अश���क गहलोत — 75 वर्ष
सुखजिंदर सिंह रंधावा — 67 वर्ष
लेकिन राजस्थान पुलिस की पानी की बौछारों के बावजूद दोनों एक इंच भी पीछे नहीं हटे।
यही है कांग्रेस का DNA
बब्बर शेर! 🗿🔥
आज दिल्ली में वीर भूमि पर श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री राजीव गांधी ने युवा पीढ़ी यानी जेन जी को दो सबसे बड़ी ताकतें दीं, टेक्नोलॉजी और 21 साल की बजाय 18 साल की आयु पर वोट का अधिकार।
उन्होंने भारत में कंप्यूटर, टेलिकॉम और आधुनिक तकनीक की नींव रखी, जिसने आज इंटरनेट और सोशल मीडिया के रूप में जेन जी के हाथों में सबसे बड़ा हथियार बन दिया।
साथ ही उन्होंने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की, जिससे करोड़ों युवाओं की आवाज लोकतंत्र में सीधे दर्ज होने लगी। यही वह ताकत है जिससे बड़ी से बड़ी और ताकतवर से ताकतवर सरकारें भी डरती हैं, क्योंकि आज की जेन जी तकनीक के जरिए जागरूक है और वोट के जरिए जवाबदेह बनाना जान��ी है।
श्री राजीव गांधी 40 साल की आयु में देश के प्रधानमंत्री बन गए 47 साल की आयु में देश के लिए शहीद हो गए। उन्हें काम करने का बहुत कम वक्त मिला। इतने अल्प समय में भी उन्होंने शिक्षा, तकनीक, पर्यावरण, पंचायतीराज सहित हर क्षेत्र में सुशासन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।
जेन जी अपनी ताकत पहचानती है और यही श्री राजीव गांधी की सबसे बड़ी दूरदर्शी विरासत है।
वित्त मंत्री निर्मला जी पेपर लीक के फायदे गिना रही हैं
“पेपर लीक होने से बच्चों को पढ़ने का और ज़्यादा वक़्त मिल गया जिससे वह बेहतर कर सके”
चलिए मैडम, अब लगे ��ाथ जिन 22 बच्चों ने अपनी जान दे दी उसके फ़ायदे भी गिना दीजिए
हद होती है - How brazenly insensitive are you?
जवाबदेही से भागने वाली मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग के साथ पेपर लीक के खिलाफ श्री @RahulGandhi एवं लाखों छात्रों के संघर्ष की आज जीत हुई है। भारी दबाव के आगे पीएम मोदी को झुकना पड़ा है और अंततः शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा है। पीएम मोदी ने उनका काफी समय तक बचाव किया लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए।
आज ही मीडिया से बातचीत में श्री राहुल गांधी ने फिर दोहराया था कि प्रधान को बर्खास्त किया जाना चाहिए। यह इस लोकतंत्र की ताकत है कि तानाशाही करने वाली सरकार को देश की मांग के आगे झुकना पड़ा। यह इतिहास में दर्ज हो गया कि कैसे छात्रों पर पैलेट गन चलाने जैसी बर्बरता हुई और छात्रों की आवाज बुलंद करने वाले नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी को कैसे घसीटा गया।
आज लोकतंत्र की जीत हुई और तानाशाही की हार हुई है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली इस अंधी-बहरी सरकार को जनता माफ नहीं करेगी और हमारा यह संघर्ष छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा।
अशोक गहलोत ने क्या कमाया है यह आप इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगा सकते हो
जब गहलोत साहब को बस से थाने ले जाया जा रहा था तब पुलिस ड्राइवर ने गहलोत से कहा सर आप इधर बैठ जाओ पंखा चला देता हूं
गहलोत साहब के प्रति ये सम्मान पूरे भारत में देखने को मिलता है
@ashokgehlot51 ❤️🫡✌️
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी ने भारत के भविष्य युवाशक्ति को 'भाड़े का टट्टू' बताया है।
संभवत: मदन जी का ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने के बाद या दि��्ली से पर्ची मिलने के बाद पढ़ा गया हो।
मोदी जी... ये भाड़े के टट्टू नहीं, भारत का भविष्य हैं!
