शिक्षक नेता आनंद कौशल सर के कलम से ....
बेमिसाल किरदार,क्या याद रखेगा बिहार?
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
मंज़िल तो मेरे अपने इरादों के साथ है,रहबर मिले न अब कोई नक़्श-ए-कदम मिले,ये पंक्ति आज शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर सटीक बैठ रही है।बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ सर आपने जो कर दिखाया उसे शिक्षक ताउम्र नहीं भूल सकते क्योंकि नामुमकिन को आपने मुमिकन बनाया और जब दर्जनों बाधाएं पार कर आपने ट्रांसफर पोस्टिंग की शुरुआत की थी तो भी लगा था ये कभी सम्भव ही नहीं है।किसी ने कहा सिर्फ 35 का हुआ है मतलब 55 साल लगेगा सभी के ट्रांसफर में फिर दूसरी बार कहा बहुत होगा तो 10 हजार का होगा लेकिन देखते ही देखते आपने ना सिर्फ अबतक 1 लाख से अधिक शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया बल्कि 42 हजार हेड टीचर और हेड मास्टर की भी पोस्टिंग कर दी ।मतलब डेढ़ लाख शिक्षकों,प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को नया स्कूल मिल गया।अब जो बचे हैं उनका भी एक_एक शिक्षकों का अगस्त महीने में आप ट्रांसफर कर ही देंगे।अब हम शिक्षकों की एक आपसे अपील है कि अब बिना देर किए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी आवेदन किया जाए क्योंकि बिहार के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बनेगा।मुझे लगता है कि हिंदुस्तान क्या पूरे विश्व में इतना बड़ा ट्रांसफर एक साथ, एक ही विभाग में कभी नहीं हुआ होगा।आपने असंभव को संभव बनाया इसके लिए तहे दिल से आपको शुक्रिया और आपके जज्बे को भी सलाम।आपने एक नजीर पेश की है और एक नया इतिहास बनाया है जिसका रास्ता बहुत ही दुर्गम था,कठिन था और नामुमकिन भी लगा था,अब दबे जुबान से ही सही लेकिन हर वर्ग के लोगों ने मान ही लिया कि जब अधिकारी का इरादा बुलंद हो तो सिस्टम बदल सकता है और कर्मियों की किस्मत भी बदल सकती है ।जो कभी सोचते थे कि कभी घर नहीं लौट पाएंगे आज घर से चंद कदम की दूरी पर स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं और परिवार के बीच हंसी ठहाके के साथ जिंदगी जीने लगे हैं।आपसे पहले कितने एसीएस आए और कितने गए लेकिन 20 साल से ट्रांसफर के लगे जंग को किसी ने छुड़ाने की हिम्मत ही नहीं की क्योंकि इस इरादे के साथ वो कुर्सी पर बैठे ही कहां थे ।आपको भी पता था कि इसमें हजारों उलझनें आएंगी, बाधाएं भी,विरोध भी,उपहास भी बावजूद आपने परवाह नहीं की और खेवनहार बनकर शिक्षकों की नैया पार लगा दी क्योंकि आपमें इच्छा शक्ति थी और आपके इरादे भी मजबूत थे।नौकरी है तो रिटायरमेंट तो होना ही है लेकिन आप जब रिटायर भी करेंगे तो आपके किरदार को याद रखा जाएगा और आपके नाम की चर्चा हर जुबान पर होगी,रोएंगे शिक्षक,रोएंगे अभिभावक और रोएंगे बच्चे और रोएगा पूरा बिहार क्योंकि जब_जब कोई मुसीबत सामने होगी आप बरबस याद आएंगे और तब लोग आपकी तुलना वर्तमान के साथ करेंगे, फिर समझेंगे और सोचेंगे,फिर महसूस करेंगे आपके रहने के साथ और जाने के बाद का फर्क,सोचेंगे तब कि एक शख्सियत था जो था तो उन्हें किसी ने समझा नहीं और जब चले गए तो अब समझ में आया कि आप महान थे।आपकी सादगी,आपकी विद्वता,आपकी ईमानदारी और आपके अंदाज ही आपको औरों से अलग बनाता है और आपकी बहुमुखी प्रतिभा पर हर कोई गर्व भी करता है।बस इतना ही कहूंगा सर अब बस एक प्रयास जरूर करें कि गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की तैयारी करें और मुझे विश्वास है कि इसमें आपको सफलता भी मिलेगी और बिहार का मान भी बढ़ेगा।आपके व्यक्तित्व पर ही ये लाइन भी सटीक बैठता है__खुद को संवारने से ज्यादा खूबसूरत बनाया मैंने अपने किरदार को,कोई मेरा चेहरा भूल सकता लेकिन मेरे किरदार को नहीं।कुछ लोग जो सफ़र में बिछड़ जाते हैं,वो हज़ारों के आने से मिलते नहीं,उम्र भर चाहे कोई पुकारा करे उनका नाम,वो फिर नहीं आते, वो फिर नहीं आते______________
सादर
आनंद कौशल सिंह
प्रदेश अध्यक्ष,
बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (बिहार)
#BiharEducationDept Bihar Education Department #highlight #teachers #Bihar
https://t.co/joIi9kl332
बिहार सरकार के सभी सरकारी कर्मचारियों को 7th ग्रेड पे दे रहे है,
लेकिन BPSC द्वारा चयनित होने वाले शिक्षको के साथ भेदभाव क्यों?
