जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा बांकीपुर विधान सभा उप निर्वाचन, 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी 21 कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने, निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखने, विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने सहित भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया गया। 3 फ्लाईंग स्क्वायड, 3 पालियों में 3 प्वायंट्स पर 9 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 3 वीडियो सर्विलांस टीम तथा 3 वीडियो व्यूईंग टीम आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के लि�� तत्पर है। अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के निर्वाचन व्यय पर निर्वाचन व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग पैनी नजर रखे हुए है। डिस्ट्रिक्ट इन्टेलिजेंस कमिटि अनुश्रवण कर रही है। लगभग 20 इन्फोर्समेंट एजेंसी पैसों के ऑनलाइन-ऑफलाइन ट्रान्जैक्शन तथा मूवमेंट पर नजर रख रही है।
मतदाताओं की सहायता हेतु #Voter #Helpline 1950 कार्यरत ��ै जिसपर निर्वाचकों को हर तरह की सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जागरूक मतदाता हमारे समृद्ध लोकतंत्र की रीढ़ हैं। संविधान द्वारा प्रदत्त वयस्क मताधिकार बहुमूल्य है एवं इस अधिकार का प्रयोग एक नागरिक के लिए अत्यावश्यक है। चुनाव में उच्च मतदान प्रतिशत हमारे प्रजातंत्र को एक नया आयाम देगा। सभी निर्वाचक���ं से अपील है कि वे इस विधानसभा उप चुनाव में वोट जरूर दें। इससे हमारा समृद्ध लोकतंत्र और प्रस्फुटित होगा तथा इसे एक नया आयाम मिलेगा।
#Bankipur
#Byepoll
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@CEOBihar
गाँधी मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
दर्शकों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है.
कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा तथा भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वारों के लिए अलग-अलग व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसके तहत गेट नम्बर 1 से मुख्य अथितिगण,गेट नंबर-4 से वीआईपी, गेट नंबर-12 से वीवीआईपी एवं मीडिया प्रतिनिधि तथा गेट नंबर-13 से दशहरा कमेटी के सदस्यों का प्रवेश होगा। अन्य निर्धारित प्रवेश द्वारों से आमजन गांधी मैदान में प्रवेश कर सकेंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए मैदान के अंदर 2 महिला दीर्घा की व्यवस्था की गई है।
जिला प्रशासन ने सभी दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे शाम 4 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लें.
कार्यक्रम के द��रान किसी अफवाह पर ध्यान न दें. गाँधी मैदान में प्रवेश एवं निकास के समय धैर्य पूर्वक अपनी बारी का इंतजार करें एवं तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश का पालन करें
आवश्यकता पड़ने पर जिला नियंत्रण कक्ष के निम्नलिखित नंबर पर संपर्क किया जा सकता है..
जिला नियंत्रण कक्ष... 2219810/2219234
पुलिस नियंत्रण कक्ष.. 9031825979 एवं डायल 112
साथ ही गाँधी मैदान में बनाये गये हेल्प डेस्क से भी जरुर�� मदद ली जा सकती है.
@IPRDBihar
@PatnaPolice24x7
पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
. उड़नदस्ता टीम द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत निगरानी।
. अवांछित गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सघन वाहन जाँच अभियान।
. नकदी, प्रतिबंधित सामग्री एवं अवैध अग्निशस्त्रों के परिवहन पर विशेष नजर।
. शहर के सभी प्रवेश बिंदुओं पर सतर��कता तथा आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई।
जिलाधिकारी-सह-सहायक निर्वाची पदाधिकारी, पटना, श्री कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने स��बंधित पदाधिकारियों को जाँच अभियान और सघन करने तथा निर्वाचन की शुचिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
@IPRDBihar
@CEOBihar
@PatnaPolice24x7
सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान केंद्रवार मतपत्रों के विखंडन कार्य एवं मतदान सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मतपत्रों के पूरी सतर्कता से पृथक्करण करने तथा प्र���्येक मतदान केंद्र के लिए निर्धारित सूची के अनुसार मतदान सामग्री का मिलान एवं सत्यापन सुनिश्चित कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन कार्यों में अत्यंत सावधानी बरतने तथा किसी भी स्तर पर त्रुटि की गुंजाइश नहीं रहने देने ��र जोर दिया।
@IPRDBihar
@CEOBihar
@PatnaPolice24x7
गांधी मैदान में आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने प्रतिनि��ुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।
इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी मुस्तैदी एवं तत्परता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गये.
