दिल्ली की बहनें खुश हैं। उनकी सरकार ने उनसे किया वादा निभाया है।
आज विधानसभा परिसर में पहुंची सभी बहनों और दिल्ली की हर बहन को विश्वास दिलाती हूं कि दिल्ली लक्ष्मी योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व वाली यह सरकार सदैव उनके सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
#ViksitDelhi
#SashaktNaariSamriddhDelhi
पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नई दिल्ली जिले के जिलाध्यक्ष श्री रवींद्र चौधरी जी, आर.के. पुरम के विधायक श्री अनिल शर्मा जी एवं नई दिल्ली जिले के कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर #एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया। #Plant4Mother
#SushmaSwaraj
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
रविदास मार्ग स्थित पिकनिक हट (मंकी पार्क), संगम विहार में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले 18वें भव्य कांवड़ सेवा शिविर का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से हवन-पूजन कर शुभारंभ किया। देवाधिदेव महादेव के अनन्य भक्त कांवड़ियों की सेवा एवं स्वागत के लिए समर्पित यह शिविर सनातन संस्कृति, सेवा, समर्पण और राष्ट्रभावना का अद्भुत संगम है।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट श्री प्रदीप जी गुप्ता, समस्त समिति सदस्य, पूर्व निगम पार्षद श्रीमती पूनम जी भाटी एवं श्री नीरज जी गुप्ता सहित श्रद्धालु उपस्थित रहें।
श्रावण मास में कांवड़ियों की सेवा केवल परंपरा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रति हमारी आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह सेवा शिविर समाज में धर्म, संस्कार और जनकल्याण की भावना को निरंतर सशक्त करता रहें। यही मेरी बाबा भोलेनाथ जी से कामना है।
#हर_हर_महादेव
#श्रावण_माह #ॐ_नमः_शिवाय
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
बी-ब्लॉक RWA के अध्यक्ष एवं मेरे मित्र श्री Vikram Chauhan जी के सौजन्य से बी-ब्लॉक स्थित शिव साईं मंदिर में पवनपुत्र श्री हनुमान जी की पावन मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस पुण्य एवं आध्यात्मिक कार्य का सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
#JaiShriRam#JaiHanuman
यूँ ही थोड़ा बना है ये भाई बौना दुर्योधन उससे भी चार कदम आगे है।जो यमुना के पानी में ज़हर मिलाने का आरोप लगा सकता है दो कमरे के मकान में रहने को कहता था।रहा शीशमहल मे सुरक्षा ना लेने की बात करता था।इससे और उम्मीद क्या की जा सकती है।
जंतर-मंतर पर पर कुछ Gen-Z बच्चों को बहलाकर-फुसलाकर वहाँ लाया गया था।
नीट के बारे में क्या किया जाए इसके
लिए आयोजकों की कोई माँग नहीं थी।
परंतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उनकी मांगें स्वीकार किया कि देश भटकाव की तरफ़ न चला जाये।
#BJP4IND#RameshBidhuri
#JantarMantar @blsanthosh
तुगलकाबाद, दक्षिणी दिल्ली में @BJP4Delhi युवा मोर्चा द्वारा दक्षिणी दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व सांसद आदरणीय श्री @rameshbidhuri जी के नेतृत्व में आयोजित “Gen-Z सम्मेलन” में अंबेडकर नगर विधानसभा के ऊर्जावान युवा साथियों के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
तुगलकाबाद, दक्षिणी दिल्ली में आयोजित "Gen-Z सम्मेलन" में युवाओं का जोश, उत्साह और नए भारत के निर्माण का संकल्प साफ़ दिखाई दिया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज का युवा केवल सपने नहीं देखता, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाकर इतिहास रच रहा है।
राष्ट्रहित, नवाचार और जनसेवा की भावना से प्रेरित हमारा "Gen-z" ही नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
#narendramodi
#rameshbidhuri #delhi #bjp
#BJP4Delhi #genz
#jantarmantar
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
श्रद्धा, साधना और शिवत्व की अनंत चेतना से आलोकित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त शिवभक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देवों के देव महादेव की कृपा से दिल्ली प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का आशीर्वाद बना रहें, तथा हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति, लोककल्याण और जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहे। यही भगवान शिव के श्रीचरणों में प्रार्थना है।
#हर_हर_महादेव #bjp #BJP4Delhi
#rameshbidhuri