👉 7th Pay Scale तुरंत लागू किया जाए।
👉 सेवा शर्तों में सुधार।
#7thPayForBPSCTeachers#7thPayForBPSCTeachers#TemptationIsland
@RajnishJhakumar सर, दरभंगा जिला से अंतर-जिला ट्रांसफर लेने वाली इच्छुक महिला शिक्षिकाओं का अभी तक जिला भी आवंटित नहीं हुआ है, कृपया आप जब भी शिक्षा विभाग के अधिकारी का इंटरव्यू करते है तो इसपर जरूर पूछिएगा उनका कब ट्रांसफर होगा ? महिलाएं डिप्रेशन का शिकार हो रहीं । @mmalayanil
ye sab jhuuth hai ...abhi tak mahila ka Darbhanga jila k Ghanshyampur prakhand se Kaimur Rohtash me na to jila aawantit hua hai aur na hi school .@RajnishJhakumar@sidarths
2005 से सत्ता में BJP-JDU है. लेकिन इस लड़की को नफरत तेजस्वी यादव से है.
GIRL : मोदी जी के भक्त हैं, उनकी पूजा करते हैं.
REPORTER : वो कह रही है योगी जी भी अच्छे हैं.
GIRL : दोनों अलग कहां हैं, योगी जी और मोदी जी दोनों एक ही है.
REPORTER : अच्छा लोग कह रहे हैं तेजस्वी यादव जी युवा हैं उनको आना चाहिए ?
GIRL : भक... बर्बाद कर रहा है बिहार.
REPORTER : वो सत्ता में आए ही कहां हैं.
GIRL : जब बिना सत्ता में आए इतना बर्बाद कर रहा है, तो सत्ता में आने के बाद कितना बर्बाद करेगा.
यह लड़की 100% सवर्ण है. विरोध तेजस्वी यादव का नही, तेजस्वी यादव की जाति का कर रही है. विरोध करने का तरीका होता है. यह विरोध नही अपमान कर रही है.
हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
उनका महिला शिक्षिकाओं का क्या ,जिनका अभी तक अंतर जिला क्लास (910) होते हुए भी जिला भी अलॉट नहीं हुआ ? उनके लिए अब कोई बात ही नहीं कर रहा है , ऐसा क्यों ? अब उनको करने का कोई प्लान नहीं है क्या @mmalayanil@sidarths सर इनके लिए भी तो बोलिए ।
#CmBiharTeacherNeedTransfer
मैं बेहद परेशान हूँ, हताश हूँ, बेबस और लाचार हूँ। ट्रांसफर का जो वादा किया गया था, उसे तोड़ दिया गया। हर दिन एक नई निराशा साथ लाता है। अब भरोसा भी टूटने लगा है…
@NitishKumar जी, अब बस आपसे ही आखिरी उम्मीद बची है। कृपया हमारी आवाज़ सुनिए।
@Jduonline
युवाओं के सपनों को साकार करेगा बिहार युवा आयोग!
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल ने आज 'बिहार युवा आयोग' के गठन का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह आयोग राज्य के युवाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के साथ-साथ उन्हें नौकरी और रोजगार के अधिक-से-अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री @NitishKumar जी द्वारा बिहार के युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार सुनियोजित प्रयास किये जा रहे हैं। उनके द्वारा घोषित सात निश्चय पार्ट-1 में 'आर्थिक हल – युवाओं को बल' और सात निश्चय पार्ट-2 में 'युवा शक्ति – बिहार की प्रगति' के तहत अनेक ऐसी दूरगामी योजनाओं की शुरुआत की गई, जिसने लाखों युवाओं के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है। इसी के तहत लाखों की संख्या में नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये; पूरे राज्य में बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग, मेडिकल और प्रोफेशनल शिक्षा के कॉलेज खुले तथा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी क्रांतिकारी योजना की शुरुआत भी हुई।
मुझे विश्वास है, 'बिहार युवा आयोग' का गठन राज्य के युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अब तक किये गये प्रयासों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा और अपने होनहार युवाओं की ऊर्जा से बिहार एक विकसित प्रदेश बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
● संजय कुमार झा
#BiharYuvaAayog #YuvaAayog #YuvaShakti #RojgarMatlabNitishSarkar #Bihar @Jduonline