पटना जिला में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम मिशन मोड में जारी.विभिन्न विभागों द्वारा जिला में संस्थापित कुल 1,55,984 स्ट्रीट लाइटों में तकनीकी कारणों से खराब पाए गए 32,988 स्ट्रीट लाइट में से 16,864 को आज तक कर लिया गया ठीक. दीपावली से पूर्व सभी स्ट्रीट लाइट को ठीक कर लेने का लक्ष्य
पटना जिला में मिशन मोड में सड़कों की चल रही मरम्मति अभियान अंतर्गत चिन्हित 1220 स्थलों में से 747 स्थलों (कुल लम्बाई -159 किमी ) की मरम्मति की जा चुकी है. सड़कों के बाकी क्षतिग्रस्त स्थलों की भी मरम्मति दिनरात जारी है.
पटना जिला में खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने का काम मिशन मोड़ में शुरू. जिलाधिकारी ने दीपावलो से पहले पूरे जिले में किसी भी वजह से काम नहीं कर ��हे स्ट्रीट लाइट को शत प्रतिशत ठीक कर लेने का सभी संबंधित विभागों को दिया निदेश.
विभिन्न संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में बिना पूर्व सूचना अथवा निर्धारित अनुमति के धरना-प्रदर्शन किए जाने के मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि धरना-प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग स्थित निर्धारित धरना स्थल का ही उपयोग किया जाए। निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।
निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किए जाने से शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती है, जिससे आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे प्रदर्शनों के कारण स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, न्यायालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों के कार्यो में अवरोध उत्पन्न होता है । साथ ही, जिले के वाणिज्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं उनकी व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं, जिससे आम लोगों के दैनिक जीवन एवं व्यवसाय से जुड़े कार्यों में बाधा उत्पन्�� होती है।
इस तरह की स्थिति में बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों, स्कूली बच्चों तथा एम्बुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध आवागमन में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं। इससे आवश्यक सेवाओं में विलंब होने के साथ आम नागरिकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है.
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित व्यक्तियों एवं संगठनों से अपील की है कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्���िक तरीके से रखने के लिए गर्दनीबाग स्थित निर्धारित धरना स्थल का ही उपयोग करें। साथ ही, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक शांति एवं आम नागरिकों की सुविधा बनाए रखने में जिला प्रशासन को सह��ोग प्रदान करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्यत्र धरना-प्रदर्शन करने अथवा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
@IPRDBihar
@PatnaPolice24x7
पटना जिला अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति का कार्य दि���- रात जारी है. शहर से ग्रामीण इलाकों तक मरमति के लिए अबतक चिन्हित 1171 स्थलों में से 612 स्थलों पर सड़कों की मरम्मति पूरी कर ली गई है. लक्ष्य है कि अतिशीघ्र पूरी गुणवत्ता के साथ सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति कर ली जाय एवं आम जनों को आवागमन में अधिक से अधिक सहूलियत हो.
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत सितंबर माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से पेंशनधारियों राज्य के पेंशनधारियों के खाते में ट्रांसफर किया गया.
