जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा बांकीपुर विधान सभा उप निर्वाचन, 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी 21 कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने, निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखने, विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने सहित भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया गया। 3 फ्लाईंग स्क्वायड, 3 पालियों में 3 प्वायंट्स पर 9 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 3 वीडियो सर्विलांस टीम तथा 3 वीडियो व्यूईंग टीम आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए तत्पर है। अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के निर्वाचन व्यय पर निर्वाचन व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग पैनी नजर रखे हुए है। डिस्ट्रिक्ट इन्टेलिजेंस कमिटि अनुश्रवण कर रही है। लगभग 20 इन्फोर्समेंट एजेंसी पैसों के ऑनलाइन-ऑफलाइन ट्रान्जैक्शन तथा मूवमेंट पर नजर रख रही है।
मतदाताओं की सहायता हेतु #Voter #Helpline 1950 कार्यरत है जिसपर निर्वाचकों को हर तरह की सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जागरूक मतदाता हमारे समृद्ध लोकतंत्र की रीढ़ हैं। संविधान द्वारा प्रदत्त वयस्क मताधिकार बहुमूल्य है एवं इस अधिकार का प्रयोग एक नागरिक के लिए अत्यावश्यक है। चुनाव में उच्च मतदान प्रतिशत हमारे प्रजातंत्र को एक नया आयाम देगा। सभी निर्वाचकों से अपील है कि वे इस विधानसभा उप चुनाव में वोट जरूर दें। इससे हमारा समृद्ध लोकतंत्र और प्रस्फुटित होगा तथा इसे एक नया आयाम मिलेगा।
#Bankipur
#Byepoll
@ECISVEEP@SpokespersonECI@CEOBihar
विद्यार्थियों की हर आवाज की सुनवाई
बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित और समयबद्ध समाधान के लिए आज से "विद्यार्थी सहयोग शिविर" की शुरुआत की जा रही है - श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार
@samrat4bjp#VidyarthiSahyogShivir
#StudentSupport
#StudentsFirst
#StudentVoice
#StudentEmpowerment
‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’ के संबंध में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मन में किसी भी प्रकार का संशय नहीं रहना चाहिए। उच्च शिक्षा हेतु ₹4 लाख तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिल रहा है और यह सुविधा आगे भी पूर्ववत ही जारी रहेगी। बिहार सरकार युवाओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा के रास्ते में आर्थिक संसाधन को कभी भी बाधा नहीं बनने दिया जाएगा।
---- श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री
@samrat4bjp
#StudentCreditCard
#BiharStudentCreditCard
#EducationForAll
#HigherEducation
#CMSamratChoudhary
महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य के सभी थाना क्षेत्रों में ‘अभया ब्रिगेड’ का गठन किया गया है, जिससे बहन और बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
@samrat4bjp
#BahnokaSammanSarkarKiPahchan
#MahilaonKiUnnatiBiharKiPrgati
#AbhayaBrigade
#WomenSafety
#SafeBihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल मार्गदर्शन में परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध बनाने हेतु पाँच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति के गठन का निर्णय लिया गया है।
समिति मात्र तीन महीनों में पेपर लीक, नकल और उत्तर-पुस्तिका हेराफेरी जैसी समस्याओं पर स्थायी रोक के लिए एआई और डिजिटल सुरक्षा तकनीकों से लैस रिपोर्ट सौंपेगी।
जिससे योग्य युवाओं को बिना विलंब के उचित अवसर प्रदान कर माननीय मुख्यमंत्री के अगामी पाँच वर्षों में एक करोड़ नौकरी व रोजगार देने के संकल्प को पूरा किया जाएगा।
@samrat4bjp
#BiharExamReforms
#PaperLeakFreeBihar
#FairExamsForBihar
#BiharYouthEmpowerment
#TransparentRecruitment
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से दूरभाष पर बातचीत कर बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए फरक्का बराज के सभी गेट खोलने का आग्रह किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को गति देने के उद्देश्य से तत्काल आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।
पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित मेगा जॉब फेयर में 20,226 युवक - युवतियों को मिला रोजगार।
@samrat4bjp@YESDBihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हुए हैं।
साथ ही, घर के नजदीक डिग्री कॉलेजों की उपलब्धता से बेटियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना और भी सुगम एवं सुलभ हुआ है।
@samrat4bj
#BahnokaSammanSarkarKiPahchan
#MahilaonKiUnnatiBiharKiPrgati
#WomenEmpowerment
#DegreeColleges
#GirlsEducation
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ₹2.66 लाख का शिक्षा ऋण मिला, जिसकी वजह से आज मैं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हूं। रोजगार का अवसर प्रदान करने और मेरे सपनों को साकार करने में सहयोग के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
@samrat4bjp
#BahnokaSammanSarkarKiPahchan
#MahilaonKiUnnatiBiharKiPrgati
#WomanEmpowerment
#WomanEducation
#BiharGovernment
रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बिहार सरकार की पहल सराहनीय है। कंपनियों के विविध विकल्पों और बेहतर व्यवस्थाओं से रोजगार के नए अवसरों का सृजन किया जा रहा है।
@samrat4bjp@YESDBihar#RojgarMela#Employment#YuvaShakti
#BiharGovernment
📡#Live: World Entrepreneurs' Day के अवसर पर जिला प्रशासन, पटना के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के तहत युवा उद्यमियों के साथ स्टार्टअप्स पर कार्यशाला
https://t.co/7xzKLLz3zY
पटना के ज्ञान भवन में 19–23 अगस्त तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 20,000+ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
रजिस्ट्रेशन के लिए विजिट करें: https://t.co/Qa7mG4yvSn
अधिक जानकारी के लिए डायल करें: 18002965656
#YuvaBadheBiharBadhe#BiharJobs#MegaJobFair