आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान कैश काउंटर, एनसीडी स्क्रीनिंग कक्ष, आभा/रजिस्ट्रेशन काउंटर, विभिन्न ओपीडी, औषधि वितरण कक्ष, किचन, एनआरसी, सर्जिकल वार्ड एवं थैलेसीमिया वार्ड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ओपीडी में सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित मिले तथा मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई। एनसीडी स्क्रीनिंग में रक्तचाप व शुगर के साथ ब्रेस्ट, सर्वाइकल एवं ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने तथा सभी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर क्यूआर कोड लगाने और चिकित्सालय में स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाए रखने के संबंध में निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@PMOIndia@Comm_Moradabad@moradabadpolice@Uppolice@dgpup@Cdomoradabad@PIB_India@ANINewsUP@InfoDeptUP
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी मतदेय स्थलों पर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने सहित अन्य जरूरी निर्देश दिए गए।
@ECISVEEP@ceoup
माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज मुरादाबाद शहर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान परिसर में ही प्रक्रियाधीन एफएलसी कार्यों का भी जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
@ECISVEEP@ceoup
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त के साथ मुरादाबाद शहर का भ्रमण कर जल निकासी, विद्युत आपूर्ति, यातायात एवं प्रकाश व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
बुद्धि विहार स्थित सम्पवेल एवं दिल्ली रोड स्थित प्रमुख नाले का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा जलभराव की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पीटीसी विद्युत उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया गया।
सभी संबंधित अधिकारियों को जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@PMOIndia@Comm_Moradabad@moradabadpolice@Uppolice@dgpup@Cdomoradabad@PIB_India@ANINewsUP@InfoDeptUP
‘मेरी त्रुटि–मेरी सीख’ प्रशासनिक पहल बच्चों को अपनी गलतियों को पहचानने, उन्हें सुधारने तथा शुद्ध शब्दों और मात्राओं का सही ज्ञान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस पहल के माध्यम से बच्चों में सही एवं गलत शब्दों के बीच अंतर पहचानने और स्वयं अपनी त्रुटियों को सुधारने की क्षमता विकसित हो रही है।
एसडीएम कांठ द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर के निरीक्षण के दौरान बच्चों में इस पहल के सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से देखने को मिले। बच्चों ने अपनी त्रुटियों को पहचानते हुए उन्हें सुधारने की समझ और शुद्ध लेखन के प्रति जागरूकता का प्रदर्शन किया।
@CMOfficeUP@UPGovt@PMOIndia@Comm_Moradabad@moradabadpolice@Uppolice@dgpup@Cdomoradabad@PIB_India@ANINewsUP@InfoDeptUP@EduMinOfIndia@myogiadityanath@MYBharatHQ@basicshiksha_up