अटल आवासीय विद्यालय की मण्डलीय अनुश्रवण समिति की बैठक में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं गुणवत्तायुक्त सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया।
◘विद्यालय का भौतिक निरीक्षण करके विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण व सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिये गए और बच्चों के साथ भोजन करके गुणवत्ता की जांच की गई और बच्चों से संवाद करके व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया।
◘बच्चों को आश्वस्त किया गया कि वे पूरी लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करें, जिला प्रशासन उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखेगा।
साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे बच्चों की सुरक्षा के दृष्ट���गत विद्यालय में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर सतत निगरानी करें और समय-समय पर उनकी काउंसलिंग करें तथा उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल व अन्य गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करायें।
◘बैठक में @CommissionerJha श्री बिमल कुमार दुबे वर्चुअल माध्यम से जु��़ें और जिला स्तरीय व मण्डल स्तरीय अधिकारी भौतिक रूप में उपस्थित रहे।
@UPGovt
@CMOfficeUP
@InfoDeptUP
@PIB_India
@MIB_India
@deo_lalitpur
प्रदेश के समस्त अटल आवासीय विद्यालयों की शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-06 एवं कक्षा-09 की प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन प्रक्रिया दिनांक 01.01.2026 से प्रारम्भ हो चुकी है, आवेदन की अन्तिम तिथि दिनांक 31.01.2026 है.......
@AtalAwasiya@UPGovt
अटल आवासीय विद्यालय ललितपुर, झांसी में आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त महोदय वर्चुअल रूप से तथा समिति के अन्य सदस्य – जिल��धिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपश्रमायुक्त, मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
अटल आवासीय विद्यालय की मण्डलीय अनुश्रवण समिति की बैठक में @CommissionerJha श्री बिमल कुमार दुबे ने वर्चुअल जुड़कर ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और @DMLalitpur श्री सत्य प्रकाश ने विद्यालय का निरीक्षण कर पठन-पाठन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया
अटल आवासीय विद्यालय ललितपुर, झांसी में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ललितपुर द्वारा छात्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी, सचिव रेड क्रॉस, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, महिला रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।
अटल आवासीय विद्यालय, ललितपुर (झांसी मंडल) में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
#BirsaMundaJayanti#AtalAwasiyVidyalaya#Lalitpur#Jhansi
@DMLalitpur @DLCJHANSI
अटल आवासीय विद्यालय ललितपुर (झांसी मण्डल) में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
#atalawasiyavidyalays#BirsaMunda@DLCJHANSI @DMLalitpur @upbocwboard
अटल आवासीय विद्यालय, ललितपुर(झाँसी मंडल) में हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने नारा लेखन एवं स्वरचित कविताओं का सस्वर वाचन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया
अटल आवासीय विद्यालय ललितपुर में प्रधानाचार्य, शिक्षकगण व अभिभावकों की बैठक हुई। इसमें विद्यार्थियों की प्रगति, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई। अभिभावकों ने सुझाव दिए और अंत में प्रधानाचार्य जी ने मिलकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने पर बल दिया।
अटल आवासीय विद्यालय, ललितपुर में 14 सितम्बर को हिंदी दिवस बड़े उत्साह के स��थ मनाया गया। इसी अवसर पर विद्यालय में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया, जो 28 सितम्बर तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लेते हुए हिंदी भाषा पर अपने विचार अभिव्यक्त किए।
@DLCJHANSI
अटल आवासीय विद्यालय, ललितपुर का निरीक्षण श्रम कार्यालय कानपुर द्वारा गठित टीम ने किया। टीम में उप श्रमायुक्त कानपुर, उप श्रमायुक्त झांसी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी ललितपुर एवं अन्य अधिकारी सम्मिलित रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर समस्याओं से अवगत कराया गया।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर अटल आवासीय विद्यालय ललितपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही छात्र-छात्राओं के बी�� खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
अटल आवासीय विद्यालय ललितपुर (झांसी मंडल) में 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र��्तुत किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित समस्त शैक्षिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
#atalawasiyavidyalayas
अटल आवासीय विद्यालय, ललितपुर (झांसी मंडल) में अंतरिक्ष सप्ताह क�� अंतर्गत ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया।
#AtalAwasiyavidyalayas
अटल आवासीय विद्यालय ललितपुर, झ���ंसी मंडल में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
#IndependenceDay2025
#AtalAwasiyaVidyalayas
अटल आवासीय विद्यालय ललितपुर(झांसी मंडल) में रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय में ��ाखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कला और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करना है।
#atalawasiyavidyalayas #upbocwboard #lalitpur
��ाननीय कल्याण सिंह सभागार (ऑडिटोरियम), जनपद ललितपुर में आयोजित जिला स्तरीय तिरंगा महोत्सव एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में अटल आवासीय विद्यालय, ललितपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
#HarGharTiranga #AtalAwasiyaVidyalaya #UPBOCWBoard