आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस आयुक्त महोदया की उपस्थिति में संबंध���त विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा,यातायात,स्वास्थ्य,स्वच्छता,विद्युत सुरक्षा,बैरिकेडिंग,प्रकाश व्यवस्था,खाद्य सुरक्षा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सुदृढ़ रखने हेतु निर्देश दिये।
मा0राज्यमंत्री श्री नरेंद्र कुमार कश्यप जी की गरिमामयी उपस्थिति में IIMT कॉलेज,ग्रे0नो0 में*मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण समारोह*संपन्न हुआ। मा0मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तथा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा के कार्ड किये वितरित।
व्यापार बंधु समिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों का अनुश्रवण कर संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। @CMOfficeUP@UPGovt
जिला स्वास्थ्य समिति एवं शासी निकाय की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिये।
*सम्पूर्ण समाधान दिवस:* तहसील सदर में जनसामान्य की समस्याओं का अनुश्रवण कर अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। साथ ही IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी समयबद्धता के साथ प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिये।
छपरौला-दादरी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकार��यों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।@CMOfficeUP @UPGovt
लोकल लेवल कमेटी की समीक्षा बैठक में दिव्यांगजनों को कानूनी संरक्षकता प्रदान करने संबंधी प्रकरणों पर कमेटी की सहमति उपरांत 11 संरक्षकता प्रमाण पत्र जारी करने की स्वीकृति दी तथा शेष लंबित आवेदनों के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
@CMOfficeUP@UPGovt
ADM (LA) श्री बच्चू सिंह जी के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित हुआ। अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, प्रशासनिक अनु��व एवं समर्पित सेवाओं को स्मरण कर सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
जनपद में कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों, होटल, रेस्टोरेंट, पीजी, हॉस्टल व अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ बैठक कर अग्नि सुरक्षा मानकों के शत-प्रतिशत अनुपालन, आवश्यक एनओसी, पंजीकरण एवं वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिये। @CMOfficeUP@UPGovt
व्यापार बंधु समिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। @CMOfficeUP@UPGovt
मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में आज मा0 जनप्रतिनिधियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता���ं की संख्या के आधार पर पुनर्निर्धारण प्रक्रिया एवं आगामी कार्यवाही पर चर्चा की। साथ ही सुझाव/आपत्तियां उपलब्ध कराने हेतु संबंधितों से अपेक्षा की गई।
नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक में अवैध मादक पदार्थों के स्रोतों पर प्रभावी ��ोक लगाने, जन-जागरूकता बढ़ाने और अवैध नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। @CMOfficeUP @UPGovt
केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ऋण योजनाओं का पात्रों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बैंकर्स के साथ बैठक करते हुए लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निस्तारित करने तथा सीडी रेशों में अपेक्षित वृद्धि के लिए बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। @CMOfficeUP@UPGovt
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के आवश्यक दिश���-निर्देश प्रदान किये।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, ब्लैक स्पॉट में शीघ्र सुधार तथा ओवरल���ड वाहनों पर अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। @CMOfficeUP @UPGovt
कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ त्रैमासिक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। @ceoup
मा0 मुख्यमंत्री जी ने नोएडा प्राधिकरण के नवीन कार्यालय में PWD विभाग मेरठ मंडल की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं के अनुसार विकास कार्यों को गति देने तथा विकास परियोजनाओं को चिन्ह��त कर समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिये। @CMOfficeUP
मा0मुख्यमंत्री जी ने यीडा क्षेत्र में अम्बर इंटरप्राइजेज एवं ऐसेन्ट के अत्याध��निक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट व से0-8 में SAEL इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।इनसे औद्योगिक विकास को मिलेगी गति साथ ही रोजगार के अवसर होंगे सृजित।
मा. मुख्यमंत्री जी ने आज नोएडा प्राधिकरण के नवीन मुख्य प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं ₹2,479 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया एवं अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर UPITS-2026 के चतुर्थ संस्करण की औपचारिक घोषणा की। @CMOfficeUP
आज ��ेर रात्रि *सेल प्लांट परिसर* सेक्टर-08 यीडा क्षेत्र में आगामी वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों का निरीक्षण कर CEO महोदय यमुना प्राधिकरण व संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। @CMOfficeUP @UPGovt