रक्षाबन्धन पर्व के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्राओं व ब्रहमकुमारी दीदीयों ने डीएम अक्षय त्रिपाठी को बांधा रक्षा सूत्र। डीएम ने छात्राओं को उपहार भेंट कर दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई। छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं।
सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक। योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता, विद्युत आपूर्ति में सुधार तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण कराये जाने के दिये गये निर्देश। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
डीएम अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई आत्��ा के गवर्निंग बोर्ड एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन योजना की बैठक। जनपद के कृषकों को डॉ राजेंद्र प्रसाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समस्तीपुर बिहार व भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान कोयंबटूर के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजने के दिये गये निर्देश। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @UPGovt @InfoDeptUP
डीएम अक्षय त्रिपाठी ने एडीएम अमित कुमार के साथ ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण। सी.सी.टी.वी. कैमरों व फायर एक्सट���ंग्यूशर की क्रियाशीलता तथा अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा। @ChiefSecyUP @UPGovt @ceoup @InfoDeptUP
डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिला कारागार बहराइच का किया निरीक्षण। कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, भण्डारण, बैरीकेटिंग, निर्माण कार्य व पाकशाला सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
बारावफात व अन्य आसन्न त्योहारों के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने के दृष्टिगत डीएम अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न। शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाये जाने की डीएम व एसपी ने की अपील। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
रू. 636.50 लाख की लागत से बेलहा-बेहरौली तटबन्ध पर निर्मित स्पर तथा रू. 5059.15 लाख की लागत से बहराइच-फैज़ाबाद-आज़मगढ़ (एस.एन.-30) मार्ग के चौड़ीकरण एवं सृदृढ़ीकरण कार्य का आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल किया स्थलीय निरीक्षण। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
विनियमित क्षेत्र अन्तर्गत रू. 113.00 लाख की लागत से राजकीय इन्दिरा उद्यान में निर्मित 460 मी. सिंथेटिक पाथ-वे का आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल किया उद्घाटन। पार्क की साफ-सफाई व्यवस्था जतायी प्रसन्नता। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जनसुनवाई, कार्मिकों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से हुई रू-ब-रू। आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से समाधान कराये जाने के दिये गये निर्दे���। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @UPGovt @InfoDeptUP
मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान/प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू स���ंह व विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर के साथ ग्राम गुलहरिया में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम। प्रभावित 75 व्यक्तियों को वितरित की राहत किट। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @UPGovt @rahat_up @OfficeDPS @OfficeofDPS
मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान/प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने ब्लाक मिहींपुरवा के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का ट्रैक्टर से किया भ्रमण। प्रभावित परिवारों से संवाद कर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं के बारे में प्राप्त की जानकारी। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@OfficeDPS@rahat_up
मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान/प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए ग्राम सेमरहना में विकसित किये जा रहे स्मार्ट ग्राम भरतपुर का किया निरीक्षण। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
राजकीय इन्दिरा उद्यान का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया निरीक्षण। आगन्तुकों के भ्रमण हेतु नव निर्मित सिंथेटिक पाथ वे तथा अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा। शोभाकार एवं सुगन्धित फूलों के पौधों को रोपित करने के साथ साथ स्वच्छता बनाये रखने के दिये निर्देश। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
तहसील महसी के ग्राम बौंड़ी के शुकुलपुरवा, गोलागंज कोठार, कायमपुर, गौरिया व पिपरी का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया भ्रमण। जलभराव से उत्पन्न परिस्थितियों का लिया जायज़ा। स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के लिए अधिकारियों को दिये गये निर्देश। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@rahat_up
तहसील कैसरगंज के पुराने तहसील भवन में अधिवकताओं के लिए एमएलसी पदमसेन चौधरी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत रू. 88.30 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सभागार हेतु विधिवत सम्पन्न हुआ भूमि पूजन। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
ब्लाक फखरपुर अन्तर्गत मंझारा तौकली के ग्राम बृजापकरीपुरवा व अर्जुनपुरवा का डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने किया भ्रमण। जलभराव से उत्पन्न परिस्थितियों का लिया जायज़ा। स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के लिए अधिकारियों को दिये गये निर्देश। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@rahat_up
तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अक्षय त्रिपाठी ने एसपी विश्वजीत श्रीवास्वत व अन्य अधिकारियों के साथ की जनसमस्याओं की सुनवाई। प्रार्थना-पत्रों का समय से गुणवत्तापरक निस्तारण कराये जाने के दिये निर्देश। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
उचित दर विक्रेताओं को बढ़े हुए मार्जिन मनी के भुगतान तथा सिंगल स्टेट डोर स्टेप डिलीवरी के अन्तर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता प्रणाली के शुभारम्भ अवसर पर लोकभवन में आयोजित मा. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम ��ा सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुआ सजीव प्रसारण। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @UPGovt @InfoDeptUP