समस्त जनपदवासियों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।
आज तहसील नवाबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर आमजन की समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही जनगणना-2027 के प्रति जागरूकता हेतु रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। इस दौरान बैठक में प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शत-प्रतिशत शामिल कराने के लिए विभिन्न संगठनों का लिया जाएगा सहयोग
सार्वजनिक व निजी क्षेत्र उद्यमों, रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), अधिवक्ता संगठनों, नागरिक सुरक्षा संगठन, श्रमिक एवं व्यापारिक संगठन एवं चिकित्सा संगठनों के सहयोग से चिन्हित किये जायेंगे पात्र मतदाता
वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधानों, पार्षदों, समाजसेवियों तथा प्रतिष्ठित नागरिकों का भी लिया जायेगा सहयोग
लखनऊ, 06 नवम्बर, 2026
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत सम्मिलित कराने की मुहिम को अधिक से अधिक जनसहभागी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न शासकीय विभागों के साथ-साथ सामाजिक, व्यावसायिक एवं गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिये जाने के संबंध में समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जनपदों में स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (PSEs), निजी क्षेत्र के औद्योगिक संस्थान, रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), जिला एवं तहसील बार एसोसिएशन, अधिवक्ता संगठन, नागरिक सुरक्षा संगठन, श्रमिक संगठन, व्यापारिक संगठन, चिकित्सा संघ एवं मेडिकल एसोसिएशन के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराये जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं।
सार्वजनिक उपक्रमों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत पात्र कार्मिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कार्यस्थलों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। आवासीय सोसाइटी, बहुमंजिला अपार्टमेंट एवं कॉलोनियों में RWA के सहयोग से नए निवासियों, प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज न करा पाने वाले पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराया जाएगा।
इसी प्रकार नागरिक सुरक्षा संगठनों के स्वयंसेवकों के सहयोग से नगरीय क्षेत्रों, घनी आबादी वाले मोहल्लों एवं मलिन बस्तियों में छूटे हुए पात्र नागरिकों को चिह्नित किया जाएगा। श्रमिक संगठनों के माध्यम से कारखानों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं निर्माण स्थलों पर संगठित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का पंजीकरण कराया जाएगा।
व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण हेतु सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम एवं चिकित्सा संस्थानों के सहयोग से उनके परिसरों में शिविर आयोजित करने के साथ मलिन बस्तियों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में आवासित नागरिकों के संबंध में अच्छी जानकारी होती है। अतः पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने हेतु वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधानों, पार्षदों का भी सहयोग लिये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी प्रकार समाजसेवियों, वरिष्ठ प्रतिष्ठित नागरिकों का भी सहयोग लेकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मतदाता सूची से छूटे हुए पात्र नागरिकों की पहचान कर उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित संगठनों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए विशेष अभियान दिवसों एवं अन्य उपयुक्त अवसरों पर पंजीकरण शिविरों का आयोजन कराया जाए।
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
Your Mobile Number Matters!
While submitting Form 6, 7 or 8, make sure to provide your mobile number to stay informed about your voter application.
Receive application updates, verification notifications and important alerts, stay connected with your BLO/ERO, and help prevent unauthorised or duplicate applications.
An Aware Voter, A Secure Voter!
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
आज भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत तहसील मीरगंज स्थित स्वामी दयानंद डिग्री कॉलेज में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जनगणना एवं स्व-गणना के प्रति जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
🗳️मतदाता सेवाओं से जुड़ी हर अपडेट जानकारी अपने मोबाइल नंबर पर आसानी से प्राप्त करें!
📲 मतदाता सूची से संबंधित ऑफलाइन फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 जमा करते समय अपना सही और सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य दें।
➡️ आवेदन की पुष्टि, संदर्भ संख्या, सत्यापन और अंतिम निर्णय तक की अपडेट जानकारी अपने मोबाइल नंबर पर आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
📌 अगर आपके पास अपना मोबाइल नहीं है, तो सहमति से परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर दिया जा सकता है।
जागरूक मतदाता बनें, हर अपडेट से जुड़े रहें !