Gen-Z सम्मेलन को सफल बनाने के लिये समीक्षा बैठक में सभी वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कर कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए सुझाव व कुछ कमियों को इंगित कर भविष्य में दूर किया जा सके, आप सभी के अथक प्रयास, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के कारण यह कार्यक्रम सफल बना।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और हम सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को युवाओं के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
#narendramodi
#rameshbidhuri #delhi #bjp
#BJP4Delhi #genz
#jantarmantar
तुगलकाबाद, दक्षिणी दिल्ली में भारतीय जनता युवा मोर्चा, दक्षिण दिल्ली के नेतृत्व में “Gen-Z सम्मेलन” का आयोजन कर युवाओं को राष्ट्र निर्माण,विकसित भारत, डिजिटल युग में उनकी भूमिका एवं सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फेक नैरेटिव के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर दिल्ली सरकार के माननीय शिक्षा,गृह,स्पोर्ट्स बिजली,मंत्री श्री आशिष सूद जी का सम्बोधन रहा।
यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु राष्ट्रहित, सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ प्रत्येक युवा नए भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए, यही हमारा लक्ष्य है।
@RSSorg@narendramodi@AmitShah@blsanthosh@NitinNabin
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
दुर्गा विहार, खानपुर स्थित A to Z Health Plus Diagnostic Centre के शुभ उद्घाटन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वस्थ भारत, विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
कालकाजी के M ब्लॉक में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासियों को अब राहत मिली है, दूषित पानी पीने को मजबूर क्षेत्रवासियों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने वर्षों तक इस गंभीर समस्या की अनदेखी की, लेकिन दिल्ली में श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद RWA और क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया गया।
इस अवसर पर RWA लोगों ने मुझे चाय पर आमंत्रित किया।
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आस्था, सेवा और सनातन संस्कृति के सम्मान का संकल्प निरंतर मजबूत हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
साथ ही, पूर्व की भांति कांवड़ शिविरों को 1,200 यूनिट तक निःशुल्क बिजली की सुविधा भी जारी रहेगी, जिससे शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
श्री गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दक्षिण दिल्ली के संतनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में इस्कॉन के वाइस प्रेसिडेंट पूज्य श्री ब्रिजनंदन दास जी का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया।
इस पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण भगवान के दिव्य दर्शन एवं पूजन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। साथ ही भाजपा श्री निवासपुरी मंडल के सम्मानित पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता का अवसर मिला।
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदावसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि॥
भगवान भोलेनाथ की आराधना, तप, और भक्ति को समर्पित पावन श्रावण मास के शुभारंभ पर समस्त प्रदेशवासियों एवं शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं।
श्रद्धा और सेवा के साथ पावन कांवड़ यात्रा में सम्मिलित सभी शिवभक्तों का हृदय से अभिनंदन।
देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करें तथा राष्ट्र को निरंतर उन्नति और वैभव के पथ पर अग्रसर रखें।
हर हर महादेव!
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
AAA ऑटोमोबाइल साधना एनक्लेव, पंचशील पार्क, मालवीय नगर में मारुति सुज़ुकी की ब्रेज़ा के नए मॉडल ऑल-न्यू ब्रेज़ा के उद्घाटन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों से भी बातचीत हुई, जिसमें हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर इथेनॉल को लेकर कई तरह की चर्चाएँ और आशंकाएँ देखने को मिलीं।
इसी विषय पर मैंने कंपनी के प्रतिनिधियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अब तक इथेनॉल से संबंधित किसी प्रकार की तकनीकी समस्या की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
#BJP4Delhi #RameshBidhuri