आज अहमदाबाद में जैन मुनि श्री पदम सागर सूरीश्वरजी महाराज से मुलाकात की तथा अध्यात्म एवं समसामयिक व���षयों पर उनसे चर्चा की। आत्मचिंतन, अपरिग्रह एवं आत्मिक शांति का उनका संदेश मानवता को उचित दिशा प्रदान करता है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर AICC में प्रेस वार्ता :
*कांग्रेस सरकार द्वारा बंसी पहाड़पुर से लीगल तरीके से मंदिर निर्माण के लिए पत्थर उपलब्ध करवाया गया था*
राजस्थान के लोगों का एक अलग लगाव है क्योंकि जब मंदिर बन रहा था तब वहाँ इल्लीगल माइनिंग हो रही थी। बंसी पहाड़पुर करके जगह है एक भरतपुर के अंदर, पत्थर वहीं से मंदिर बनने के लिए जा रहा था।
मिस्टर चंपत राय जी मेरे से मिले थे और एक और कोई दिनेश जी या कोई नाम थे वो भी आए थे। मैंने उनको कहा, "आप पवित्र काम करने की बात करते हो राम मंदिर की, तो अवैध पत्थर मत ले जाओ। इसको आप लीगल माइनिंग का पत्थर ले जाओ।" वो जो एरिया था बंसी पहाड़पुर का, वहाँ पर इल्लीगल माइनिंग हो रही थी, तो बात फिर पीएमओ तक गई, फिर मिस्टर नृपेंद्र मिश्रा मेरे संपर्क में आए और उनको पूरी बात समझाई गई। फिर हमने रिकमेंड किया वहाँ उस एरिया को फारेस्ट से निकालने का। फिर फारेस्ट एरिया से निकाला गया। राम मंदिर का मामला था, तो स्मूथली वो काम भी हो गया वरना तो वो बरसों लग जाते हैं, निकलता नहीं है। हमें धन्यवाद भी दिया गया, वो अलग बात है।
इस पवित्र काम में भी चोरी हो जाए या इतने बड़े रूप में जो आरोप लग रहे हैं और ऐसा माहौल बन जाए कि पूरे देश के अंदर हर गाँव में, हर घर में चर्चा होने लग जाए तो एक विश्वासघात वाली बात हो गई।
सेवादल, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श��री हेम सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं। @HemShekhawatINC
(File Pic)
यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकारी कार्यक्रमों में भी भाजपा नेता बनकर ही व्यवहार करते हैं। आज प्रधानमंत्री जी ने रिफाइनरी के उद्घाटन पर कहा कि 2018 से 2023 तक कांग्रेस सरकार के दौरान रिफाइनरी का काम ठप रहा और भाजपा के ढाई साल में पूरा काम हुआ। ऐसी बातें सुनने में हास्यास्पद लगती हैं।
प्रधानमंत्री जी, आपको रिफाइनरी के काम से जुड़े लोगों से पूछना चाहिए था। वे आपको बताते कि कांग्रेस सरकार में कोविड जैसी मुश्किल परिस्थिति में भी यहां काम नहीं रुका और रिफाइनरी का 85% काम 2018 से 2023 के बीच पूरा हुआ। भाजपा सरकार ने तो बजट में अगस्त 2025 तक काम पूरा करन�� की घोषणा की थी जो करीब एक साल देरी से हुआ है।
@narendramodi @PMOIndia
युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सपनों, संघर्षों व अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए आज कोटा की धरती पर ऐतिहासिक माहौल देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के युवा संवाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot भी शामिल हुए। कोटा से उठी यह जनआवाज़ सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं की उम्मीदों, अवसरों और बेहतर भविष्य की मांग का प्रतीक है।
@rahulgandhi@ashokgehlot51
#RahulGandhi #AshokGehlot #rajsthan