पटना जिला के 5 लाख 11 हजार 887 पेंशनधारियों के खाते में सभी छह पेंशन योजनाओं की सितंबर माह की पेंशन राशि के रूप में रुपए 58 करोड़ 43 लाख 98 हजार की राशि अंतरित की गई. समाहरणालय पटना में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार समेत काफ़ी संख्या में लाभुक पेंशनधारी उपस्थित रहे
प्रेस विज्ञप्ति
प्रायः विभिन्न संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पटना शहरी क्षेत्र में बिना सूचना/पूर्वानुमति के धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जा रहा है। विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों के लिए गर्दनीबाग स्थित निर्धारित धरना स्थल चिन्हित है। सभी संबंधित व्यक्तियों एवं संगठनों को अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण धर��ा-प्रदर्शन निर्धारित स्थल पर ही करना होगा। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी स्थान पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।
जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि आम नागरिकों की सुविधा, यातायात का सुचारू संचालन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किए जाने से यातायात जाम से आम ���ोगों को भारी असुविधा के साथ स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, न्यायालय, सचिवालय, आयोग आदि के कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है. तथा जिलानतर्गत विभिन्न व्यवसाय से जुड़े लोगों एवं उनकी व्यावसायिक गतिविधियों मे भी बाधा उत्पन्न होती है. विशेष रूप से बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों, स्कूली बच्चों एवं एम्बुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध आवागमन में दिक्क़ते उत्पन्न होती है। इससे आम नागरिकों को अ���ावश्यक परेशानी होती है और आपातकालीन परिस्थितियों में गंभीर कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं।
जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के द्वारा सभी व्यक्तियों एवं संगठनों से अपील की गयी है कि वे निर्धारित गर्दनीबाग स्थित चिन्हित धरना स्थल पर ही शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखें तथा आम नागरिकों की सुविधा एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग दें। प्रशासन ने स्पष्ट कि���ा है कि निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्यत्र धरना-प्रदर्शन करने अथवा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत आवश्यक कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
@IPRDBihar
@PatnaPolice24x7
छूटे हुए एवं युवा निर्वाचकों के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में अर्हता प्राप्त छूटे हुए एवं युवा निर्वाचकों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पटना जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पात्र नागरिकों की पहचान कर उनका नाम निर्वाचक सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान के अंतर्गत मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (BLO) द्वारा घर-घर जाकर गृह सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान पात्र पाए जाने वाले ऐसे व्यक्तियों, जिनका नाम अभी तक निर्वाचक सूची में दर्ज नहीं है, का प्ररूप-6 के माध्यम से पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। विशेष रूप से यु���ा एवं पहली बार मतदान के लिए पात्र नागरिकों को अभियान से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा गृह सत्यापन के क्रम में चिन्हित पात्र व्यक्तियों की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों/बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ भी साझा की जाएगी, ताकि निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सहभागी तरीके से संपन्न हो सके।
*मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन*
पात्र नागरिकों के पंजीकरण को सुगम बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों के माध्यम से नागरिकों को निर्वाचक सूची में नाम दर्ज कराने, प्ररूप-6 भरने तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक जा��कारी उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अतिरिक्त, आवश्यकता के अनुसार रात्रि आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, गरीब एवं वंचित बस्तियों तथा कमजोर वर्ग के लोगों के बीच विशेष कैंप आयोजित कर पात्र व्यक्तियों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक निर्वाचक सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
*जिला स्तर से होगी नियमित निगरानी*
निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान की नियमित निगरानी एवं पर्यवेक्षण जिला स्तर तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से किया जाएगा। अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण में किसी प्रकार की कमी न रहे, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की तेजी से हो रही मरम्मति
बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति का कार्य पटना जिला में मिशन मोड में तेज गति से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के सभी संबंधित प्रमंडलों के साथ निरंतर समन्वय एवं नियमित समीक्षा के माध्यम से मरम्मति कार्यों में तेजी लाई जा रही है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