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
आज कलेक्ट्रेट सभागार में श्री रामगंगा चौबारी कार्तिक मेला-2026 (20-28 नवम्बर) की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य स्नान 24 नवम्बर को होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर, चिकित्सा, विद्युत, यातायात एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
फरीदपुर स्थित फ्यूचर यूनिवर्सिटी में संचालित जनगणना-2027 प्रशिक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जनगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन प्रस्ताव को दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश में सम्भाजन के बाद मतदेय स्थलों की संख्या 1,73,730 हुई
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन अब 1,73,730 अनुमोदित मतदेय स्थलों पर होगा
अनुमोदित सभी मतदेय स्थलों की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए
लखनऊ, 04 नवम्बर, 2026
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों के 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1,200 मतदाताओं के निर्धारित मानक के आधार पर तैयार किए गए मतदेय स्थलों के सम्भाजन प्रस्ताव को 04 नवम्बर, 2026 को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। प्रदेश में मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर, 2026 से प्रारम्भ की गई थी। सभी जनपदों से प्राप्त प्रस्तावों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के लिए भेजा गया था।
सम्भाजन से पूर्व प्रदेश में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1,77,516 थी, जो अब घटकर 1,73,730 रह गई है। इस प्रकार सम्भाजन के बाद प्रदेश में कुल 3,786 मतदेय स्थल कम हुए हैं। अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन अब आयोग द्वारा अनुमोदित 1,73,730 मतदेय स्थलों पर किया जाएगा।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सम्भाजन के फलस्वरूप आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जिन मतदाताओं के मतदेय स्थल परिवर्तित हुए हैं, उन्हें संबंधित बीएलओ के माध्यम से लिखित रूप में इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इस कार्य की बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा नियमित निगरानी की जाए तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) स्वयं इसकी जांच करें।
यह भी निर्देशित किया गया है कि बीएलओ यह सुनिश्चित करें कि एक परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची के एक ही भाग में दर्ज हों। आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद यदि किसी मतदाता का नाम उसके परिवार के अन्य सदस्यों से अलग किसी अन्य मतदेय स्थल पर दर्ज पाया जाता है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक संशोधन कराया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सम्भाजन के फलस्वरूप आयोग द्वारा अनुमोदित सभी मतदेय स्थलों की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, संबंधित क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि प्रत्येक मतदाता को अपने नए अथवा परिवर्तित मतदेय स्थल की जानकारी समय से मिल सके और मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
आज कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक आयोजित कर परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु निर्धारित मानकों, विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, कक्षों की संख्या, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के चयन में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
छूटे हुए पात्र नागरिकों विशेषकर युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने का किया जायेगा हर सम्भव प्रयास
पंचायत-निकाय और विधानसभा मतदाता सूची के मिलान से चिन्हित होंगे मतदाता सूची में शामिल होने हेतु पात्र नागरिक
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों का किया जायेगा चिन्हांकन
मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से पात्र युवाओं का कराया जायेगा मतदाता सूची में पंजीकरण
महिला मतदाताओं का पंजीकरण कराने के लिए आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं समूह सखियों का लिया जाएगा सहयोग
लखनऊ, 04 नवम्बर, 2026
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं को सम्मिलित करने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। इस संबंध में समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं।
अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विधानसभा की मतदाता सूची का मिलान पंचायत एवं नगरीय निकाय की मतदाता सूची से करने, शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से पात्र युवाओं विशेषकर 18-19 आयु वर्ग के युवाओं और आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं समूह सखियों के सहयोग से पात्र महिलाओं के नामों को मतदाता सूची में शामिल कराया जायेगा।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में प्रत्येक अर्ह नागरिक का नाम शामिल किये जाने के उद्देश्य से विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का गहनतापूर्वक मिलान पंचायत एवं नगरीय निकाय मतदाता सूची से करते हुए ऐसे समस्त नागरिकों को चिन्हांकित किया जायेगा, जो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने की पात्रता रखते हैं। ऐसे चिन्हांकित पात्र नागरिक जो भारत की किसी भी विधानसभा की मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं, उनके नाम सम्मिलित किये जाने हेतु समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने में सहयोग लिये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। इसके अन्तर्गत जनपदों में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में पंजीकृत राशन कार्डों में अंकित 18 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग के पात्र नागरिकों का चिन्हांकन कराया जायेगा, जिनके नाम वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं है। इन सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु फॉर्म-6 भरवाया जायेगा।
युवाओं में मताधिकार के महत्व, नैतिक मतदान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जिम्मेदार सहभागिता की भावना विकसित करने के साथ ही पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शैक्षणिक संस्थानों में गठित मतदाता साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) को सक्रिय किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके तहत कक्षा-9 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों, विशेष रूप से 18-19 आयु वर्ग के ऐसे पात्र छात्र-छात्राओं का चिन्हांकन करते हुए उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु फॉर्म-6 भरवाया जायेगा।
इस कार्य के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) शैक्षणिक संस्थानों में गठित मतदाता साक्षरता क्लबों (ELC) के नामित ईएलसी को-ऑर्डिनेटर के साथ समन्वय करते हुए मिशन मोड में कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने का कार्य करेंगे। युवा मतदाताओं के पंजीकरण में सहयोग हेतु युवाओं के लिए कार्य करने वाले विभिन्न सरकारी संस्थाओं जैसे एन०एस०एस०, एन०सी०सी०, नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल तथा भारत स्काऊट एण्ड गाइड आदि का भी सहयोग लिये जाने के लिए निर्देश दिये गये हैं।
वर्तमान मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष असामान्य रूप से कम है। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विभिन्न शासकीय विभागों यथा महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अतंर्गत कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा, ए०एन०एम० एवं समूह सखियों का सहयोग प्राप्त किया जायेगा।
आशा, एएनएम तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर भ्रमण किया जाता है। इनकी सहायता से ऐसी प्रत्येक पात्र महिलाओं को चिन्हित कर फॉर्म-6 भरवाया जाएगा जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं है। इसी प्रकार प्रत्येक ग्राम में महिला स्वंय सहायता समूह गठित हैं, जिनमें कार्यरत समूह सखियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र महिला का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा।
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया गया। बैठक में प्राप्त निर्देशों के प्रभावी अनुपालन एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
आज आयोजित जनता दर्शन में प्रार्थी श्री महेन्द्र सिंह पुत्र श्री हेतराम, निवासी ग्राम परौरा तहसील मीरगंज द्वारा रफियाबाद स्थित राजकीय गौशाला में दिनांक 16 जुलाई 2026 को आपूर्ति किए गए चारे के कुल ₹22,050/- के भुगतान लंबित होने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रार्थी को ₹23,000/- की धनराशि का नकद भुगतान तत्काल कराया गया।