DM/DEO Etawah maintains law and order, oversees development and revenue work, and ensures free, fair elections with accurate information dissemination.
जनपद इटावा में जनगणना 2027 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की कूड़ा गाड़ियों में आमजनमानस को स्व-गणना किए जाने हेतु ऑडियो से प्रचार-प्रसार
@CensusIndia2027@DCO_UP
जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागाध्यक्ष को अपने विभाग से सम्बंधित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को जागरूक कर अधिक से अधिक स्व गणना के लिए निर्देशित किया गया।।
@CensusIndia2027
अब घर बैठे स्वयं करें अपनी जनगणना! जनगणना 2027 के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल https://t.co/bPoh4g671p पर जाकर स्वगणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी करें।
आइए, सही जानकारी देकर जनगणना को सफल बनाएं और इटावा के विकास में सहभागी बनें।
#जनगणना2027
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में ट्रॉमा एवं इमरजेंसी सेवाओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। मरीज एवं तीमारदार आपात स्थिति में निम्न नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
@CMOfficeUP
दीपावली के पावन पर्व पर शिक्षकों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय, इटावा के बाहर आकर्षक रंगोली बनाकर जनगणना-2027 की स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति आमजन को जागरूक किया गया तथा इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता कर सफल बनाने की अपील की गई।
@CensusIndia2027@DCO_UP
नागरिक सेवा पोर्टल https://t.co/CcvJiIz3H0 पर जाकर online फॉर्म-8 ( संशोधन ) का स्वयं आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि उस नंबर पर ही ओटीपी आएगा । ऑनलाइन फ़ार्म-8 भरते ही आपका मोबाइल नंबर आपके वोटर कार्ड के डेटा से जुड़ जाएगा।
दिनांक 06 नवंबर 2026 को जनपद इटावा में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स व चार्ज अधिकारियों के साथ बैठक कर जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
@CensusIndia2027
जनगणनाके द्वितीय चरण एवं 16 नवंबर से प्रारंभ होने वाली स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जनजागरूकता हेतु तहसील इटावा-सैफई में उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी, तहसीलदार अंकिता पाठक एवं खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार के नेतृत्व में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद इटावा में राजस्व एवं कृषि अधिकारियों द्वारा 21 उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया गया। केंद्र संचालकों को निर्धारित दरों पर पारदर्शी वितरण एवं समय से केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए। जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है ।
@CMOfficeUP
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु तहसील ताखा, जनपद इटावा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर प्रगणकों एवं सुपरवाइज़रों ने भूमिका-अभिनय (Role Play) के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया, प्रश्नावली भरने एवं सूचनाओं के संकलन का व्यावहारिक अभ्यास किया।
@CensusIndia2027
पुलिस लाइन, इटावा में वामा सारथी द्वारा आयोजित दीपावली समारोह में जिलाधिकारी महोदय ने जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना हेतु जागरूकता संदेश दिया तथा सभी से 16 से 30 नवम्बर 2026 तक स्व-गणना कर राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता की अपील की |
@CensusIndia2027@DCO_UP@HMOIndia@PIB_India
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जन जागरूकता हेतु आज प्रगणकों द्वारा अपने अनुभव /विचार साझा किए गए। @CensusIndia2027@DCO_UP@HMOIndia@PIB_India
विधिक साक्षरता शिविर के अवसर पर जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार हेतु जिला जनगणना कार्यालय, इटावा द्वारा विशेष स्टॉल स्थापित किया गया। माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी महोदय ने स्टॉल का अवलोकन कर गणना की प्रक्रिया एवं महत्व की जानकारी देते हुए सहभागिता हेतु प्रेरित किया।
➡️#इटावा में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं।
➡️जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि जनगणना से पहले 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
(SD) इटावाः जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) की प्रक्रिया शुरू; मकानों की सूचीकरण के बाद अब 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा सेल्फ इन्यूमरेशन (स्व-गणना) का कार्य, जिलाधिकारी, शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनता से की सहयोग की अपील......!!
@CensusIndia2027@CMOfficeUP
दिनांक 03-10-2026 को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस/ तहसील दिवस में प्रतिभाग किया गया। तत्समय अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। आमजन द्वारा प्राप्त करायीं गई शिकायतों का समस्त संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
दिनांक 05-09-2026 को तहसील सैफ़ई में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस/ तहसील दिवस में प्रतिभाग किया गया। तत्समय एसएसपी इटावा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। आमजन द्वारा प्राप्त करायीं गई शिकायतों का समस्त संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।