Missed to Thanks @Breakout_trades For Teaching Me About #AVWAP That Many Times You Will See in My Charts.
If I Have A Query in Chart, I Just Asked to @Sahilpahwa09 and He Always Replied Without Any Ego.
That Was My Total Trading Journey Till Date.
हैलो
माननीय मुख्यमंत्री @vishnudsai जी
ऐसे रोड पर खड़े होकर आम नागरिकों से धन उगाही करने वाले पुलिसकर्मी सिर्फ पुलिस ही नहीं, सरकार की छवि भी खराब करते हैं।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस का एक अधिकारी रात में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मूवी देखकर लौट रहे युवक को अंधेरे में रोककर परेशान कर रहा है। युवक का आरोप है कि उसे मारा-पीटा गया और दबाव बनाया गया।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की जगह पुलिस उसके बचाव में उतरती दिख रही है। आरोप है कि युवक जिस मकान में किराये पर रहता है, उसके मकान मालिक तक पर दबाव बनाया जा रहा है ताकि उसे घर से निकाल दिया जाए।
वीडियो में युवक पुलिस के सामने कहता है कि उसे मुक्के मारे गए। इसके बावजूद कैमरे के सामने ही उसके साथ आक्रामक व्यवहार किया जाता है।
अगर वाकई पुलिस का पक्ष सही है तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लेकिन अगर कोई नागरिक सिर्फ इसलिए संदिग्ध मान लिया जाए कि वह "लोकल नहीं लग रहा था", तो यह बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है। कानून का काम नागरिकों की सुरक्षा करना है, उन्हें डराना नहीं।
@ChhattisgarhCMO@vishnudsai@CGPoliceDept