कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने अन्य अधिकारियों के साथ गांधी जी व शास्त्री केे चित्र पर किया माल्यार्पण। कवियों ने प्रस्तुत किया काव्यपाठ, बांसुरी से हुआ रामधुन का गायन, सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिजन व छात्राएं। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt
महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वाजारोहण। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया राष्ट्रगान। ध्वजारोहण के पश्चात डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिसर स्थित त्रिमूर्ति पर माल्यार्पण कर अर्पित किये श्रद्धासुमन। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt
फैजाबाद गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन 2026 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ की बैठक। निर्वाचन सम्बन्धित कार्यों को समयबद्धता के साथ सम्पन्न कराये जाने के दिये निर्देश। @ChiefSecyUP@ceoup@UPGovt
डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेगमपुर का किया औचक निरीक्षण। छात्राओं की कम उपस्थिति पर जतायी नाराज़गी। बीएसए को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाये जाने के दिये निर्देश। अध्ययनरत छात्राओं को भेंट किया स्टडी टेबल, डस्टर व मार्कर। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt
डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ श्री मरीमाता मंदिर परिसर का किया निरीक्षण। श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत जलभराव की समस्या का समाधान कर सम्पूर्ण परिसर की साफ-सफाई तथा मन्दिर जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराये जाने के दिये गये निर्देश। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt
डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण। अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का 01 दिन का वेतन बाधित करने एवं 03 दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा विभागीय कार्यों में तेज़ी लाये जाने के दिए गये निर्देश। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
लखनऊः 01 अक्टूबर, 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश में ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो में बढ़ोत्तरी के लिए निरन्तर पुनरीक्षण अवधि में विभिन्न विभागों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जाएगा। ‘‘कोई मतदाता न छूटे (NO Voter to be left behind) के उद्देश्य को साकार करने के लिए पात्र नागरिकों को शतप्रतिशत मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने के संदर्भ में समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के पश्चात् सम्प्रति चल रहे निरन्तर पुनरीक्षण के अन्तर्गत अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओें के नाम मतदाता सूची में विशेष रूप से सम्मिलित किए जाने के निर्देश समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए हैं। विशेष अभियान में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी सहायता समूहों, स्वास्थ्य कर्मियों आदि का सहयोग लेते हुए अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराया जाएगा। अभियान के दौरान पर्याप्त संख्या में फार्म-6 की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कोई भी पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के Citizen Service Portal (https://t.co/CcvJiIz3H0) अथवा ECINET Mobile App के माध्यम से ऑनलाइन फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते है। ऑफलाइन भी फार्म-6 भरकर आवश्यक अभिलेखों के साथ अपने बी0एल0ओ0/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्राप्त करा सकते हैं। पात्र नागरिकों को अपनी सभी प्रविष्टियां शुद्ध एवं त्रुटिरहित भरना आवश्यक है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को छोड़कर अन्य पुनरीक्षणों में भरे जाने वाले फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी है।
प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस संबंध में जनपद स्तर पर भी जन सामान्य हेतु विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को जानकारी प्राप्त हो सके। इस कार्य में विभिन्न विभागों यथा-महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण आदि का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहें। @ECISVEEP@SpokespersonECI
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय द्वारा जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को वर्चुअल संवाद कर गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिये।
संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न। हाई-रिस्क क्षेत्रों में एंटी-लार्वा छिड़काव व साफ-सफाई के माकूल बन्दोबस्त करने के दिये गये निर्देश। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित ईवीएम नोडल अधिकारी सुश्री एथेल रोथांगपुई ने डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के प्रयोगार्थ ईवीएम एवं वीवीपैट के एफएलसी कार्य तथा ईवीएम व वी.वी. पैट की सुरक्षा का लिया जायजा। @ceoup@ChiefSecyUP@UPGovt
जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट एफएलसी हॉल में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 में उपयोग की जाने वाली इलेक्ट्रानिंक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच (एफ.एल.सी.) कार्यवाही का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय। @ChiefSecyUP@UPGovt@ceoup
डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक। निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके भवनों का मा0 जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोकार्पण कराये जाने तथा अपूर्ण भवनों का निर्माण कार्य मासान्त नवम्बर तक पूर्ण कराये जाने के दिये गये निर्देश। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt
गांधी जयन्ती के अवसर पर 02 अक्टूबर को जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण हेतु डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक। गॉधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को पूरी गरिमा एवं सम्मान के साथ मनाये जाने के दिये गये निर्देश। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt
डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने एसपी विश्वजीत श्रीवास्वत व सीडीओ सुनील कुमार धनवंता के साथ ग्राम रिसिया जमाल में पुलिस यार्ड के लिए चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण। बनवारी गोपालपुर में वीबी जी राम जी योजना से तालाब का सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्याकरण कराये जाने के दिये निर्देश। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@rahat_up
लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत फसलों को हुई क्षति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने एसपी विश्वजीत श्रीवास्वत व सीडीओ सुनील कुमार धनवंता के साथ किया विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण। कृषि व राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से सर्वे करने के दिये निर्देश। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@rahat_up
जनपदवासियों से अपील-
जैसा कि आप सभी अवगत है कि विगत दो दिनों से अतिवृष्टि एवं तेज आंधी के कारण जनपद की विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था विशेष रूप से प्रभावित हुई है।
प्रारंभिक अनुमान से जनपद में विभिन्न स्थानों विभिन्न मार्गों पर सैकड़ों पेड़ों के धराशायी होने एवं तेज आंधी से 900 से अधिक विद्युत पोल गिर गए हैं अथवा क्षतिग्रस्त हो गए हैं ।
भयंकर आंधी तूफान से शहर एवं ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर चुके हैं तथा 33/11 केवी की विद्युत लाइनें भी जमीन पर आ गई हैं। जिनकी मरम्मत का कार्य तेजी से अनवरत चल रहा है ।
विद्युत आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के लिए जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है । विद्युत विभाग द्वारा टीम गठित कर अतिरिक्त मानव श्रम एवं संसाधन लगाकर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत कार्य पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है किंतु लगातार बारिश एवं तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनों पर कार्य करना में कठिनाई आ रही है ।
सुरक्षा के दृष्टिगत जैसे ही बारिश एवं आंधी कम होगी, मरम्मत कार्य की गई और अधिक तेजी से बढ़ेगी तथा सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी ।
उक्त के परिप्रेक्ष्य में सभी जनपदवासियों से अपील है कि संकट और आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग का सहयोग करें। विद्युत आपूर्ति बहाल होने तक सभी लोग धैर्य एवं संयम को बनाए रखें।
जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में बिजली विभाग की टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं। वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों द्वारा गिरे हुए पेड़ों को काटकर हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है
आपके सहयोग से हम सभी जन मिलकर इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना कर लेंगे।
जिला प्रशासन विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति को यथाशीघ्र सुरक्षित ढंग से बहाल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। @CMOfficeUP@InfoDeptUP