जिला अंतर्गत सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न प्रमंडलों द्वारा कुल 1,103 स्थलों पर सड़कों की मरम्मति के लिए चिन्हित किया गया था, जिनमें से 555 स्थलों पर मरम्मति कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब तक मरम्मति की जा चुकी सड़कों की कुल लंबाई 105 किलोमीटर से अधिक है। शेष चिन्हित स्थलों पर भी मरम्मति कार्य तेजी से जारी है।
ग्रामीण कार्य विभाग के पटना प्रमंडल के अंतर्गत मरम्मति के लिए चिन्हित 96 स्थलों में से 53 स्थलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है। मसौढ़ी प्रमंडल में चिन्हित 18 स्थलों में से 11, दानापुर प्रमंडल में 16 में से 8 तथा पालीगंज प्रमंडल में चिन्हित 73 स्थलों में से 17 स्थलों पर मरम्मति कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, बाढ़ प्रमंडल के अंतर्गत चिन्हित 166 स्थलों में से 6 स्थलों पर कार्य पूर्ण हो गया है तथा शेष स्थलों पर कार्य प्रगति पर है।
इसी प्रकार, पथ निर्माण विभाग के पटना सिटी प्रमंडल के अंतर्गत चिन्हित 120 स्थलों में से 109 स्थलों पर मरम्मति कार्य पूरा कर लिया गया है। पश्चिमी प्रमंडल के अंतर्गत चिन्हित सभी 129 स्थलों पर मरम्मति कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, न्यू कैपिटल प्रमंडल के अंतर्गत चिन्हित 355 स्थलों में से 92 स्थलों पर कार्य पूरा किया जा चुका है तथा शेष स्थलों पर मरम्मति कार्य तेजी से चल रहा है।
NHAI के द्वारा चिन्हित 130 स्थलों में सबकी मरम्मति हो चुकी है
जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने सभी संब��धित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया है कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि सड़क मरम्मति कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को भी ��िर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में यदि ऐसी कोई सड़क चिन्हित होती है, जिसकी मरम्मति आवश्यक है, लेकिन वह वर्तमान सूची में शामिल नहीं है, तो ऐसी सड़कों की सूची तत्काल संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को उपलब्ध कराई जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी आवश्यक सड़क मरम्मति से वंचित न रहे तथा आमजन को अधिकतम सुविधा मिल सके।
जिला प्रशासन द्वारा सड़क मरम्मति अभियान की निरंतर निगरानी की जा रही है। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शेष क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न हुई आवागमन संबंधी कठिनाइयों को जल्द से जल्द दूर कर ��ड़कों की स्थिति सामान्य एवं आवागमन को सुगम बनाया जा सके।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार सारण जिले में बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर से आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि हर जरूरतमंद परिवार को समय पर सहायता मिल सके।
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार सारण जिले में बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर से आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि हर जरूरतमंद परिवार को समय पर सहायता मिल सके।
#BiharFlood
#samratchoudhary
#CMSamrat
जिले में बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती तेजी से की जा रही है। न्यू कैपिटल रोड डिवीजन में चिह्नित 355 स्थलों में से 72 स्थानों पर सड़क की मरम्मती पूरी की जा चुकी है। पटना पश्चिमी डिवीजन में 129 चिह्नित स्थलों में से 8 स्थानों पर लगभग 7 किलोमीटर सड़क की मरम्मती पूर्ण हो चुकी है। पटना सिटी पथ प्रमंडल में चिह्नित सभी 4 स्थानों पर लगभग 1.5 किलोमीटर सड़क की मरम्मती पूरी कर ली गई है। शेष जगहों पर भी सड़कों की तेजी से मरम्मति चल रही है जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा
बेटियों की सुरक्षा और सहायता के लिए ‘पुलिस दीदी’ पहल के तहत महला पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। साथ ही, उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा जरूरत के समय सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
#samratchoudhary#CMSamrat
बेटियों की सुरक्षा और सहायता के लिए ‘पुलिस दीदी’ पहल के तहत महला पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। साथ ही, उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा जरूरत के समय सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
#PoliceDidi
#samratchoudhary
#CMSamrat
पटना जिला के शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति के काम युद्ध स्तर पर चल रहे हैँ.
ग्रामीण कार्य विभाग के विभिन्न प्रमंडलों में भी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती का कार्य भी लगातार प्रगति पर है। ग्रामीण कार्य विभाग के बाढ़ प्रमंडल में 166 चिह्नित स्थलों में से 5 स्��ानों पर लगभग 1.60 किलोमीटर सड़क की मरम्मती पूर्ण हो चुकी है। पटना पश्चिमी प्रमंडल में 96 चिह्नित स्थलों में से 43 स्थानों पर कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त 5 सड़कों, जिनकी कुल लंबाई लगभग 4.9 किलोमीटर है, को पुनः मोटरेबल बनाने का कार्य प्रगति पर है।पालीगंज प्रमंडल में 73 चिह्नित स्थलों में से 6 स्थानों पर 2 किलोमीटर से अधिक सड़क की मरम्मती पूर्ण हो चुकी है। दानापुर प्रमंडल में च���ह्नित दोनों स्थानों पर मरम्मती कार्य पूरा कर लिया गया है। मसौढ़ी प्रमंडल में 11 चिह्नित स्थलों में से 6 स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है।
जिलाधिकारी ने बचे हुए मरम्मति के काम को पूरी गुणवत्ता के साथ टाइमलाइन के भीतर पूरे कर लेने के निदेश दिए हैँ.