🙏 समाजसेवियों एवं स्वैच्छिक संस्थाओं से अपील
जिलाधिकारी ने बाढ़/आपदा की स्थिति में सहयोग करने के इच्छुक समाजसेवियों एवं स्वैच्छिक संस्थाओं से अपील की है कि धनराशि देने के बजाय राहत सामग्री के रूप में सहयोग कर सकते हैं।
आवश्यकतानुसार राशन किट, लंच पैकेट, पेयजल, एवं अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराकर प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा सकती है।
#Chitrakoot #FloodRelief #DisasterRelief #ReliefWork #CommunitySupport #NDRF #StaySafe
👧 जिलाधिकारी के आदेश से निराश्रित बच्ची को मिला नया परिवार; चित्रकूट में पहली बार पूरी हुई विधिक दत्तक ग्रहण प्रक्रिया
जनपद #चित्रकूट में किशोर न्याय अधिनियम, 2015 एवं दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के अंतर्गत विशेषीकृत राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई (SAA) के माध्यम से पहली बार एक निराश्रित बच्ची का विधिक दत्तक ग्रहण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सभी आवश्यक विधिक दस्तावेजों का गहन सत्यापन एवं आवश्यक पूछताछ के उपरांत आधिकारिक आदेश जारी कर बच्ची को उसके नए माता-पिता को सौंपते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, विधिसम्मत एवं बाल हित सर्वोपरि के सिद्धांत पर संपन्न कराई गई। इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि बच्चा गोद लेने के लिए केवल वैधानिक प्रक्रिया एवं CARA पोर्टल का ही उपयोग करें। किसी अस्पताल, नर्सिंग होम अथवा किसी व्यक्ति से सीधे बच्चा लेना पूर्णतः अवैध एवं दंडनीय अपराध है। यदि कोई निराश्रित, अनाथ अथवा परित्यक्त बच्चा मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि बच्चे को विधिक प्रक्रिया के माध्यम से सुरक्षित परिवार उपलब्ध कराया जा सके।
#Chitrakoot #ChildProtection #LegalAdoption #CARA #ChildWelfare #GoodGovernance #BalKalyan
Very disappointed with @Policybazaar. My motor insurance claim (Ref. ID: 5502033) has been pending for 24+ hours despite repeated follow-ups. No Claim Advisor has contacted me, I received contradictory instructions, and even callback calls disconnect after keeping me on hold.
For authentic and up-to-date information on child adoption, follow CARA on:
🔹 Facebook: https://t.co/UZJvbb8uwv
🔹 Instagram: https://t.co/G1n12JGqKL
🔹 X (Twitter): https://t.co/Si8s7M5Ecx
🔹 YouTube: https://t.co/sdvFHLtTEk
#ForeverFamily#childrights@MinistryWCD@PIBWCD
दिनांक 25.05.2026 को जिला बाल संरक्षण समिति (DCPC) की त्रैमासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बाल संरक्षण, बाल श्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम, बाल कल्याण योजनाओं की प्रगति तथा विभिन्न विभागों की कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि वार्ड स्तर पर लेखपाल एवं ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल संरक्षण समिति का सदस्य सचिव नामित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने नीति आयोग के लक्ष्य के अनुरूप जनपद को बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु ग्राम एवं वार्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग और मासिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में निर्धारित 1500 लाभार्थियों का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 166 नवीन आवेदन प्राप्त हुए हैं। स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत 163 आवेदन अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किए गए, जिन पर सहमति प्रदान की गई।
बाल विवाह रोकथाम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2025-26 में प्राप्त 31 प्रकरणों में से 25 बाल विवाह सफलतापूर्वक रोके गए, जबकि 06 शिकायतें असत्य अथवा बालिग आयु से संबंधित पाई गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने संदिग्ध ग्रामों की सूची तैयार कर विशेष निगरानी रखने तथा ग्राम स्तर पर समन्वय समूह गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही विवाह की सूचना छिपाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में ड्रॉपआउट बच्चों एवं दिव्यांग बच्चों का अद्यतन डाटा संकलित करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
#Chitrakoot #ChildProtection #DCPC #BalVivahMukt #ChildLabourFree #WomenAndChildDevelopment #MissionShakti #GoodGovernance #SocialWelfare #UttarPradesh #ChildRights #PublicService

जनपद #चित्रकूट में पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीट वेव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि माह जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली समस्त ग्राम चौपालों का आयोजन प्रातः 07:00 बजे से पूर्वाह्न 10:00 बजे तक ही किया जाएगा, जिससे आमजन एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को अत्यधिक गर्मी से राहत प्रदान की जा सके।
निर्देशित किया गया है कि ग्राम चौपाल समाप्त होने के उपरांत समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होकर जनसुनवाई एवं शासकीय कार्यों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करेंगे।
#Chitrakoot #HeatWave @UPGovt #GramChaupal #PublicService #GoodGovernance #CitizenFirst #SummerSafety @myogioffice #AdministrativeUpdate #UttarPradesh
@InfoDeptUP@pulkitgarg_IAS
मा० उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के आदेशानुसार दिनांक 21.05.2026 को मुख्य विकास अधिकारी, #चित्रकूट द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय एवं राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई, चित्रकूट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सम्प्रेक्षण गृह में आवासित किशोरों द्वारा आर्ट एवं क्राफ्ट प्रशिक्षण के अंतर्गत तैयार की गई कलाकृतियों का अवलोकन किया गया तथा बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त संस्था के रसोईघर, संवासियों के कक्षों एवं भीषण गर्मी से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में स्थापित कूलर एवं पंखे संचालित अवस्था में पाए गए। किशोरों द्वारा बताया गया कि उन्हें भोजन, नाश्ता एवं फल आदि निर्धारित समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान संस्थाओं के मुख्य द्वार के सामने स्थित नाली एवं आसपास के क्षेत्रों में फैली गंदगी को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।
#Chitrakoot #ChildWelfare #JuvenileJustice #ChildCare #GoodGovernance #SocialWelfare #ChildProtection #Inspection #UttarPradesh #PublicService
मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट श्री डी0पी0 पाल. द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), चित्रकूट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। किशोर कला और क्राफ्ट की की क्लास करते पाए गये। साथ में
जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।