते है कि स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले में तत्काल जाँच करे।
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।"
मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है।
आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है।
एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं?
नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया।
Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है।
"आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है।
तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं।
तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
40 करोड़ का सोना लूट लिया दिनदहाड़े, वो भी बिहार के बेतिया में बीजेपी की पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के घर के सामने से लेकिन अब जो भी इसे जंगलराज बोलेगा उसे भाजपाई सरकार द्वारा फाँसी दे दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री 40 करोड़ के सोना लुटेरों की जाति खोजने में लगे है। ये ज्वेलरी शोरूम भी एनडीए नेता का ही निकला।
अगर इतनी बड़ी लूट ग़ैर बीजेपी सरकार में होती तो स्टूडियो में जंगलराज वाले बंदर-बंदरिया, कुत्ते-भालू नाच रहे होते।
इतनी बड़ी लूट का सामान्यीकरण करना भी कितना महीन जातिवाद है ना?
ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है और एक बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी।
इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहाँ न कोई रोड शो है न रैली जिस पर उप्र के मुख्यमंत्री जी दोष मढ़ रहे हैं। इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय हो रहा है।
इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जाँच हो और सच को उजागर किया जाए।
हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ़ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं।
इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करनेवाले लोग याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी माँ के साथ कैसा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी थी। शोक का नाटक करनेवालों का स्वांग जनता समझ चुकी है।
भारत एक आर्थिक आपदा के दरवाज़े पर खड़ा है - ये एक कड़वी सच्चाई है।
आज एक युवा को भरोसा नहीं कि उसकी डिग्री उसे नौकरी दिला पाएगी।
एक छात्र को डर है कि कहीं पेपर लीक से उसका भविष्य बर्बाद न हो जाए।
छोटे कारोबारी सरकारी प्रताड़ना और कुछ अरबपतियों के मोनोपॉली के डर के साए में जी रहे हैं।
रोज़गार के अवसर घट रहे हैं और आर्थिक असमानता बढ़ रही है। आज का भारत, वो भारत नहीं है जिसकी मज़बूत आर्थिक बुनियाद कांग्रेस ने दशकों की मेहनत से खड़ी की थी।
मीडिया इस सच्चाई को दबा सकता है, प्रधानमंत्री इससे मुँह मोड़ सकते हैं, लेकिन हकीकत नहीं बदल सकती।
और ये आर्थिक आपदा खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथों से बनाई है - ये एक और कड़वी सच्चाई है।
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के एक होटल में लड़का लड़की पकड़े गए वो दोनों बालिग थे दोनों शादी करना चाहते थे,
लेकिन एसपी साहब का मन नहीं है तो कैसे कर लेंगे
इसलिए एसपी साब ने तुरंत अपने सहकर्मियों को गांजा रखने का आदेश दिया।
जिले का कप्तान चाह ले तो किसको जेल में नहीं सड़ा सकता!!
आदरणीय आज़म ख़ान जी के साथ जो मुसलसल नाइंसाफ़ी हो रही है, उसका जवाब उप्र ही नहीं पूरे देश की जनता समय आने पर देगी।
जुल्म करनेवाली भाजपा सरकार को ये याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नही रहती है और सत्ता सदुपयोग के लिए होती है, दुरुपयोग के लिए नहीं।
सब, सब समझ रहे हैं।
When a few businessmen own the government, the people lose their voice.
India's democracy is a global public good, and the world needs it to survive.
We will save it the only way we know - no hatred, no fear, no anger. Only truth, non-violence and love.
तेलंगाना के गिग वर्कर्स से 2023 में लंबी मुलाकात हुई थी, विस्तार से बात हुई थी।
उन्होंने अपना दुख-दर्द, अपनी ज़रूरतें और मांगें बताई थीं। वादा था - आपकी मांगें पूरी होंगी, आपको सुरक्षा ज़रूर मिलेगी।
आज हमने वो वादा पूरा किया।
✅ ₹5 लाख दुर्घटना बीमा
✅ ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा
✅ कमाई का 1% पेंशन के लिए
✅ अपने डेटा और कमाई पर अधिकार
✅ जगह-जगह WiFi वाले विश्राम केंद्र
ये सब अब तेलंगाना के गिग वर्कर्स के कानूनी अधिकार हैं।
ये सिर्फ़ योजना नहीं, एक सोच है - हर मेहनतकश को उसका अधिकार, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।
और यही फ़र्क है - कांग्रेस की प्रजालु सरकार और BJP-RSS के दोरालू विचार में।
उनकी विचारधारा श्रमिक को बंधुआ बनाना चाहती है। कांग्रेस की सोच मेहनत करने वालों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य दिलाती है।
हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।
आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी।
भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था - विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो।
एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है। और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
आज भी भगवान कृष्ण की ‘नाग नथैया लीला’ का ये संदेश बरक़रार है कि जब-जब अहंकार के नाग सर उठाएंगे, वो हराए जाएंगे।
वाराणसी के तुलसी घाट पर 500 वर्ष पुरानी विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक ‘नाग नथैया लीला’ हुई, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपनी गेंद लेने के लिए गंगा में कूदे और कालिया नाग के फन पर नृत्य करते हुए बाहर आए, संकट मोचन मंदिर के महंत जी बताते हैं कि इस परंपरा की शुरुआत गोस्वामी तुलसीदास जी ने स्वयं की थी।
इन आयोजनों से सांस्कृतिक परंपराओं का जो सार्वजनिक संदेश होता है वो व्यक्ति और समाज को सुधारने-संवारने का काम करता है, इसीलिए हम सबको इनकी निरंतरता सुनिश्चित करनी चाहिए।